India vs Ireland T20 Match Date, Time, Venue, Pitch And Weather Report, Squad & Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि, वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? मौसम के पूर्वानुमान ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ही नहीं तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू की आस लगाए होंगे। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को भी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार होगा। हालांकि, प्रिंस ने पिछली वनडे सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था। अब बारी है टी20 की।

भारत-आयरलैंड पहले टी20 मैच से जुड़ी खास जानकारियां:-

  • मैच: भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी20
  • स्थान: बेलफास्ट, सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब
  • टॉस का समय: शाम 5.30 बजे (IST)
  • लाइव एक्शन का समय: शाम 6.00 बजे (IST)
  • लाइव टेलीकास्ट चैनल: सोनी स्पोर्ट्स
  • लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी लिव ऐप

बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम?

बेलफास्ट का मौसम भारतीय फैंस का मजा किरकिरा कर सकता है। बारिश के कारण इस मैच में खलल देखने को मिल सकता है। आयरलैंड के समय के मुताबिक इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1 बजे (टॉस के समय) से होगी। दोपहर के समय बेलफास्ट में 65 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि पूरे दिन की बात करें तो एक्यूवेदर के मुताबिक 88 प्रतिशत बारिश हो सकती है। आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। इसी कारण मैच में बाधा उत्पन्न होने के आसार हैं।

पिच का क्या रहेगा मिजाज?

बेलफास्ट की पिच की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर लग रहा है ग्रीन टॉप वाली पिच मिलने वाली है। यानी तेज गेंदबाजों के लिए बंपर उछाल होगा। हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह की तिकड़ी कमाल करती दिख सकती है। मौसम ओवरकास्ट जैसा रहने वाला है, इस कारण गेंद हरकत कर सकती है। कुल मिलाकर तेज गेंदबाजों के मुरीद पिच दिख सकती है। मगर बल्लेबाजों के लिए भी जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच आसान हो जाएगी।

भारत-आयरलैंड दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड टीम: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

छात्र वीजा पर गए आयरलैंड, अब टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू की तैयारी; जानें राजस्थान में जन्में जय मूंद्रा की कहानी

राजस्थान के टोंक में जन्मे जय मूंद्रा का चयन आयरलैंड की टी20 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह खिलाड़ी भारत के खिलाफ ही डेब्यू की तैयारी कर रहे है। उनकी कहानी बेहद दिलचस्प है, क्योंकि वह स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे और फिर वहीं के नागरिक बन गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर