इंग्लैंड के खिलाफ भारत की तरफ से इशान किशन और तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं मिल पाई। भारत को आखिरी मैच में 56 रन से हार मिली और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी20 सीरीज को 0-4 से गंवा दिया। इस मैच में हार के बाद अब इंग्लैंड टी20आई में दुनिया की नंबर एक टीम बन गई। वहीं आयरलैंड के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में हार मिली।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच साउथैंप्टन में खेला गया। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाया और उसे हार मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। जोस बटलर को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैरी ब्रुक प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।
India in England, 5 T20I Series, 2026
England
257/3 (20.0)
India
201/8 (20.0)
Match Ended ( Day – 5th T20I )
England beat India by 56 runs
भारत की पारी, इशान-तिलक के अर्धशतक
अभिषेक शर्मा को जोफ्रा आर्चर ने 3 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। संजू सैमसन को सैम करन ने 27 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए। इशान किशन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 35 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 14 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 53 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्यांश शेडगे 7 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
इंग्लैंड की पारी, बटलर का शतक
फिल साल्ट इस मैच में 6 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान हैरी ब्रुक ने 19 गेंदों पर जबकि जोस बटलर ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली जबकि ब्रुक के साथ 102 गेंदों पर 233 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की। जैकब बेथेल डक पर आउट हुए। कप्तान हैरी ब्रुक 95 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 2 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया।
भारत ने किए दो बदलाव
भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। वैभव सूर्यवंशी को बाहर कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी हुई जबकि वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया गया। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
अभिषेक रहे इशान से आगे, श्रेयस नंबर 2; भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज
भारत को 56 रन से मिली हार
भारत को इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 56 रन से हरा दिया और इस सीरीज को 4-0 से जीत लिया। इस मैच के हारने के बाद इंग्लैंड अब टी20आई में दुनिया की नंबर एक टीम भी बन गई। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को दो लगातार टी20 सीरीज में यानी आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा।
तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा ने 53 रन बनाए और वो आउट हुए। भारत ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम जीत के करीब है। अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं।
सशिवम दुबे 14 रन बनाकर आउट हुए और भारत का 5वां विकेट गिरा। सूर्याश शेडगे क्रीज पर आए हैं। भारत के लिए मैच जीतना अब काफी मुश्किल लग रहा है। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों पर 95 रन बनाने हैं और भारत ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं।
जीत के लिए 36 गेंदों पर 111 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए 36 गेंदों पर 111 रन की जरूरत है जो आसान तो नहीं दिख रहा है। तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। यहां से जीतना बड़ी चुनौती है।
भारत का चौथा विकेट गिरा
इशान किशन 56 रन बनाकर आउट हुए और भारत का चौथा विकेट गिरा।
इशान किशन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। इशान ने अब तक 30 गेंदों पर 53 रन बनाए हैं।
भारत का तीसरा विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बैटिंग करने के लिए तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं।
भारत के 100 रन पूरे
भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 148 रन बनाने हैं। क्रीज पर कप्तान श्रेयस के साथ इशान मौजूद हैं।
भारत को जीत के लिए 171 रन की जरूरत
भारत को जीत के लिए 72 गेंदों पर 171 रन की जरूरत है। 8 ओवर में 2 विकेट पर 87 रन बन चुके हैं। भारत के लिए लक्ष्य आसान नहीं है।
संजू अच्छी लय में थे, लेकिन वो 27 रन पर सैम करन की गेंद पर आउट हो गए। भारत का दूसरा विकेट गिरा गया। भारत ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं और 65 रन बन चुके हैं।
भारत का स्कोर 50 के पार
संजू और इशान तेज गति से रन बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।
4 ओवर में बने 43 रन
भारत ने 4 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। संजू अभी 27 जबकि इशान 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी है।
अभिषेक शर्मा इस मैच में नहीं चले और 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट किया। भारत का पहला विकेट गिरा। भारत ने 3 ओवर में एक विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।
2 ओवर में बने 23 रन
संजू सैमसन ने दूसरे ओवर में दो छक्के लगाए। भारत ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। जोश टंग ने दूसरा ओवर फेंका।
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है और संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। भारत ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर फेंका और संजू ने इस ओवर में दो चौके लगाए।
भारत को मिला 258 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर बनाया और भारत को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड के लिए बटलर ने सबसे बड़ी 131 रन की पारी खेली जबकि भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए।
बटलर ने अपना शतक 51 गेंदों पर पूरा किया और 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली जबकि ब्रुक के साथ 102 गेंदों पर 233 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं।
18 ओवर में बने 225 रन
इंग्लैंड की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। बटलर अभी 115 रन जबकि ब्रुक 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बटलर ने इस मैच में 51 गेंदों पर पूरा किया और ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक भी रहा। इंग्लैंड ने 16 ओवर में एक विकेट पर 209 रन बना लिए हैं।
15 ओवर में बने 189 रन
बटलर-ब्रुक की ताबड़तोड़ बैटिंग जारी है। 15 ओवर में एक विकेट पर 189 रन बन चुके हैं। बटलर 93 रन जबकि ब्रुक 78 रन पर खेल रहे हैं। मैच भारत की पकड़ से दूर होता जा रहा है।
शतक के करीब बटलर-ब्रुक
बटलर-ब्रुक धीरे-धीरे अपने शतक के करीब बढ़ते जा रहे हैं। बटलर अभी 82 रन जबकि ब्रुक 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 76 गेंदों पर 170 रन की बड़ी साझेदारी हो चुकी है।
जोस बटलर ने भी अपना अर्धशतक 34 गेंदों पर पूरा किया। इंग्लैंड की टीम ने 12 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। ब्रुक अभी 53 रन जबकि बटलर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ब्रुक का अर्धशतक, बटलर के साथ की शतकीय साझेदारी
हैरी ब्रुक ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और बटलर के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की। इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।
8 ओवर में बने 73 रन
इंग्लैंड की टीम ने 8 ओवर में एक विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। बटलर और ब्रुक के बीच दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 65 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
IND W vs ENG W: क्रांती गौड़ ने झटके 5 विकेट, इंग्लैंड पहली पारी में 170 रन पर आउट; भारत को मिली बड़ी बढ़त
इंग्लैंड के 50 रन पूरे
इंग्लैंड की टीम ने 6 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। जोस बटलर काफी तेज गति से खेल रहे हैं और वो 20 गेंदों पर 34 रन बना चुके हैं।
4 ओवर में बने 29 रन
इंग्लैंड की टीम ने 4 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। ब्रुक और बटलर तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रसिद्ध ने चौथे ओवर में 12 रन दिए।
वैभव सूर्यवंशी हुए आउट, संजू सैमसन की वापसी; इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा
इंग्लैंड का पहला विकेट फिल साल्ट के रूप में गिरा जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 रन पर आउट कर दिया था। इंग्लैंड ने 2 ओवर में एक विकेट पर 10 रन बना लिए हैं।
