India vs England T20 Cricket Match Live Streaming: आयरलैंड के हाथों मिली 0-2 की करारी हार के बाद श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया बुधवार से इंग्लैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की लंबी टी20 सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बैटिंग हार की बड़ी वजह बनी थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अब टीम इंडिया को संभलकर खेलना होगा।

Match Ended

India in England, 5 T20I Series, 2026

England 

vs

India  
189/7 (20.0)

Match Abandoned ( Day – 1st T20I )
Match Abandoned

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में सबकी नजरें भारत की प्लेइंग इलेवन पर होंगी जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का शानदार डेब्यू देखने को मिल सकता है। भारत के वर्ल्ड कप जीतने वाले कैंपेन में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी में अपनी लय वापस पाने का दबाव होगा। इंग्लैंड की टीम भी बेहद दमदार है और दोनों देशों के बीच होने वाले इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख पाएंगे आइए जानते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार, 1 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक रात 10.00 बजे से खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network (सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क) पर उपलब्ध होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट के साथ-साथ JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

इंग्लैंड की टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीप), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।

भारत की टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

वैभव OUT, वरुण IN; पूर्व ओपनर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पूर्व भारतीय ओपनर श्रीकांत ने अपनी जिस प्लेइंग इलेवन का चयन किया उसमें वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने इस टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया जो इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)