भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई, 2026) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत के लिए अब तक यह ब्रिटेन दौरा बहुत खराब रहा है। श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत ने पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाई।
इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में 0-4 से हार झेली। सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अब वनडे सीरीज है। फॉर्मेट बदलने के साथ टीम इंडिया चाहेगी कि उसकी किस्मत भी बदले। तीन मैच की सीरीज में कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर निगाहें होंगी।
यहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे का स्कोरकार्ड और मैच से जुड़े अपडेट्स
जसप्रीत बुमराह की भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं। इस लेख में भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी गई है। जनसत्ता.कॉम पर भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध है।
आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
- भारत-इंग्लैंड के बीच कितने मैचों की वनडे सीरीज होनी है?
भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा। - भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। - भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कब है?
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मंगलवार, 14 जुलाई को है। - भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का टॉस कब होगा?
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा। - भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कब से खेला जाएगा?
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। - भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते है?
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की टीम
बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में होगा। इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में इशान किशन की जगह मुश्किल नजर आ रही है। पूरी खबर पढ़ें।
