India vs Afghanistan 1st ODI Cricket Match Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार (12 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के साथ शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर देगी। विराट कोहली इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में नंबर-3 पर इशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। इस सीरीज में रोहित शर्मा पर निगाहें होंगी।

रोहित चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं और उम्र को देखते हुए उनके 2027 तक खेलते रहने पर सवाल हैं। रोहित को पास बल्ले से जवाब देने का मौका होगा। इसके शुभमन गिल को वनडे में बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम उनकी कप्तानी में दो सीरीज गंवा चुकी है। 6 मैचों में टीम केवल 3 मैच जीती है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अहम होने वाली है। आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:

Also Read: IND vs AFG 1st ODI Dharamsala Weather Forecast | सुबह से शाम तक लगातार बारिश

भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे कब खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे शनिवार (12 जून) को खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का टॉस कब होगा?
भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा।

भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे कब शुरू होगा?
भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगा।

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की संभावित प्लेइंग 11

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून के धर्मशाला में खेला जाएगा। रोहित शर्मा खेलने के लिए फिट हैं। नंबर 3 पर यशस्वी या इशान किसे मौका मिलेगा, इस पर संशय बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें