India vs England 2nd T20: इंग्लैंड की टीम ने जैकब बेथेल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इससे पहले भारत को आयरलैंड ने बैक-टूक-बैक दो मैचों में हराया था और अब इंग्लैंड ने टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। बतौर कप्तान श्रेयस एक बार फिर से अपना पहला मैच जीतने से चूक गए। जैकब बेथेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 191 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच जीत लिया। ये टी20आई में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा चेज भी रहा।
India in England, 5 T20I Series, 2026
England
191/6 (19.0)
India
190/7 (20.0)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
England beat India by 4 wickets
वैभव ने बनाए 14 रन, इशान अर्धशतक से चूके
वैभव ने इस मैच में 14 रन बनाए और आउट हो गए जबकि अभिषेक शर्मा ने 43 रन की पारी खेली जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों पर 37 रन बनाए। शिवम दुबे सिर्फ 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इशान किशन ने 49 रन की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। तिलक वर्मा 24 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हर्षित राणा ने 6 रन बनाए। सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
इंग्लैड की पारी, बेथेल का अर्धशतक
जोस बटलर और फिल साल्ट इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए जबकि हैरी ब्रुक ने 39 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। टॉम बैंटन को 39 के स्कोर पर अर्शदीप ने आउट किया जबकि विल जैक्स 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सैम करन का कैच 7 रन के स्कोर पर वैभव ने पकड़ा। जैकब बैथेल ने 46 गेंदों पर नाबाद 76 रन की पारी खेली जबकि जोफ्रा आर्चर भी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 3 जबकि हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए।
भारतीय प्लेइंग इलेवन में हुआ एक बदलाव
भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ और संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। वैभव ने इस मैच में डेब्यू किया और तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपा।
भारत की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
श्रेयस अय्यर ने बिना नाम लिए इस खिलाड़ी को ठहराया हार का दोषी, कहा- 17वें ओवर ने हमें परेशान किया
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा शैफाली वर्मा का यह रिकॉर्ड, 140 की स्ट्राइक रेट से रन बना शुभमन गिल की कर ली बराबरी
भारत को मिली 4 विकेट से हार
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जैकब बेथेल की पारी ने भारत की जीत के मंसूबों पर पानी फेर दिया और भारत जीत हासिल करने से चूक गया। हालांकि भारत की शुरुआत शानदार रही थी और इंग्लैंड ने अपने पहले दो विकेट सिर्फ एक रन पर ही गंवा दिए थे, लेकिन इस टीम के बाद के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की और श्रेयस अय्यर मैच जीतने में सफल नहीं हो पाए।
जीत के लिए 18 गेंदों पर 20 रन की जरूरत
इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों पर 20 रन बनाने हैं। भारत को जीत के लिए चमत्कार की जरूरत है। इंग्लैंड जीत की तरफ अग्रसर है।
जैकल बेथेल का अर्धशतक
जैकल बेथेल ने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड जीत के करीब आता जा रहा है। भारत को विकेट निकालने की जरूरत है।
विल जैक्स को वरुण ने आउट किया। इंग्लैंड का 5वां विकेट गिर चुका है। इंग्लैंड ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।
जीत के लिए 30 गेंदों पर 59 रन की जरूरत
इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 59 रन की जरूरत है। इस टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बनाने हैं।
अर्शदीप ने लिया तीसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने टॉम बैंटन को 39 रन पर आउट किया और ये उनका इस मैच में तीसरा विकेट रहा। इंग्लैंड की टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं।
12 ओवर में बने 115 रन
इंग्लैंड ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। बैंटन और बेथेल शानदार बैटिंग कर रहे हैं। भारत को किसी भी हाल में विकेट लेना होगा अगर उसे मैच में जीत हासिल करनी है तो।
इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 60 गेंदों पर 100 रन
इंग्लैंड को जीत के लिए 60 गेंदों पर 100 रन की जरूरत है। इस टीम ने 10 ओर में 3 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए और विकेट की जरूरत है।
7 ओवर में बने 67 रन
इंग्लैंड की टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर टॉम बैंटन के साथ जैकब बेथेल टिके हुए हैं। ब्रुक के आउट होने के बाद इंग्लैंड पर दवाब है।
ब्रुक को अक्षर ने किया आउट
अक्षर पटेल ने हैरी ब्रुक को 39 गेंदों पर आउट करवा दिया। इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। अक्षर पटेल ने टी20आई में अपने 100 विकेट पूरे किए। वो भारत की तरफ से टी20आई में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने। इंग्लैंड ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं।
हैरी ब्रुक की तूफानी बैटिंग
हैरी ब्रुक ने तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर 27 रन कूट डाले जिसमें 3 छक्के भी शामिल रहे। इंग्लैंड की टीम ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं।
हर्षित ने दिए 10 रन
हैरी ब्रुक ने हर्षित के ओवर में दो चौके लगाए और दूसरे ओवर में कुल 10 रन बने। इंग्लैंड ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन बना लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी नहीं चले, इशान-अभिषेक अर्धशतक से चूके; भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए दिया 191 रन का लक्ष्य
बटलर भी डक पर आउट
जोस बटलर भी नहीं चल पाए और वो भी डक पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में पहले फिल साल्ट और फिर बटलर को आउट कर दिया। इंग्लैंड ने एक ओवर में एक रन पर 2 विकेट गंवा दिए।
फिल साल्ट डक पर आउट
इंग्लैंड के ओपनर फिल साल्ट गोल्डन डक पर आउट हुए और अर्शदीप सिंह ने उन्हें दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर इशान किशन के हाथों कैच आउट करवा दिया। हैरी ब्रुक क्रीज पर आए हैं।
भारत ने बनाए 190 रन
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 191 रन बनाने हैं। तिलक वर्मा ने 20वें ओवर में 17 रन बनाए और वो 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इशान ने सबसे बड़ी 49 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
भारत का छठा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा और वो 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। क्रीज पर हर्षित राणा आए हैं। भारत ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।
इशान ने अच्छी पारी खेली और 49 रन के स्कोर पर आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट गिरा। अक्षर पटेल अब क्रीज पर आए हैं। भारत ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं।
भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे नहीं चले और 5 रन बनाकर आउट हुए। इशान और तिलक क्रीज पर हैं।
15 ओवर में बने 144 रन
भारत ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। इशान किशन अभी 38 रन बनाकर खेल हैं जबकि शिवम दुबे उनका साथ निभा रहे हैं।
वैभव ने आशीष नेहरा के 17 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी, T20I डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 भारतीय
श्रेयस अय्यर हुए आउट
श्रेयस ने 37 रन की पारी खेली और आउट हुए। उन्होंने इशान के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं।
भारत का स्कोर 100 के पार
भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। इशान और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी हो चुकी है।
10 ओवर में बने 96 रन
अभिषेक-वैभव के आउट होने के बाद रन गति में कमी तो जरूर आई है, लेकिन श्रेयस और इशान तेज गति से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।
8 ओवर में बने 83 रन
भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं और अभी क्रीज पर इशान किशन के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। दोनों काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं।
भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत का दूसरा विकेट अभिषेक के रूप में गिरा जिन्होंने 43 रन की पारी खेली। भारत ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।
वैभव ने 10 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली और स्टंप आउट हो गए। भारत का पहला विकेट गिरा। भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं।
वैभव-अभिषेक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
वैभव-अभिषेक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और दोनों इंग्लैंड के गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं।
