भारत बनाम अफगानिस्तान तीन मैच की एकदिवसीय शृंखला का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रन से हरा दिया है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली वनडे सीरीज जीती है। गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह को 3-3 विकेट मिले। जबकि डेब्यूटेंट प्रिंस यादव को दो सफलताएं मिलीं। अफगान टीम के लिए रहमत शाह ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 48 , शुभमन गिल ने 154 और इशान किशन ने 125 रन बनाए थे। भारत ने वनडे इंटरनेशनल में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया था। अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में खरोटे ने 4 और राशिद खान ने 3 विकेट झटके थे। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
Afghanistan in India, 3 ODI Series, 2026
India
402 (49.5)
Afghanistan
232 (44.3)
Match Ended ( Day – 2nd ODI )
India beat Afghanistan by 170 runs
भारत ने 170 रन से जीता दूसरा वनडे
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रन से हरा दिया है और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहली वनडे सीरीज जीती है। गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह को 3-3 विकेट मिले। जबकि डेब्यूटेंट प्रिंस यादव को दो सफलताएं मिलीं।
गुरनूर बराड़ का स्पेल खत्म
गुरनूर बराड़ ने अभी तक वनडे क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है। अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले में भी 3 विकेट लिए और 10 ओवर में 60 रन दिए।
गुरनूर बराड़ का तीसरा विकेट
पिछले वनडे में किफायती गेंदबाजी कर तीन विकेट लेने वाले गुरनूर बराड़ दूसरे वनडे में 8 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट ले लिए हैं। मोहम्मद सलीम को उन्होंने क्लीन बोल्ड कर दिया। 40 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 220/8
अर्शदीप सिंह का जलवा
अर्शदीप सिंह को मिला तीसरा विकेट
अर्शदीप सिंह को तीसरा विकेट मिल गया है। उन्होंने अल्लाह गजनफर को पवेलियन भेजा। अफगानिस्तान का स्कोर 190/7
राशिद खान आउट, अफगानिस्तान का छठा विकेट
अर्शदीप सिंह ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए राशिद खान को पवेलियन भेजा। वह 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 33 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 188/6
रहमत शाह का अर्धशतक पूरा
अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह ने 52 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 32 ओवर में अफगान टीम का स्कोर है 5 विकेट पर 185 रन।
प्रिंस यादव के पहले इंटरनेशनल विकेट के बाद की तस्वीरें
प्रिंस यादव को मिला पहला इंटरनेशनल विकेट
प्रिंस यादव को अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट आखिरकार अपने छठे ओवर में मिला है। उन्होंने खरोटे का स्टंप उखाड़ा और बेहतरीन गेंद पर उन्हें विकेट मिला। अफगानिस्तान का स्कोर 170/5
प्रिंस यादव को पहले विकेट की तलाश
प्रिंस यादव का इंटरनेशनल डेब्यू अभी तक खास नहीं रहा है। पहले 5 ओवर में उन्होंने 41 रन लुटाए और पहले विकेट की तलाश जारी है। उनको विकेट मिला था गुरबाज का लेकिन वह गेंद नो बॉल हो गई थी। 30 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 170/4
वैभव नहीं यह खिलाड़ी नंबर 1, प्रियांश-ऋतुराज दूसरे पर; ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
गुरनूर बराड़ का जलवा बरकरार
अफगान कप्तान आउट, गुरनूर का दूसरा विकेट
गुरनूर बराड़ को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को उन्होंने बोल्ड कर दिया। अफगानिस्तान का स्कोर 140/4
दारविश रसूली रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे पवेलियन
अफगानिस्तान के खिलाड़ी दारविश रसूली अपने वनडे डेब्यू पारी में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 24.3 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन हैं।
सुंदर ने किया सेदिकुल्लाह की पारी का अंत
सेदिकुल्लाह अटल 50 गेंद पर 42 रन बनाकर वाशिंग्टन सुंदर का शिकार बने हैं। अफगानिस्तान को 128 के स्कोर पर 24वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा।
अफगानिस्तान का स्कोर 100 पार
अफगानिस्तान ने 19.1 ओवर में 100 रन पूरे किए और 19.3 ओवर में स्कोर 100 पार पहुंचा। सेदिकुल्लाह अटल 28 और रहमत शाह 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 20 ओवर में अफगान टीम का स्कोर 105/2
अफगानिस्तान का स्कोर 15 ओवर में 82/2
अफगानिस्तान ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। सेदिकुल्लाह 17 और रहम 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जादरान आउट, प्रिंस का कैच और अर्शदीप को मिला विकेट
अर्शदीप सिंह को इस पारी का पहला विकेट मिला। प्रिंस यादव ने बेहतरीन कैच पकड़ा और इब्राहिम जादरान 21 रन पर आउट हो गए। अफगानिस्तान का स्कोर 71/2
कुलदीप यादव का पहला ओवर
कुलदीप यादव ने अपने स्पेल का पहला ओवर फेंका और पहली पांच गेंद पर सिर्फ 2 रन ही दिए थे। उसके बाद आखिरी गेंद पर चौके के साथ उन्होंने 6 रन दिए। 11 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 68/1
इशान किशन नंबर 1, शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित और सहवाग का रिकॉर्ड; ये हैं ODI में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
गुरबाज आउट, गुरनूर ने दिलाया विकेट
रहमनुल्लाह गुरबाज 33 गेंद पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुरनूर बराड़ ने भारत को पहली सफलता दिलाई। अफगानिस्तान का स्कोर 52/1
प्रिंस यादव का साथ नहीं दे रहा भाग्य
प्रिंस यादव पहले तीन ओवर में महंगे साबित हुए और विकेट मिला भी तो वह नो बॉल हो गई। रहमनुल्लाह गुरबाज बाल-बाल बच गए। 7 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 48/0
प्रिंस यादव का पहला ओवर महंगा
प्रिंस यादव ने अपने पहले इंटरनेशनल ओवर में 9 रन दिए हैं। रहमनुल्लाह गुरबाज ने उनके पहले ओवर में दो चौके लगाए।
गुरबाज का पहला चौका
रहमनुल्लाह गुरबाज ने प्रिंस यादव के पहले ओवर में अपना पहला चौका लगाया है। अफगानिस्तान की पारी का यह पहला चौका था।
शुभमन गिल नहीं उतरे फील्ड पर
भारतीय कप्तान शुभमन गिल फील्डिंग के लिए नहीं उतरे हैं। वह बल्लेबाजी के दौरान क्रैम्प से जूझते दिखे थे। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका।
IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी का हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाजी से किया निराश तो फील्डिंग में किया कमाल; देखें Video
भारत ने 49.5 ओवर में बनाए 402/10
भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 403 रन का लक्ष्य दिया है। 49.5 ओवर में टीम इंडिया 402 रन पर सिमट गई। शुभमन गिल ने 154 और इशान किशन ने 125 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने भी 48 रन की पारी खेली। भारत ने वनडे इंटरनेशनल में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है।
अर्शदीप सिंह आउट, भारत का 8वां विकेट
अर्शदीप सिंह भी 3 रन बनाकर आउट हुए और अल्लाह गजनफर को उनका विकेट मिला। भारत का स्कोर 392/8
गुरनूर बराड़ आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा
भारत ने 47 ओवर में 7 विकेट पर 387 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने गुरनूर बराड़ को 3 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। अब आखिरी तीन ओवर और भारत के आखिरी तीन विकेट बाकी हैं।
श्रेयस अय्यर भी आउट, भारत का छठा विकेट गिरा
360 रन पर एक समय भारत के 3 विकेट थे। उसके बाद 11 रन में टीम ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। खरोटी ने अपना चौथा विकेट झटका और उपकप्तान श्रेयस अय्यर को भी 26 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 371/6

