भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में पारी और 300 रनों से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे दिन सोमवार (8 जून) को फॉलोऑन खेलते हुए अफगानिस्तान दूसरी पारी में 9 विकेट पर 112 रन ही बना पाया। आखिरी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं आया। अफगानिस्तान की दूसरी पारी में केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। वाशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए।
अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 42, अब्दुल मलिक ने 8, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24, रहमत शाह ने 13, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 5, अफसर जजाई ने 8, अजमतुल्लाह उमरजई ने 4, नांगेयालिया खारोटे ने 6 , जियाउर रहमान शरीफी बगैर खाता खोले नाबाद रहे, मोहम्मद सलीम सफी बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे और शराफुद्दीन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4, कुलदीप यादव ने 3, मानव सुतार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए।
Afghanistan in India, One-off Test, 2026
India
564/8 dec (127.0)
Afghanistan
152(58.4)& 112(35.5)
Match Ended ( Day 3 – One-off Test )
India beat Afghanistan by an innings and 300 runs
पहली पारी में अफगानिस्तान 152 रनों पर आउट हो गया था। भारत ने पहली पारी के आधार पर 412 रन की बढ़त बनाई। अफगानिस्तान का 152 रन पर पुलिंदा बांधने में डेब्यूटेंट गेंदबाज मानव सुतार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट लिए। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह उच्चतम स्कोरर रहे। उन्होंने 60 रन बनाए। तीसरे दिन शरफुद्दीन अशरफ 11 रन बनाकर आउट हुए।
अफगानिस्तान के लिए अब्दुल मलिक ने 16, सेदिकुल्लाह अटल 17, रहमानुल्लाह गुरबाज 12, हशमतुल्लाह शाहिदी 20, अफसर जजाई 3 और जियाउर रहमान शरीफी 6 रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद सलीम सैफी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत के लिए मानव सुतार ने डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए। भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की।
T20 World Cup: भारती का अर्धशतक, शैफाली,मंधाना-यास्तिका भी चलीं, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 180 का लक्ष्य
IND vs AFG: भारत की सबसे बड़ी जीत, तीसरी बार पारी से हारा अफगानिस्तान, हैट्रिक से चूके कुलदीप
अफगानिस्तान की पारी
अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 42, अब्दुल मलिक ने 8, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 24, रहमत शाह ने 13, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 5, अफसर जजाई ने 8, अजमतुल्लाह उमरजई ने 4, नांगेयालिया खारोटे ने , जियाउर रहमान शरीफी बगैर खाता खोले नाबाद रहे, मोहम्मद सलीम सफी बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे और शराफुद्दीन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4, कुलदीप यादव ने 3, मानव सुतार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए।
नांगेयालिया खरोटे को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। मोहम्मद सलीम भी पवेलियन लौटे। जियाउर रहमान शरीफी नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने 35.5 ओवर में 112 रन सिमटी। सैफुद्दीन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। भारत पारी और 300 रनों से जीता।
अजमतुल्लाह उमरजई को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा
अजमतुल्लाह उमरजई को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। नांगेयालिया खरोटे क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 32.1 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन बनाए। भारत 306 रनों से आगे।
मानव सुतार ने अफसर जजाई को पवेलियन भेजा
चायकाल के बाद तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। मानव सुतार ने अफसर जजाई को पवेलियन भेजा। उन्होंने 8 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 31.5 ओवर में 6 विकेट पर 106 रन बनाए। भारत 306 रनों से आगे। अजमतुल्लाह उमरजई 4 रन बनाकर क्रीज पर।
सेदिकुल्लाह अटल को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 42 रन बनाए। अफसर जजाई 4 रन बनाकर क्रीज पर। अफगानिस्तान ने 29 ओवर में 5 विकेट 98 रन बनाए। भारत 314 रनों से आगे। इसके साथ ही तीसरे दिन चायकाल हो गया।
15 साल में पहली बार बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज: मार्श-हेड बाहर,3 नए चेहरों को मौका
IND vs AFG LIVE: थर्ड अंपायर ने सुनाया कैच आउट का फैसला
सुंदर की गेंद पर शुभमन गिल ने कैच पकड़ा!! क्या गेंद फर्स्ट स्लिप तक पहुंची? शुभमन गिल बहुत कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं और थर्ड अंपायर ने चेक किया। साफतौर पर एज लगा और गेंद गिल के पास नीचे की ओर गई। उन्हें आगे की तरफ झुकना पड़ा। हां थर्ड अंपायर क्रिस गैफनी का यही कहना है कि हशमतुल्लाह शाहिदी आउट हैं।
सुंदर ने शाहिदी को दिखाई पवेलियन की राह
वॉशिंगटन सुंदर 27वां ओवर लेकर आए। सुंदर ने तीसरी गेंद पर हशमतुल्लाह शाहिदी पहली स्लिप पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वॉशिंगटन सुंदर की यह गेंद शानदार ऑफ-ब्रेक थी। अंदर की तरफ आई और बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर की ओर घूमी। हशमतुल्लाह शॉट खेलने के लिए ललचाए और बाहरी किनारा (एज) लग गया।
IND vs AFG LIVE: भारत ने गंवाया रिव्यू
कुलदीप यादव 26वां ओवर लेकर आए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, अगली चार गेंद पर कोई और रन नहीं बना पाए। कुलदीप की मांग पर गिल ने पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू का रिव्यू लिया, लेकिन नतीजा अफगान बल्लेबाज के पक्ष में गया। आखिरी गेंद पर शाहिदी ने एक रन लिया। 26 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन। सेदीकुल्लाह अटल के 71 गेंद में 41 रन हैं।
वाशिंगटन सुंदर 23वां ओवर लेकर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रहमत शाह को मानव सुतार के हाथों मिड-ऑफ पर कैच कराया। रहमत शाह 16 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहमत शाह की जगह हशमतुल्लाह शाहिदी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। अफगानिस्तान का स्कोर 87/3 है।
IND vs AFG LIVE: कुलदीप की गेंद पर कृष्णा ने गुरबाज को लपका
कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कुलदीप यादव 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करा दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज 24 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। रहमानुल्लाह गुरबाज की जगह रहमत शाह बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs AFG LIVE: रहमानुल्लाह गुरबाज ने जड़ा चौका
वॉशिंगटन सुंदर 17वां ओवर लेकर आए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लिया। 17 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है। रहमानुल्लाह गुरबाज के 16 गेंद में 11 और सेदीकुल्लाह अटल के 47 गेंद में 36 रन हैं।
IND vs AFG LIVE: सिराज ने अब्दुल मलिक को किया एलबीडब्ल्यू
दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। मोहम्मद सिराज 14वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर अब्दुल मलिक को एलबीडब्ल्यू किया। अब्दुल मलिक 40 गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह रहमानुल्लाह गुरबाज क्रीज पर आए। अब्दुल मलिक को खुद के एलबीडब्ल्यू होने का विश्वास नहीं हुआ, इसीलिए उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन गंवाना पड़ा।
IND vs AFG LIVE: अफगानिस्तान का स्कोर 23 /0 (8)
अफगानिस्तान की दूसरी पारी के आठ ओवर हो चुके हैं। अफगानिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 23 रन है। सेदीकुल्लाह अटल के 24 गेंद में 20 रन हैं। अब्दुल मलिक के 24 गेंद में तीन रन हैं। अफगानिस्तान को अभी पारी की हार से बचने के लिए 389 रन और बनाने हैं।
IND vs AFG LIVE: लंच के बाद खेल शुरू
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद पहला ओवर मानव सुतार लेकर आए। उनके ओवर में सिर्फ एक रन बना। अफगानिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 19 रन है।
IND vs AFG LIVE: अफगानिस्तान ने लंच तक बनाए 18 रन
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम लंच तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 4 ओवर में 18 रन बना चुकी थी। अफगानिस्तान के ओपनर्स ने लंच तक टिके रहने का पहला काम पूरा कर लिया। हालांकि, इससे भी ज्यादा जरूरी बात थी मानव सुतार के खिलाफ सेदीकुल्लाह अटल के खेलने का तरीका। अटल ने बाएं हाथ के स्पिनर को एक ही जगह पर लगातार गेंदबाजी नहीं करने दी और कई बार अपने पैरों का इस्तेमाल करके उन्हें परेशान किया।
IND vs AFG LIVE: सेदीकुल्लाह अटल ने चौके से खोला खाता
अफगानिस्तान की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। दूसरी पारी में पहला ओवर मानव सुतार लेकर आए। अफगानिस्तान के लिए सेदीकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने पारी की शुरुआत की। सेदीकुल्लाह अटल पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 4-0
IND vs AFG LIVE: अफगानिस्तान के सामने पारी की हार से बचने की चुनौती
अफगानिस्तान की टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाई। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 365 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 152 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने पहली पारी के आधार पर 412 रन की बढ़त बनाई। अफगानिस्तान के सामने अब पारी की हार से बचने की चुनौती है।
IND vs AFG LIVE: अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट
वॉशिंगटन सुंदर 59वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी चौथी गेंद पर जियाउर रहमान शरीफी को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। जियाउर रहमान शरीफी 3 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर ऑलआउट हो गई।
IND vs AFG LIVE: मानव सुतार डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय
मानव सुतार 58वां ओवर लेकर आए और इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर रहमत शाह को बोल्ड किया। इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बन गए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर मानव सुतार ने सलीम सैफी को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। आखिरी गेंद पर जियाउर रहमान ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला। अफगानिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 149 रन है। मानव सुतार का गेंदबाजी विशलेषण 22-10-33-6 है।
मानव सुतार डेब्यू में पांच विकेट लेने की राह पर
मानव सुतार अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने की राह पर हैं। आखिरकार इस मैच में एक रिव्यू सफल रहा। दोनों टीमों ने रिव्यू गंवाए हैं और कुछ गलत रिव्यू भी लिए हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। गेंद आंखों के लेवल से ऊपर थी, अशरफ को लगा कि यह बड़े शॉट के लिए सही है और उन्होंने अपना फ्रंट लेग हटाकर लाइन के आर-पार स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पिन होकर बाहर की ओर निकली और बल्ले के बाहरी किनारे (एज) से हल्की सी लग गई। ऋषभ पंत ने स्टंप्स के पीछे शानदार कैच पकड़ा और उन्हें तुरंत पता चल गया था कि गेंद बल्ले से लगी है।
IND vs AFG LIVE: मानव सुतार ने झटका अपना चौथा विकेट
मानव सुतार ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई और डेब्यू टेस्ट मैच में अपना चौथा विकेट हासिल किया। मानव सुतार ने 56वें ओवर की पहली गेंद पर शरफुद्दीन अशरफ को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। शरफुद्दीन अशरफ 32 गेंद में 2 चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज नंगेलिया खरोटे क्रीज पर आए हैं।
IND vs AFG LIVE: अफगानिस्तान का स्कोर 54 ओवर में 136 /6
अफगानिस्तान की पारी के 54 ओवरों का खेल हो चुका है। अफगानिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 136 रन है। रहमत शाह 8 चौके और एक छक्के की मदद से 128 गेंद में 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शरफुद्दीन अशरफ के 29 गेंद में 10 रन हैं। वह अब तक दो चौके लगा चुके हैं। शरफुद्दीन और रहमत के बीच 58 गेंद में 18 रन की साझेदारी हो चुकी है।
50 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 132 रन
मोहम्मद सिराज 49वां ओवर लेकर आए। शरफुद्दीन अशरफ ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। गिल ने संकोच करते हुए रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर का निर्णय ही फाइनल रहा। कुलदीप यादव 50वां ओवर लेकर आए। उनका ओवर मेडन रहा। अफगानिस्तान का लाइव स्कोर: 132/6 (50 ओवर)
IND vs AFG LIVE: रहमत शाह ने 100 गेंद में पूरा किया पचासा
एक ओर अफगानिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर रहमत शाह एक छोर संभाले हुए हैं। रहमत शाह ने 100वीं गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया और अपना पचासा पूरा किया। पांचवीं गेंद पर शरफुद्दीन अशरफ ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। अफगानिस्तान का लाइव स्कोर 128/6 (47)
IND vs AFG LIVE: ड्राइव करने की कोशिश में गवाया विकेट
प्रसिद्ध कृष्णा 45वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर अफगान ऑल-राउंडर ने एक खराब शॉट खेला; गेंद पिच पर थोड़ी ऊपर थी और ऑफ-स्टंप के बाहर अपनी लाइन पर थी। अजमतुल्लाह ने ड्राइव करने के लिए अपने शरीर को आगे किया, लेकिन उनके पैर मुश्किल से ही हिले और गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे (इनसाइड एज) से टकराई और ऑफ-स्टंप से जा टकराई। अजमतुल्लाह उमरजई की जगह शरफुद्दीन अशरफ क्रीज पर आए। वह अगली चार गेंदों में खाता नहीं खोल पाए। अफगानिस्तान का स्कोर 118/6 (45 ओवर)
IND vs AFG LIVE: भारत को मिली छठी सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को बोल्ड किया। अजमतुल्लाह उमरजई बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
IND vs AFG LIVE: तीसरे दिन रहमत के बल्ले से आया पहला रन
अफगानिस्तान की पारी का 42वां ओवर मानव सुतार लेकर आये। उनका ओवर मेडन रहा। प्रसिद्ध कृष्णा 43वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर में सिर्फ एक रन बना, जो रहमत शाह के बल्ले से आया। यह रन आज के दिन का पहला रन है। दूसरी गेंद पर रहमत शाह बीट भी हुए। अफगानिस्तान का लाइव स्कोर
114/5(43)
