अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में इंडिया अंडर 19 टीम का सामना पाकिस्तान अंडर 19 टीम के साथ हुआ। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। भारत ने इसी के साथ सेमीफाइनल में भी अजेय रहते हुए जगह बना ली है।

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर आई बड़ी खबर

इस मैच से पहले भारतीय टीम अपने सभी मैच जीतकर आई है। यानी अब अजेय रहते हुए टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी। भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएसए, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया था। फिर सुपर 6 में पहले जिम्बाब्वे और अब पाकिस्तान को भारत ने मात दी। भारत के लिए गेंदबाजी में खिलान पटेल और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट लिए।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर; जानें किससे होगा टीम इंडिया का SF मैच

वहीं इससे पहले बल्लेबाजी में भारत का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। वेदांत ने 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। अंत में कनिष्क चौहान ने 35 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए स्कोर 250 पार पहुंचाया था। कनिष्क ने 10 ओवर में 30 रन देकर एक मेडन के साथ एक विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वैभव-आयुष फ्लाप, वेदांत का पचासा; पाकिस्तान को मिला 253 का लक्ष्य, हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत

Live Updates
22:09 (IST) 1 Feb 2026

पाकिस्तान का 'बायकॉट' ड्रामा: भारत को मिलेगा फायदा, नॉकआउट मैचों पर सस्पेंस; क्या एक्शन लेगा ICC?

पाकिस्तान की सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले ग्रुप मैच से खेलने पर इनकार किया है। इसके बाद आईसीसी द्वारा पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। वहीं नॉकआउट मैचों पर भी सस्पेंस बना है। भारत को ग्रुप स्टेज में इसका फायदा भी मिलेगा। ...अधिक जानकारी
21:09 (IST) 1 Feb 2026

कनिष्क चौहान बने प्लेयर ऑफ द मैच

कनिष्क चौहान ने इस मैच में अंतिम स्टेज पर भारत के लिए 29 गेंद पर महत्वपूर्ण 35 रन बनाए। फिर गेंदबाजी में 10 ओवर में 30 रन देकर एक मेडन के साथ 1 विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

20:51 (IST) 1 Feb 2026

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर आई बड़ी खबर

पाकिस्तान की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने का ऐलान किया गया है। वहीं पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच में खेलने से मना किया है। ...और पढ़ें
20:48 (IST) 1 Feb 2026

भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 के मैच में 58 रन से हरा दिया है। पाकिस्तानी टीम 194 रन पर सिमट गई। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने 3-3 विकेट झटके। अब भारत का सेमीफाइनल मैच 4 फरवरी को अफगानिस्तान से होगा।

20:43 (IST) 1 Feb 2026

जीत से एक विकेट दूर भारत

भारतीय टीम अब जीत से महज एक विकेट दूर है। भारत के लिए 9वां विकेट खिलान पटेल ने लिया और मोहम्मद सय्याम को पवेलियन भेजा।

20:35 (IST) 1 Feb 2026

आयुष म्हात्रे ने लिए तीन विकेट, पाकिस्तान हार के करीब

आयुष म्हात्रे ने तीन विकेट लिए हैं और पाकिस्तान के 8 विकेट गिर चुके हैं। पाकिस्तान का स्कोर 43 ओवर के बाद 187 पर 8 विकेट है।

20:14 (IST) 1 Feb 2026

अली हसन आउट, विहान को मिला विकेट

विहान मल्होत्रा ने अपना पहला विकेट लिया और पाकिस्तान को अली हसन बलोच के रूप में छठा झटका दिया। पाकिस्तान का स्कोर 172/6

20:12 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर; जानें किससे होगा टीम इंडिया का SF मैच

भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बीच ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। भारत ने पाकिस्तान को 253 का लक्ष्य दिया था जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 33.3 ओवर में हासिल करना था। ...यहां पढ़ें
20:08 (IST) 1 Feb 2026

पाकिस्तान की आधी टीम आउट, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के ऊपर अब हार का भी खतरा मंडरा रहा है। 168 पर आधी पाकिस्तानी टीम आउट हो गई है। 87 गेंद पर उसे 85 रन चाहिए हैं। आयुष म्हात्रे ने दूसरा विकेट लिया।

19:53 (IST) 1 Feb 2026

आयुष म्हात्रे को मिला विकेट

आयुष म्हात्रे ने आते ही अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया और पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। अहमद हुसैन 2 रन पर आउट हुए।

19:44 (IST) 1 Feb 2026

पाकिस्तान का तीसरा विकेट, टिकट टू सेमीफाइनल के करीब भारत

पाकिस्तान ने 151 पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान फरहान यूसुफ 38 रन पर आउट हुए। भारत अब सेमीफाइनल के टिकट के बेहद करीब है। पाकिस्तान को 21 गेंद पर 100 रन क्वालिफिकेशन के लिए चाहिए हैं।

19:35 (IST) 1 Feb 2026

भारत सेमीफाइनल के टिकट के करीब

पाकिस्तान को अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 33 गेंद पर 109 रन चाहिए हैं। यह बेहद मुश्किल स्कोर लग रहा है। भारतीय टीम अगर अगली 33 गेंद तक पाकिस्तान को रोकती है तो हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

19:14 (IST) 1 Feb 2026

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा

भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दे रहे हैं। पाकिस्तान को अगर खुद सेमीफाइनल में पहुंचना है और भारत को रोकना है तो 33.3 ओवर में मैच जीतना होगा। अभी 22 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर है 112 पर दो विकेट। अगली 69 गेंद पर पाकिस्तान को उस लिहाज से 141 रन चाहिए हैं।

18:54 (IST) 1 Feb 2026

पाकिस्तान का दूसरा विकेट, हमजा जहूर आउट

कनिष्क चौहान ने 42 के स्कोर पर हमजा जहूर को पवेलियन भेजा और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कनिष्क ने हमजा को स्वीप करने के प्रयास वाले शॉट पर बोल्ड कर दिया। पाकिस्तान का स्कोर 88/2

18:35 (IST) 1 Feb 2026

भारत को विकेट की तलाश

पाकिस्तान के पहले विकेट के बाद हमजा जहूर और उस्मान खान डटे नजर आ रहे हैं। दोनों अभी तक 48 रन जोड़ चुके हैं। भारत को विकेट की तलाश है। पाकिस्तान का स्कोर 71/1

18:22 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: 9 ओवर में बने 49 रन

9 ओवर में पाकिस्तान ने 49 रन बना लिए और एक विकेट गिर चुके हैं। भारत को विकेट की तलाश है।

17:56 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

पाकिस्तान का पहला विकेट समीर मिन्हास के रूप में गिरा जिन्हें हेनिल पटेल ने 9 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान ने 4 ओवर में एक विकेट पर 23 रन बना लिए हैं।

17:46 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान की बैटिंग शुरू

पाकिस्तान के लिए समीर मिन्हास और हमजा ने पारी की शुरुआत की और दोनों तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस टीम ने पहले 2 ओवर में 18 रन बना लिए हैं।

17:33 (IST) 1 Feb 2026

इशान, अभिषेक, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी ने मारी बाजी; न्यूजीलैंड के खिलाफ बने 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज'

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इस खिलाड़ी ने इशान, सूर्यकुमार, अभिषेक, वरुण, बुमराह को पीछे छोड़ते हुए इस खिताब पर कब्जा किया। ...और पढ़ें
17:13 (IST) 1 Feb 2026
IND U19 vs PAK U19: वैभव-आयुष फ्लाप, वेदांत का पचासा; पाकिस्तान को मिला 253 का लक्ष्य, हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए भारतीय टीम 252 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य मिला है। पाकिस्तान अगर 33.3 ओवर में चेज कर लेता है तो भारत बाहर और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। ...यहां पढ़ें

17:07 (IST) 1 Feb 2026
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत ने बनाए 252 रन

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 253 का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे जीते के लिए मिले लक्ष्य को 34 ओवर में बनाने होंगे। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने सबसे ज्यादा 3 जबकि मो. सय्याम ने 2 विकेट लिए।

17:00 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: भारत का स्कोर 250 पर पहुंचा

भारतीय टीम ने 49 ओवर में 7 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। कनिष्क 35 रन जबकि खिलान पटेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:47 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: 47वें ओवर में बने 14 रन

कनिष्क चौहान ने 47वें ओवर में 3 चौके लगाए और इस ओवर में कुल 14 रन बने। इस ओवर के बाद भारत ने 7 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं।

16:37 (IST) 1 Feb 2026

इशान ने T20I में 731 गेंदों पर किया यह कमाल, श्रेयस को छोड़ा पीछे; 36 पारियों में 1000 रन बना रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा

इशान किशन ने 5वें मैच में खेली अपनी शतकीय पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए और श्रेयस अय्यर के साथ-साथ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। ...अधिक जानकारी
16:32 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: भारत के 200 रन पूरे, अबरीश आउट

भारत ने अपने 200 रन पूरे कर लिए, लेकिन आर एस अंबरीश 29 रन के स्कोर पर आउट हुए। भारत का 7वां विकेट गिर चुका है और 44 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बन चुके हैं।

16:18 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: वेदांत आउट हुए

वेदांत ने टीम के लिए 68 रन की बेहद उपयोगी पारी खेली, लेकिन वो कैच आउट हो गए। भारत का छठा विकेट गिरा। कनिष्क चौहान क्रीज पर आए हैं।

16:06 (IST) 1 Feb 2026
IND U19 vs PAK U19 Live: तेज हुई रनों की रफ्तार

भारत के रनों की रफ्तार में कुछ गति जरूर आई है। आरएस अंबरीश और वेदांत इसके लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। भारत ने 38 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं।

15:53 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19: 'वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं,' ट्रोलर्स का शिकार बने सूर्यवंशी; दो जीवनदान के बाद फेंका विकेट

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान अंडर 19 टीम के खिलाफ एक बार फिर फ्लाप हो गए। अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर 6 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वह 30 रन पर आउट हुए और जिस तरह से आउट हुए वह काफी निराशाजनक था। उन्हें विकेट बॉल से पिछली गेंद पर लगातार दो जीवनदान मिले थे। वह ट्रोलर्स का शिकार भी बने। ...अधिक जानकारी
15:40 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: अभिज्ञान 16 रन के स्कोर पर आउट हुए

अभिज्ञान कुंडू ने 16 रन बनाए और आउट हो गए। भारत ने 5वां विकेट गंवा दिया है और टीम की स्थिति अच्छी नहीं है। 33 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बने हैं।

15:26 (IST) 1 Feb 2026

IND U19 vs PAK U19 Live: 30 ओवर में बने 140 रन

भारत की पारी के 30 ओवर समाप्त हो चुके हैं और इस टीम ने 4 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। वेदांत ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।