भारत-अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार (7 जून) को डेब्यूटेंट मानव सुतार का जलवा देखने को मिला। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे का खेल समाप्त होने तक अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। भारत 451 रन से आगे है। सुतार ने तीन विकेट झटके।

अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक ने 16, सेदिकुल्लाह अटल ने 17 , रहमानुल्लाह गुरबाज ने 12, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 और अफसर जजाई ने 3 रन बनाए। भारत के लिए मानव सुतार ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।

IND vs AFG 1st Test Match Day 3 LIVE Score: Watch Here

इससे पहले पहली पारी में भारत ने कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट चटकाए।

शुमभन गिल व राहुल ने लगाए शतक

पहली पारी में भारत के लिए कप्तान गिल ने 126 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए। साई सुदर्शन के बल्ले से 81 रन की पारी निकली तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 24 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 19 रन की पारी खेली और बोल्ड हो गए। ऋषभ पंत शतक से चूक गए और 81 रन के स्कोर पर पहली पारी में आउट हो गए।

Match Ended

Afghanistan in India, One-off Test, 2026

India 
564/8 dec (127.0)

vs

Afghanistan  
152(58.4)& 112(35.5)

Match Ended ( Day 3 – One-off Test )
India beat Afghanistan by an innings and 300 runs

मानव सुतार ने पहली पारी में 28 रन बनाए और आउट हुए। सिराज ने 11 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 65 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कुलदीप यादव 9 रन के स्कोर पर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके।

Live Updates
17:08 (IST) 7 Jun 2026
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक ने 16, सेदिकुल्लाह अटल ने 17 , रहमानुल्लाह गुरबाज ने 12, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 और अफसर जजाई ने 3 रन बनाए। भारत के लिए मानव सुतार ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।

17:01 (IST) 7 Jun 2026
दूसरे दिन का खेल समाप्त

मानव सुतार ने अफसर जजाई को पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 रन बनाए। अफगानिस्तान ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। भारत 451 रन से आगे है। रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर।

16:34 (IST) 7 Jun 2026
IND vs AFG: डेब्यूटेंट मानव सुतार को पहले ही ओवर में मिला विकेट, 25 साल का सूखा खत्म

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान डेब्यू करने वाले स्पिनर मानव सुतार ने पहले ही ओपनर अब्दुल मलिक का विकेट लिया। ...यहां पढ़ें

16:33 (IST) 7 Jun 2026

हशमतुल्लाह शाहिदी को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा

हशमतुल्लाह शाहिदी को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। अफसर जजाई नए बल्लेबाज हैं। रहमत शाह 31 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 32.3 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बनाए। भारत 466 रनों से आगे।

15:35 (IST) 7 Jun 2026

सचिन, सहवाग, अजहर की खास लिस्ट में शामिल हुए गिल, तोड़ा स्मिथ का रिकॉर्ड; पंत 3557 रन बना निकले डिकॉक से आगे

अफगानिस्तान के खिलाफ गिल ने शतकीय जबकि पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने स्मिथ का जबकि पंत ने डिकॉक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...अधिक जानकारी
15:29 (IST) 7 Jun 2026
हमानुल्लाह गुरबाज को मानव सुतार ने पवेलियन भेजा

रहमानुल्लाह गुरबाज को मानव सुतार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 न बनाए। रहमत शाह 16 और हशमतुल्लाह शाहिदी नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 19.3 ओवर में 3 विकेट पर 62 रन बनाए। भारत 502 रनों से आगे।

15:19 (IST) 7 Jun 2026

रहमत-गुरबाज क्रीज पर

अफगानिस्तान ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बनाए। भारत 508 रनों से आगे। रहमत शाह 11 और रहमानुल्लाह गुरबाज 11 रन बनाकर क्रीज पर।

14:57 (IST) 7 Jun 2026

अफगानिस्तान 520 रन पीछे

अफगानिस्ता ने पहली पारी में 12 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं और ये टीम अभी भारत से 520 रन पीछे है। गुरबाज और रहमत शाह क्रीज पर हैं। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुतार ने अब तक एक-एक विकेट लिए हैं।

14:44 (IST) 7 Jun 2026

भारत को मिली दूसरी सफलता

पहली पारी में भारत को दूसरी सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने ओपनर सदिकुल्लाह अटल को आउट करके दिलाई। अटल ने 27 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए रहमत शाह आए हैं।

14:13 (IST) 7 Jun 2026

मानव ने भारत को दिलाई पहली सफलता

मानव सुतार ने भारत को पहली पारी में पहली सफलता दिलाई और अब्दुल मलिक को 16 रन के स्कोर पर सिराज के हाथों कैच आउट करवा दिया। अफगानिस्तान ने पहली पारी में 5.4 ओवर में एक विकेट पर 28 रन बना लिए हैं।

14:11 (IST) 7 Jun 2026

अटल और मलिक की सधी बल्लेबाजी

सदिकुल्लाह अटल और सेदिक मलिक ने अफगानिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई है और 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं।

14:00 (IST) 7 Jun 2026

3 ओवर में बने 13 रन

सदिकुल्लाह अटल ने अब तक अच्छा इंटेंट दिखाया है और उन्होंने सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा का जमकर सामना किया है। मेहमान टीम ने 3 ओवरम में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। सिराज ने 2 ओवर में 10 रन दिए हैं और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है।

13:49 (IST) 7 Jun 2026
अफगानिस्तान की बैटिंग शुरू

अफगानिस्तान की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है और इस टीम के लिए ओपन करने सदीकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक क्रीज पर आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं। पहले ओवर में सिर्फ एक रन बने और कोई विकेट नहीं गिरा। अफगानिस्तान का स्कोर एक ओवर में एक रन है।

13:36 (IST) 7 Jun 2026

भारत के की पारी की घोषणा

भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। भारत के लिए गिल ने सबसे बड़ी पारी खेली और 126 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।

13:31 (IST) 7 Jun 2026

वाशिंगटन सुंदर ने लगाया अर्धशतक

वाशिंगटन सुंदर ने अपना अर्धशतक 65 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया और ये उनके टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक भी रहा। भारत ने 8 विकेट पर 563 रन बना लिए हैं।

13:27 (IST) 7 Jun 2026

भारत का स्कोर 550 के पार

भारत ने 8 विकेट पर 551 रन बना लिए हैं। क्रीजच पर अभी वाशिंगटन सुंदर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कुलदीप यादव 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुंदर के अर्धशतक के बाद शायद भारत पारी की घोषणा कर दे।

13:17 (IST) 7 Jun 2026

ऋषभ पंत ने की जैक कैलिस की बराबरी, लारा-रोहित लिस्ट में; टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज

पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में अपनी इनिंग के दौरान 3 छक्के लगाए और जैक कैलिस की बराबरी कर ली। वो टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। ...अधिक जानकारी
13:01 (IST) 7 Jun 2026

सिराज ने बनाए 22 रन

सिराज ने 11 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली और आउट हुए। भारत का 8वां विकेट गिर चुका है और 540 रन बन चुके हैं। अब क्रीज पर सुंदर और कुलदीप यादव मौजूद हैं।

12:58 (IST) 7 Jun 2026

सिराज ने एक ओवर में बनाए 14 रन

सिराज ने 120वें ओवर में नंगेलिया खरोटे की तीसरी गेंद पर छक्का जबकि चौथी और 5वीं गेंदों पर दो चौके लगाए। सिराज ने इस ओवर में कुल 14 रन बनाए। भारत ने 120 ओवर में 7 विकेट पर 535 रन बना लिए हैं।

12:44 (IST) 7 Jun 2026

भारत का 7वां विकेट गिरा

भारत का 7वां विकेट मानव सुतार के रूप में गिरा जिन्होंने 28 रन की पारी खेली। उन्हें मोहम्मद सलीम ने आउट किया और ये उनका पहली पारी में 5वां विकेट भी रहा। भारत ने अपना 7वां विकेट 510 रन के स्कोर पर गंवा दिया है।

12:23 (IST) 7 Jun 2026

भारत ने 500 रन पूरे किए

भारती की तरफ से सुंदर और सुतार तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं और दोनों की कोशिश अब ज्यादा से ज्यादा रन जुटाने की लग रही है। सुंदर और सुतार दोनों चार्ज कर रहे हैं। भारत ने 113 ओवर में 6 विकेट पर 503 रन बना लिए हैं।

12:16 (IST) 7 Jun 2026

लंच के बाद का खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है और टीम इंडिया ने 111 ओवर में 6 विकेट पर 482 रन बना लिए हैं। भारत की कोशिश इस पारी में कम से कम 550 रन बनाकर पारी की घोषणा करने पर होगी। सुंदर तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

11:53 (IST) 7 Jun 2026

गिल ने रूट को छोड़ा पीछे, WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन उनके नाम; भारत के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया और वो इस टीम के खिलाफ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर बने। गिल ने जो रूट को भी अपनी इस शतकीय पारी के बाद पीछे छोड़ दिया। ...पूरी जानकारी
11:35 (IST) 7 Jun 2026

लंच तक भारत ने बनाए 6 विकेट पर 475 रन

भारत ने दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए और लंच तक 6 विकेट खेलकर 475 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया अच्छी स्थिति में दिख रही है और कप्तान गिल ने 126 रन की पारी खेली जबकि पंत ने 81 रन का योगदान दिया।

11:10 (IST) 7 Jun 2026

पंत शतक से चूके

ऋषभ पंत ने 81 रन की पारी खेली और अपने शतक से चूक गए। भारत का छठा विकेट गिर चुका है और इस टीम ने 103 ओवर में 6 विकेट पर 456 रन बना लिए हैं।

11:00 (IST) 7 Jun 2026

ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट

ध्रुव जुरेल अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन वो 19 रन बनाकर बोल्ड हो गए। वो गेंद का लाइन को पढ़ नहीं पाए और आउट हो गए। भारत का 5वां विकेट गिर चुका है और इस टीम ने 452 रन बना लिए हैं।

10:47 (IST) 7 Jun 2026

'सिर्फ खेलना नहीं है, 10-20 साल दबदबा बनाए रखना है'; वैभव ने बताई दिल की बात, ट्राई सीरीज के लिए हैं तैयार

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि सिर्फ खेलना नहीं है, ऐसा खेलना है कि 10-20 साल तक पूरी तरह से डोमिनेट करना है। वैभव श्रीलंका में खेले जाने वाले ट्राई सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ...और पढ़ें
10:27 (IST) 7 Jun 2026
शुभमन गिल हुए आउट

शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेली और आउट हो गए। भारत का चौथा विकेट गिरा। गिल ने चौथे विकेट के लिए पंत के साथ मिलकर 169 रन की साझेदारी की। भारत ने 96 ओवर में 4 विकेट पर 420 रन बना लिए हैं।

10:13 (IST) 7 Jun 2026

गिल निकले धवन से आगे, रोहित शीर्ष दस से बाहर; सबसे कम पारियों में 20 इंटनेशनल शतक लगाने वाले टॉप-11 भारतीय

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 20वां शतक लगाया और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वो भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 20 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। ...अधिक जानकारी
10:12 (IST) 7 Jun 2026

भारत के 400 रन हूए पूरे

भारत ने 93 ओवर में 3 विकेट पर 403 रन बना लिए हैं। गिल 117 रन जबकि पंत 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।