भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा और इस मैच का समय बदल गया है। दोनों देशों के बीच तीसरा मैच मैनचेस्टर में शाम 7.00 बजे से खेला गया था, लेकिन चौथा मैच रात 10.00 बजे शुरू होगा जो ब्रिस्टल में खेला जाएगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से पीछे है।
India in England, 5 T20I Series, 2026
England
159/1 (13.5)
India
158/7 (20.0)
Match Ended ( Day – 4th T20I )
England beat India by 9 wickets
भारत के पास इस सीरीज में जीत हासिल करने का मौका तो नहीं है, लेकिन भारत चौथे और 5वें मैच को जीतकर सीरीज बराबर जरूर कर सकता है। भारत को जीत की शुरुआत चौथे मैच से ही करनी होगी और किसी भी हाल में उसे ये मैच जीतना ही होगा। अगर भारत ने चौथा मैच गंवा दिया तो वो सीरीज भी गंवा देगा। दोनों देशों के बीच होने वाला चौथा मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इस मैच को कैसे लाइव देख सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार, 9 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक रात 10.00 बजे से खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच गुरुवार को काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network (सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क) पर उपलब्ध होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।
भारत की टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।
इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीप), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।
शिवम दुबे आउट, संजू इन; चौथे टी20 के लिए पूर्व विकेटकीपर ने किया भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने अपनी इस टीम में शिवम दुबे को जगह नहीं दी जबकि संजू सैमसन को शामिल किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
