भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई। 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच 25-25 ओवरों का हुआ। रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक की मदद से अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई।
भारत के लिए हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने वनडे में डेब्यू किया और दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर गुरनूर ने प्रभावित किया। रोहित शर्मा वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने। इशान किशन की 31 महीने बाद वनडे में वापसी हुई। भारत ने कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी पारी के दमपर 195 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने 22.5 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाए।
Afghanistan in India, 3 ODI Series, 2026
India
195/3 (22.5)
Afghanistan
194 (24.5)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat Afghanistan by 7 wickets
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 1,रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंद पर 102, सेदिकुल्लाह अटल ने 0, रहमत शाह ने 3, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27, अजमतुल्लाह उमरजई ने 26, मोहम्मद नबी ने 9, राशिद खान ने 9, मोहम्मद सलीम सफी ने नाबाद 1, एएम गजनफर ने 0, जिया उर रहमान शरीफी ने 4 रन बनाए। भारत के लिए गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए।
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। केएल राहुल 19 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इशान किशन ने 22 गेंद पर 34 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 16 और श्रेयस अय्यर 12 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए जिया उर रहमान शरीफी और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।
T20 Mumbai: फाइनल में अर्जुन ने सचिन-अयाज को किया आउट, बल्ले से टीम को संकट में डाल गए जूनियर तेंदुलकर
भारत की पारी
भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। केएल राहुल 19 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इशान किशन ने 22 गेंद पर 34 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 16 और श्रेयस अय्यर 12 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए जिया उर रहमान शरीफी और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।
भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
केएल राहुल ने चौके से मैच खत्म किया। भारत ने 22.5 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाए। केएल राहुल 19 गेंद 39 और शुभमन गिल 66 गेंद पर 84 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई।
भारत जीत के करीब
केएल राहुल ने 22वें ओवर में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। भारतीय टीम जीत के करीब पहुंची। उसने 22 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 13 रन चाहिए।
श्रेयस अय्यर आउट
श्रेयस अय्यर को जिया उर रहमान शरीफी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। केएल राहुल नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 70 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बनाए। जीत के लिए 45 गेंद पर 53 रन चाहिए।
शुभमन गिल शतक के करीब
भारत ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 60 रन चाहिए। श्रेयस अय्यर 7 और शुभमन गिल 68 रन बनाकर क्रीज पर।
इशान किशन को राशिद खान ने पवेलियन भेजा
इशान किशन को राशिद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 रन बनाए। शुभमन गिल 57 और श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 117 रन बनाए। जीत के लिए 72 गेंद पर 78 रन चाहिए।
गिल-इशान की दमदार बल्लेबाजी
भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद 111 रन चाहिए। शुभमन गिल 29 और इशान किशन 31 रन बनाकर क्रीज पर।
रोहित शर्मा रन आउट
रोहित शर्मा रन आउट हुए। उन्होंने 16 रन बनाए। इशान किशन 1 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बनाए। जीत के लिए 148 रन चाहिए।
रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में छक्का और चौका जड़ा। वह 15 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 29 रन बनाए। जीत के लिए 166 रन चाहिए।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। अजमतुल्लाह उमरजई ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने वाइड और नोबॉल से 7 रन दे दिए। रोहित शर्मा पुल शॉट खेलने के प्रायस में चोटिल हुए। भारत ने पहले ओवर में बगैर विकेट के 8 रन बनाए। जीत के लिए 187 रन चाहिए। रोहित शर्मा 1 और शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर।
अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 1,रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंद पर 102, सेदिकुल्लाह अटल ने 0, रहमत शाह ने 3, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27, अजमतुल्लाह उमरजई ने 26, मोहम्मद नबी ने 9, राशिद खान ने 9, मोहम्मद सलीम सफी ने नाबाद 1, एएम गजनफर ने द, जिया उर रहमान शरीफी ने 4 रन बनाए। भारत के लिए गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए।
अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 का लक्ष्य
अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई। गुरनूर बरार ने आखिरी ओवर में राशिद खान 9 और जिया उर रहमान शरीफी को 4 रन पर पवेलियन भेजा। मोहम्मद सलीम सफी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
ओमरजई-गजनफर आउट
अजमतुल्लाह ओमरजई को हर्ष दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 26 रन बनाए। अल्लाह गजनफर भी पवेलियन लौटे राशिद खान 4 ओर बगैर खाता खोले क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 21.4 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए।
मोहम्मद नबी ने नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा
मोहम्मद नबी ने नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। राशिद खान नए बल्लेबाज हैं। अजमतुल्ला ओमरजई 20 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 20.4 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए।
गुरबाज का 48 गेंदों पर शतक: अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके, अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज सैकड़ा
हशमतुल्लाह शाहिदी को हर्ष दुबे ने पवेलियन भेजा
हशमतुल्लाह शाहिदी को हर्ष दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। मोहम्मद नबी नए बल्लेबाज हैं। अजमतुल्लाह ओमरजई 2 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 16.5 ओव में 5 विकेट पर 144 रन बनाए।
रहमानुल्लाह गुरबाज को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा
रहमानुल्लाह गुरबाज को नितीश कुमार रेड्डी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 50 गेंद पर 102 रन बनाए। हशमतुल्लाह शाहिदी 27 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 142 रन बनाए।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा
रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा। वह 49 गेंद पर 102 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 14.5 ओवर में 3 विकेट पर 137 रन बनाए। हशमतुल्लाह शाहिदी 26 रन बनाकर क्रीज पर।
रहमानुल्लाह गुरबाज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
रहमानुल्लाह गुरबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। वह 39 गेंद पर 86 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 110 रन बनाए। हशमतुल्लाह शाहिदी 18 रन बनाकर क्रीज पर।
रहमानुल्लाह गुरबाज अर्धशतक के करीब
अफगानिस्तान ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 69 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज 49 और हशमतुल्लाह शाहिदी 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद पर 43 रनों की साझेदारी।
रहमत शाह को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा
रहमत शाह को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज 20 रन बनाकर क्रीज पर। हशमतुल्लाह शाहिदी नए बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान ने 4.4 ओवर में 3 विकेट पर 26 रन बनाए।
IND vs AFG: धर्मशाला में रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, मोहिंदर अमरनाथ का तोड़ा रिकॉर्ड
सेदिकुल्लाह अटल आउट, अफगानिस्तान का दूसरा विकेट
अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल को 0 पर आउट किया और विकेट झटका। अफगानिस्तान ने 16 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया।
SL A vs AFG A मैच के बाद अंकतालिका; श्रीलंका ए नंबर 1, किस स्थान पर इंडिया ए? ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
जादरान आउट, गुरनूर का पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट
गुरनूर बराड़ को अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट मिला है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले ओवर में ही विकेट हासिल किया। इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान टीम का लाइव स्कोर 13/1
अर्शदीप सिंह का पहला ओवर महंगा
अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर फेंका और 11 रन दिए। रहमनुल्लाह गुरबाज ने छक्का लगाया और एक चौका लगाते हुए पारी शुरू की। पहले ओवर के बाद अफगान टीम का स्कोर 11/0
हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को मिली डेब्यू कैप
IND vs AFG: इशान किशन को 31 महीने बाद मिला मौका, भारतीय टीम के लिए 2 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, सलीम सैफी, जिया उर रहमान शरीफी।
