India vs Ireland 2nd T20 Highlights Scorecard: भारत और आयरलैंड के बीच दूसर टी20 मुकाबला भी बेलफास्ट में खेला गया। आयरलैंड की टीम ने 1 रन से यह मुकाबला जीता और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली। आयरलैंड की इस ऐतिहासिक जीत में फिर से कमाल दिखाया राजस्थान में जन्मे गेंदबाज जय मूंद्रा ने और फिर मैथ्यू होलार्ड ने। दोनों को 3-3 विकेट मिले। भारत के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन 46 गेंद पर 55 रन की ऐसी पारी खेली जो टीम के काम नहीं आ सकी। इस तरह विश्व विजेता टीम इंडिया के लिए यह सीरीज हारना बहुत बड़ा झटका साबित हुआ। नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह सीरीज कभी याद नहीं रखने वाली रही।
इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए थे। हैरी टेक्टर ने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। उसके बाद भारत की शुरुआत से ही पारी लड़खड़ाने लगी और संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल पाए। फिर मध्यक्रम भी फ्लाप रहा। अंत में हर्षित राणा ने लड़ाई जारी रखी और आखिरी गेंद पर प्रिंस यादव ने छक्का लगाया लेकिन भारत फिर भी 1 रन से मुकाबला हार गया।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
India in Ireland, 2 T20I Series, 2026
Ireland
154/8 (20.0)
India
153/9 (20.0)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
Ireland beat India by 1 run
आयरलैंड के सामने विश्व विजेताओं ने टेके घुटने, 2-0 से सीरीज में हार; जानें टीम इडिया की हार के 3 बड़े कारण
जय मूंद्रा बने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज
जय मूंद्रा ने 2 मैचों में 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। राजस्थान के टोंक में जन्मे इस आयरिश क्रिकेटर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
आयरलैंड की टीम ने रचा इतिहास
आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। पहले टी20 में 34 रन और फिर आज दूसरे टी20 में 1 रन से जीत दर्ज करते हुए आयरिश टीम ने विश्व विजेता भारतीय टीम का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। मैथ्यू होलार्ड और जय मूंद्रा फिर से भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बने और दोनों ने 3-3 विकेट झटके।
सूर्यांश शेडगे का खराब इंटरनेशनल डेब्यू
23 साल के सूर्यांश शेडगे का यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला था। गेंदबाजी में उन्होंने 2 ओवर में 25 रन दिए एक भी विकेट नहीं मिला। फिर बल्लेबाजी में वह 5 गेंद खेलकर 1 रन बना पाए और आउट हो गए।
तिलक वर्मा की धीमी पारी का अंत
उपकप्तान तिलक वर्मा 46 गेंद पर 55 रन की धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। भारत का 7वां विकेट गिरा और हर्षित राणा क्रीज पर आए।
भारत का छठा विकेट, शिवम दुबे आउट
शिवम दुबे 16 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का छठा विकेट 109 रन पर गिरा। मैथ्यू हम्फ्रेज को सफलता मिली।
भारत का स्कोर 100 पार, 30 गेंद पर चाहिए 51 रन
भारतीय टीम का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन हो गया है। जीत के लिए 30 गेंद पर 51 रन चाहिए हैं। तिलक वर्मा 46 और शिवम दुबे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs IRE: अभिषेक-संजू नहीं खोल पाए खाता, शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज; क्या अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
अक्षर पटेल आउट, भारत का 5वां विकेट गिरा
अक्षर पटेल 18 गेंद पर 14 रन बनाकर मैथ्यू होलार्ड का शिकार बने। भारत ने 11.3 ओवर में 74 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। अभी भी जीत के लिए 51 गेंद पर 81 रन चाहिए हैं।
54 गेंद पर चाहिए 84 रन
भारतीय टीम का रन रेट बढ़ नहीं पा रहा है। 54 गेंद पर जीत के लिए अब 84 रन चाहिए हैं। तिलक वर्मा 29 गेंद पर 30 और अक्षर पटेल 17 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/4
बारिश के बाद मुकाबला शुरू
तिलक वर्मा और अक्षर पटेल क्रीज पर डटे हैं और धीरे-धीरे पारी को संभाल रहे हैं। भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 66 गेंद पर 94 रन और चाहिए हैं।
9.15 पर फिर शुरू होगा मैच
भारतीय टीम और फैंस के लिए खुशखबरी है कि बारिश बंद है और ग्राउंड रेडी हो रहा है। भारतीय समय के अनुसार 9.15 पर फिर से मैच शुरू होगा।
IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 171 रन का दिया लक्ष्य; हरमनप्रीत कौर का सबसे तेज पचासा
बेन स्टोक्स ने किया संन्यास का ऐलान, न्यूजीलैंड से टेस्ट मैच के बीच इंग्लैंड को झटका
बारिश के कारण फिर खेल रुका
बारिश के कारण एक बार फिर से खेल रुक चुका है। भारत का स्कोर 8 ओवर में 54 रन पर 4 विकेट है। अगर यहां से मैच नहीं शुरू हुआ तो भारत हार जाएगा। DLS स्कोर में भारत 15 रन पीछे है।
पॉवरप्ले में भारत का स्कोर 41/4
भारतीय टीम ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पॉवरप्ले के 6 ओवर में 41 रन बनाकर चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं। तीन शिकार जय मूंद्रा ने किए और इशान किशन रन आउट हुए।
इशान किशन रनआउट, भारत का चौथा विकेट
भारतीय टीम ने 35 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। इशान किशन मात्र 12 रन 11 गेंद पर बनाकर रन आउट हुए। अब यहां से टीम इंडिया मुश्किल में आ गई है।
श्रेयस अय्यर भी आउट, जय का तीसरा विकेट
जय मूंद्रा ने पहले ओवर में 1 रन देकर दोनों भारतीय ओपनर्स को डक पर आउट किया था। अब श्रेयस अय्यर को उन्होंने 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारतीय टीम फिर एक बार मुश्किल में आ गई है। भारत का स्कोर 19/3
अभिषेक शर्मा भी पहली गेंद पर आउट
भारतीय टीम को पहले ओवर में ही दोनों ओपनर्स के रूप में जय मूंद्रा ने दो बड़े झटके दिए। दोनों खिलाड़ी संजू सैमसन और फिर अभिषेक शर्मा पहली-पहली गेंद पर आउट हुए। भारत का स्कोर 1/2
सैमसन का नहीं खुला खाता
संजू सैमसन फिर से खाता नहीं खोल पाए और पहली गेंद पर जय मूंद्रा ने उन्हें आउट कर दिया। भारत को 0 पर पहला झटका लगा।
भारत के सामने 155 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य है। प्रिंस यादव ने डेब्यू मैच में 3 विकेट झटके हैं। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले। हर्षित राणा को एक सफलता मिली। हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली।
हैरी टेक्टर का पचासा
हैरी टेक्टर ने 44 गेंद पर पचासा जड़ दिया है। अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है।
अर्शदीप सिंह का दूसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए जॉर्ज डॉकरेल को 19 रन पर आउट किया। आयरलैंड को 144 के स्कोर पर छठा झटका लगा।
आखिरी 2 ओवर बाकी
बारिश के कारण ज्यादा से ज्यादा 7-8 मिनट खेल रुका और फिर दोबारा शुरू हो गया। 18 ओवर में आयरलैंड ने 5 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।
बारिश के कारण मैच रुका
17.1 ओवर के बाद अचानक बारिश आई और मैच रुक गया। बारिश 5 मिनट के अंदर थम गई औऱ कवर्स भी हटाए जा रहे हैं। यानी जल्दी मैच शुरू होगा।
शिवम दुबे ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके
शिवम दुबे ने 2 गेंद पर 2 विकेट झटके। बेंजामिन कैलिट्ज़ 37 और गैरेथ डेलानी बगैर खाता खोले आउट हुए। आयरलैंड ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए।
सूर्यांश शेडगे का महंगा ओवर
सूर्यांश शेडगे ने अपने पहले ओवर में 3 रन देकर अच्छी शुरुआत की थी। मगर दूसरे ओवर में उन्होंने 22 रन लुटाए। 11 ओवर में आयरलैंड का स्कोर 80/3
IND vs IRE: अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में दो छक्के, अनचाहा रिकॉर्ड हुआ नाम; हैरी टेक्टर ने पूरी की स्पेशल 'सेंचुरी'
आयरलैंड के 50 रन पूरे
आयरलैंड की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। हैरी टेक्टर 12 रन (16 गेंद) बनाकर धीमी बैटिंग कर रहे हैं। जबकि बेंजामिन कैलिट्ज 1 रन बनाकर खड़े हैं।
आयरलैंड को तीसरा झटका, प्रिंस का पहला T20I विकेट
प्रिंस यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट लेते हुए आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर को 15 रन पर पवेलियन भेज दिया. आयरलैंड का स्कोर 48/3
