India Squad for Afghanistan ODI, Test Series: अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार 19 मई 2026 को भारतीय टीम के एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई। ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया। ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर भी कर दिया गया। इस बीच, प्रिंस यादव को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली। प्रिंस यादव को वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। इशान किशन की भी वनडे टीम में वापसी हुई।

जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल खत्म होने के बाद छह जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला खेली जाएगी। असल में देखा जाये तो यह वनडे इंटरनेशनल सीरीज 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत की तैयारियों की शुरुआत हो सकती है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 अगले साल अक्टूबर और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है।

Also Read- IND vs AFG: टीम इंडिया में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, वनडे टीम से पांच बाहर; रोहित-हार्दिक के खेलने पर संशय

Live Updates
17:45 (IST) 19 May 2026

IND vs AFG: इशान किशन की वनडे टीम में वापसी, 950 दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था अंतिम मैच

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का लंबे समय बाद वनडे टीम में चयन हुआ है। उन्होंने 950 दिन पहले अपना आखिरी वनडे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। अब 14 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में एक बार फिर से वह नजर आएंगे। ...और पढ़ें
16:53 (IST) 19 May 2026

IND vs AFG: ऋषभ पंत को झटके पर झटका, टेस्ट में उप-कप्तानी गई, वनडे टीम से हो गई छुट्टी

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए 19 मई 2026 को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई और वनडे टीम से बाहर कर दिया गया। ...और पढ़ें
16:53 (IST) 19 May 2026

IND vs AFG: टीम इंडिया में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, वनडे टीम से पांच बाहर; रोहित-हार्दिक के खेलने पर संशय

भारतीय टीम का अफगानिस्तान सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे स्क्वाड घोषित हुआ। वनडे और टेस्ट में चार नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हुई। जबकि कई पुराने खिलाड़ी बाहर हैं। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या टीम में हैं लेकिन खेलने पर संशय बना हुआ है। ...और पढ़ें
16:22 (IST) 19 May 2026

रोहित और हार्दिक की उपलब्धता फिटनेस के आधार पर

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का वनडे टीम में चयन हुआ है लेकिन दोनों को फिटनेस के आधार पर ही प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।

16:21 (IST) 19 May 2026

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

16:15 (IST) 19 May 2026

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मानव सुतार, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा।

16:12 (IST) 19 May 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान

मानव सुतार और गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम में मिली जगह। जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम। ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी और केएल राहुल बने टेस्ट के उपकप्तान।

15:37 (IST) 19 May 2026

ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस 4 बजे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मीटिंग के बाद शाम 4 बजे वर्चुअल (ऑनलाइन) प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है।

15:34 (IST) 19 May 2026

BCCI ने शेयर की मीटिंग की तस्वीरें

बीसीसीआई ने गुवाहाटी में चयन समिति की मीटिंग की तस्वीरें शेयर की हैं। बोर्ड ने बताया है कि मीटिंग टीम सेलेक्शन के लिए जारी है। इसमें देवजीत सैकिया के साथ प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह, अजीत अगरकर समेत पूरी चयन समिति मौजूद है।

15:30 (IST) 19 May 2026

जडेजा, सुंदर, अक्षर किसे मिलेगी जगह?

चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि स्पिन ऑलराउंडर कौन होगा। रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल तीनों की जगह बनना मुश्किल है। किन्ही दो को ही मौका मिल सकता है। ऐसे में रविंद्र जडेजा का भविष्य वनडे में क्या होगा उस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

15:29 (IST) 19 May 2026

इशान किशन भी वनडे टीम में वापसी के दावेदार

इशान किशन की भी वनडे टीम में लंबे समय बाद वापसी हो सकती है। डबल सेंचुरी वनडे में लगाने के बाद से वह बाहर हैं। वह बतौर सेकंड विकेटकीपर आ सकते हैं।

15:27 (IST) 19 May 2026

IPL Playoffs: जगह 1 और दावेदार 5, RR-KKR के पास मौके ज्यादा, PBKS-CSK पर बाहर होने का खतरा; ये है पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर 75 प्रतिशत साफ है और एक टीम की जगह पक्की होना बाकी है। एक जगह के लिए दावेदार पांच टीमें हैं। इस खबर में पढ़िए सीएसके, पंजाब, केकेआर, दिल्ली और राजस्थान का पूरा गणित। ...पूरी जानकारी
14:00 (IST) 19 May 2026

ब्रॉक लैसनर की WWE रॉ में धमाकेदार वापसी, ओबा फेमी से लिया रेसलमेनिया का बदला, लगातार चार F-5s से किया चित; देखें Video

ब्रॉक लैसनर ने WWE रॉ के हालिया एपिसोड में ओबा फेमी पर अटैक कर दिया। इसके बाद उनके रिटायरमेंट लेने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब क्लैश इन इटली में भी दोनों के बीच मुकाबले की खबरें हैं। ...यहां पढ़ें
13:33 (IST) 19 May 2026

गुवाहाटी में जल्द होगी बैठक

गुवाहाटी में भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक जल्द ही शुरू होने वाली है। कुछ ही देर में टीम के स्क्वाड पर फैसला आने की उम्मीद है।

13:19 (IST) 19 May 2026

सिराज के वर्कलोड पर भी चर्चा

जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज के वर्कलोड पर भी चर्चा होने की संभावना है। अगर बुमराह और सिराज को वनडे में रेस्ट दिया गया तो मोहसिन खान और प्रिंस यादव के नाम पर चर्चा हो सकती है।

13:13 (IST) 19 May 2026

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ये 5 रिकॉर्ड कर चुके अपने नाम, अब निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 12 मैचों में ही 486 रन बना लिए हैं। उनके नाम इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं। अब उनके निशाने पर क्रिस गेल का ऐसा रिकॉर्ड है जो पिछले 14 सीजन कोई नहीं तोड़ पाया। ...अधिक जानकारी
12:58 (IST) 19 May 2026

सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी पर भी चर्चा संभव

गुवाहाटी में मीटिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव के टी20 कप्तानी भविष्य पर भी चर्चा संभव है। हालांकि, टी20 सीरीज बाद में इसी महीने आयरलैंड में और फिर इंग्लैंड में खेली जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर का इनपुट अहम होगा।

12:14 (IST) 19 May 2026

इशान किशन ने CSK फैंस को चिढ़ाया, सैमसन और क्लासेन के बीच लड़ाई, हाईवोल्टेज मैच में भयंकर ड्रामा; देखें Video

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में हराया। इस हाईवोल्टेज मैच में कई बार माहौल गरमाया। मैच के बीच संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच लड़ाई हुई। फिर मैच के बाद इशान किशन के सेलिब्रेशन से सीएसके फैंस को मिर्ची लगी। ...पूरी जानकारी
12:04 (IST) 19 May 2026

बुमराह दोनों टीमों से रह सकते हैं बाहर

जसप्रीत बुमराह वर्कलोड के कारण टेस्ट और वनडे दोनों टीमों से बाहर रह सकते हैं। उन्होंने आईपीएल के पूरे सीजन में दो महीने शिरकत की है। ऐसे में आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी फिटनेस से कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा मैनेजमेंट।

11:58 (IST) 19 May 2026

वनडे सीरीज के लिए रोहित-हार्दिक पर सस्पेंस

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कई मैचों से बाहर रहे। हालांकि, वह वापसी कर चुके हैं। हार्दिक पंड्या भी मुंबई की टीम से चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में दोनों के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर सस्पेंस है।

11:55 (IST) 19 May 2026

पिछली वनडे सीरीज में भी भारत की हार

भारत ने साउथ अप्रीका के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज घर पर गंवाई थी। उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर ही भारत को 1-2 से वनडे सीरीज में भी हार झेलनी पड़ी थी।

11:53 (IST) 19 May 2026

RCB, SRH और GT प्लेऑफ में, अब एक स्थान के लिए 5 टीमों में जंग; CSK की हार से खुला दिल्ली का भी रास्ता

आईपीएल 2026 के अब 63 लीग मैच हो चुके हैं और तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टॉप 4 में जगह पक्की है और अब बचे हुए एक स्थान के लिए पांच टीमों में रेस है। ...और पढ़ें
11:52 (IST) 19 May 2026

वनडे में सेकंड विकेटकीपर की रेस में नहीं हैं पंत!

वनडे सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर ऋषभ पंत का नाम नहीं दिखे तो हैरान नहीं होना है। संजू सैमसन, इशान किशन और ध्रुव जुरेल इस रेस में शामिल हैं।

11:51 (IST) 19 May 2026

ऋषभ पंत के ऊपर मंडरा रहा खतरा

टीम के ऐलान से पहले सामने आईं कई रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी ली जा सकती है और उन्हें बिना किसी दबाव के फ्री होकर खेलने का मौका मिल सकता है। साथ ही वनडे टीम से उनके ऊपर बाहर होने का खतरा है।

11:48 (IST) 19 May 2026

CSK vs SRH: क्या टॉस में हुई फिक्सिंग? पैट कमिंस के रिएक्शन ने खड़े किए सवाल, सोशल मीडिया पर हंगामा; देखें Video

सीएसके बनाम हैदराबाद मुकाबले के टॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। लोगों का मानना है कि कमिंस ने टेल्स बोला था और बाद में टॉस के दौरान उनके रिएक्शन ने भी सवाल खड़े किए। खबर में जानिए क्या था पूरा मामला:- ...और पढ़ें
11:48 (IST) 19 May 2026

युवा चेहरों की हो सकती है एंट्री

प्रिंस यादव का नाम लगातार चर्चा में है और वह वनडे टीम में अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुने जा सकते हैं। इसके अलावा टेस्ट टीम में आकिब नबी दार का नाम चर्चा में है और उनको एंट्री मिल सकती है।

11:46 (IST) 19 May 2026

14 से 20 जून तक होंगे तीन वनडे मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

11:45 (IST) 19 May 2026

6 जून से होगा एकमात्र टेस्ट मैच

भारतीय टीम पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में हारकर आई है। ऐसे में अफगानिस्तान की चुनौती को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह मैच 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराज यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

11:43 (IST) 19 May 2026

नमस्कार

नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में। इस ब्लॉग में आपको भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट व वनडे सीरीज के लिए जारी होने वाले टीम इंडिया के स्क्वाड से जुड़ी अपडेट्स मिलेंगी। इसके अलावा खेल जगत की अन्य खबरें भी आपको यहां मिलती रहेंगी।