भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन दबदबा दिखाया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 368 रन बना लिए। शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़ा। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा।
भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल 143 गेंद पर 103 और ऋषभ पंत 70 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केएल राहुल ने 165 गेंद पर 100 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने 2 विकेट लिए। जियाउर रहमान शरीफी ने 1 विकेट लिया। अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच के लिए भारत की तरफ से मानव सुतार ने टेस्ट डेब्यू किया।
Afghanistan in India, One-off Test, 2026
India
564/8 dec (127.0)
Afghanistan
152(58.4)& 112(35.5)
Match Ended ( Day 3 – One-off Test )
India beat Afghanistan by an innings and 300 runs
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुतार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।
पहले दिन भारत की बल्लेबाजी
भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल 143 गेंद पर 103 और ऋषभ पंत 70 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। केएल राहुल ने 165 गेंद पर 100 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने 2 विकेट लिए। जियाउर रहमान शरीफी ने 1 विकेट लिया।
पहले दिन का खेल समाप्त
ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही पहले दिन का खेल समाप्त हुआ। भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट पर 368 रन बनाए। शुभमन गिल 143 गेंद र 103 और ऋषभ पंत 70 गेंद पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
शुभमन गिल ने शतक जड़ा
शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। वह 138 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 43 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 83 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन बनाए। 136 गेंद पर 111 रनों की साझेदारी हुई।
शुभमन गिल शतक के करीब
भारत ने 80 ओवर में 3 विकेट पर 341 रन बनाए। शुभमन गिल 92 और ऋषभ पंत 34 रन बनाकर क्रीज पर। 118 गेंद पर 94 रनों की साझेदारी हुई।
"बचपन से बहुत मेहनत किया", वैभव सूर्यवंशी के चयन पर पिता का पहला रिएक्शन
ऋषभ पंत ने एक ही ओवर में जड़े 3 छक्के
ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने अब्दुल मलिक को एक ही ओव में तीन छक्के जड़े। ऋषभ पंत 25 और शुभमन गिल 65 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 68 ओवर में 3 विकेट पर 305 रन बनाए।
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। वह 69 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 62.1 ओवर में 3 विकेट पर 264 रन बनाए।
केएल राहुल शतक लगाकर आउट
केएल राहुल शतक लगाकर आउट हो गए। उन्होंने 165 गेंद पर 100 रन बनाए। जियाउर रहमान शरीफी को विकेट मिला। ऋषभ पंत नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 39 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 60.2 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए।
गिल-राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
गिल और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 77 गेंदों पर 52 रन बना लिए हैं।भारत ने 55 ओवर में 2 विकेट पर 230 रन बना लिए हैं।
कोहली के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री
भारत का स्कोर 220 के पार
भारत ने 53 ओवर में 2 विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। गिल और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी हो चुकी है।
टी तक भारत ने बनाए 209 रन
टी ब्रेक तक भारत ने पहले दिन पहली पारी में 2 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 81 रन जबकि कप्तान गिल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार
भारत ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं। केएल राहुल अभी 80 रन बनाकर खेल रहे हैं और शतक से सिर्फ 20 रन ही दूर हैं।
वैभव सूर्यवंशी ही नहीं प्रिंस यादव भी बने भारतीय टी20 टीम का नया चेहरा; IPL में दोनों ने मचाई थी घूम, मिला तगड़ा इनाम
भारत का स्कोर 190 के पार
भारत ने पहली पारी में 47 ओवर में 2 विकेट पर 196 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 76 रन जबकि शुभमन गिल अभी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आए।
आयरलैंड, इंग्लैंड व एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस बने कप्तान; वैभव की एंट्री, सूर्यकुमार यादव हुए बाहर
साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट
साई सुदर्शन इस मैच में 81 रन बनाकर आउट हो गए और भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया।
भारत के 150 रन पूरे
भारत ने 36 ओवर में एक विकेट पर 153 रन बना लिए हैं और मजबूत स्थिति में दिख रही है। साई और राहुल पूरी तरह से क्रीज पर जम चुके हैं। अफगानिस्तान को विकेट की तलाश है।
साई- राहुल के बीच हुई शतकीय साझेदारी
साई-राहुल के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 132 गेंदों पर 100 रन बना लिए हैं। भारत ने 34 ओवर में एक विकेट पर 141 रन बना लिए हैं।
नंबर 3 पर बैटिंग कर रहे साई सुदर्शन ने भी अपना अर्धशतक 67 गेंदों पर पूरा किया। भारत ने 32 ओवर में एक विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। साई और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हो चुकी है।
केएल राहुल ने पहली पारी में 86 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये राहुल के टेस्ट क्रिकेट करियर का 21वां अर्धशतक भी रहा। भारत ने 30 ओवर में एक विकेट पर 116 रन बना लिए हैं।
भारत के 100 रन हूए पूरे
भारत ने पहली पारी में 26 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। साई और राहुल अब तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कमाल की बात ये है कि अफगानिस्तान के गेंदबाजों की गेंदबाजी अच्छी हो रही है और भारतीय बल्लेबाज ज्यादा खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं।
लंच के बाद खेल हुआ शुरू
लंच के बाद पहली पारी का खेल शुरू हो चुका है। राहुल और साई क्रीज पर आ चुके हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को अपनी रन गति तेज करने की जरूरत है। भारत को खेल के पहले दिन कम से कम 300 रन बनाने का टारगेट रखना चाहिए। साई और राहुल के पास बड़ी पारी खेलने का मौका है। दोनों क्रजी पर अच्छी तरह से जम चुके हैं।
'हमारे स्कूल में आपका एडमिशन नहीं हो सकता', वैभव के भारतीय टीम चयन को लेकर अश्विन का बयान; सूर्या का किया समर्थन
लंच तक भारत ने बनाए एक विकेट पर 96 रन
खेल के पहले दिन लंच तक भारत ने एक विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। केएल राहुल अभी 37 रन जबकि साई सुदर्शन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 55 रन की साझेदारी हो चुकी है।
साई-राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
साई और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझदारी हो चुकी है। दोनों ने मिलकर अब तक 77 गेंदों पर 55 रन जोड़े हैं। भारत ने पहली पारी में पहले दिन 25 ओवर में एक विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।
राहुल-साई ने भारत की पारी को संभाला
राहुल और साई के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और भारतीय टीम ने 22 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। लंच में कुछ वक्त का समय शेष बचा है। भारत की कोशिश होगी कि यहां से कोई विकेट ना गिरे।
साई सुदर्शन की अच्छी बल्लेबाजी
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए साई सुदर्शन अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। वो काफी धैर्य के साथ अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और अब तक 22 गेंदों पर 20 रन बना चुके हैंं। भारत ने 18 ओवर में एक विकेट पर 69 रन बना लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, गिल, यशस्वी, पंत भी शामिल; लिस्ट ए में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर्स
साई ने 11वें गेंद पर खोला खाता
तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए साई सुदर्शन ने 11 वें गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता इस टेस्ट मैच में खोला। भारत के 50 रन भी पूरे हुए। भारत ने 15.1 ओवर में एक विकेट पर 50 रन बना लिए हैं।
