भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश से धुल गया था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बाद मैच नहीं हो सका था।
पहले मैच में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा था। संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में फ्लाप हुए। हालांकि, इसकी कम संभावना है कि भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो।
IND vs ENG 2nd T20I LIVE Cricket Score: Watch Here
गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दे दिए। यानी वैभव सूर्यवंशी को शायद ही मौका मिले। इंग्लैंड प्लेइंग 11 एक दिन पहले ही घोषित कर चुका है। जोश टंग डेब्यू करेंगे। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर की भी वापसी हुई है।
आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 4 जुलाई को होगा।
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कहां होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होगा।
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का टॉस कब होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा।
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा।
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान
भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। मेजबान टीम मैनचेस्टर में प्लेइंग 11 में दो बदलाव के साथ उतरेगी। पूरी खबर पढ़ें।
