India vs England 5th T20 Cricket Match Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मैच शनिवार (11 जुलाई) को साउथैप्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम 0-4 से सीरीज हार चुकी है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में क्लीन स्वीप का खतरा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पहली जीत का इंतजार है। लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम यह मैच नहीं जीती तो वह क्लीन स्वीप झेलने के साथ टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा देगी। भारतीय टीम आजतक 3 से ज्यादा मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं झेली है।
आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:
भारत-इंग्लैंड 5वां टी20 मैच कब होगा?
भारत-इंग्लैंड 5वां टी20 मैच शनिवार, 11 जुलाई को होगा।
भारत-इंग्लैंड 5वां टी20 मैच कहां होगा?
भारत-इंग्लैंड 5वां टी20 मैच साउथैप्टन के रोज बाउल में होगा।
भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच का टॉस कब होगा?
भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
भारत-इंग्लैंड 5वां टी20 मैच किस समय से खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड 5वां टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारत के सामने ताज बचाने की चुनौती
भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मैच शनिवार को साउथैप्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम को टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम को ऐसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा है, जो उसने पहले नहीं झेला है। उसे आयरलैंड से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। पहली बार टीम इंग्लैंड में एक मैचों से ज्यादा की टी20 सीरीज हारी। पूरी खबर पढ़ें।
