श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच रविवार को खेलेगी। इस मैच की शुरुआत शाम 6.00 बजे से होगी और मैच में टॉस शाम 5.30 बजे किया जाएगा। भारत को 2 मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी और अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो इस मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर ले।
भारतीय टीम के ज्यादातर बल्लेबाजों ने पहले मैच में सरेंडर कर दिया था, लेकिन इस मैच में उन्हें जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में वो खेलते हैं या नहीं इस पर सबकी निगाहें लगी रहने वाली है। भारत पहले मैच में मिली हार के बाद दूसरे मैच में वापसी के लिए अपनी जान झोंक देगा तो वहीं आयरलैंड की टीम दूसरे मैच को जीतकर भारत का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इस मैच को लाइव किस तरह से देख सकते हैं जानते हैं।
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I मैच कब खेला जाएगा?
इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच 28 जून (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I मैच कहां होगा?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस 5.30 पर होगा।
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप के साथ फैन कोड एप और वेबसाइट पर की जाएगी।
भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड की टी20 टीम
लॉरकन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन।
IND W vs AUS W: शैफाली-स्मृति ओपनर, इन्हें भी मौका; ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना होगा। इस मैच के लिए भारत की संभावित अंतिम ग्यारह कुछ इस तरह की हो सकती है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
