India vs England 3rd T20 Cricket Match Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के पिछले मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 0-1 की बढ़त बनाई थी। अब भारतीय टीम को अगर सीरीज जीतने की उम्मीद बरकरार रखनी है तो तीसरा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
वहीं अंग्रेज टीम की नजरें होंगी यह मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर। श्रंखला का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। अब तीसरा मुकाबला सीरीज के नतीजे के लिहाज से दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम में एक बार फिर से नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली टी20 इंटरनेशनल जीत का इंतजार है।
India in England, 5 T20I Series, 2026
England
India
Match Yet To Begin ( Day – 3rd T20I )
Match begins at 22:00 IST (16:30 GMT)
India vs England 3rd T20 Match LIVE Streaming and LIVE Telecast Details:-
- भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कब होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 7 जुलाई 2026 को होगा। - भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच कहां होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में होगा। - भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का टॉस कब होगा?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे और लोकल टाइम के मुताबिक शाम 5 बजे होगा। - भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच किस समय शुरू होगा?
भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे और लोकल टाइम के मुताबिक शाम 5.30 बजे से होगा। - भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। - भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 के लिए प्लेइंग 11 का एक दिन पहले ऐलान, बिना किसी बदलाव के उतरेंगे मेजबान
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले ही मेजबान टीम की प्लेइंग 11 सामने आ गई है। दूसरे मुकाबले में अंग्रेज टीम ने भारत को मात दी थी। ऐसे में तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर रोमांचक साबित हो सकता है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
