भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। बुधवार चार फरवरी 2026 को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान का यह फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ, क्योंकि अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 310/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, धुआंधार बैटर्स से सुसज्जित भारतीय टीम ने 41.1 ओवर में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाकर फाइनल में जगह पक्की की।

16 में से 10वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत

यह आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण है और भारत ने 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। अब छह फरवरी 2026 को उसकी भिड़ंत इसी मैदान पर इंग्लैंड से होगी। इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत की ओर से एरोन जॉर्ज ने शतक लगाया। एरोन जॉर्ज 15 चौके और दो छक्के की मदद से 104 गेंद में 115 रन बनाकर आउट हुए। एरोन जॉर्ज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वैभव सूर्यवंशी ने फिर ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई। उन्होंने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद में ठोका पचासा

वैभव सूर्यवंशी नौ चौके और चार छक्के की मदद से 33 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान आयुष म्हात्रे पांच चौके और चार छक्के की मदद से 59 गेंद में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विहान मल्होत्रा 47 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन चौके लगाए।

अफगानिस्तान की ओर से दो बल्लेबाजों ने ठोके शतक

अफगानिस्तान की पारी की बात करें तो फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने शतक जड़कर अपनी टीम को 300 रन के पार पहुंचाया। फैसल शिनोजादा ने 93 गेंद पर 110 और उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंद पर 101 रन बनाए।

उस्मान सादात ने 39 और खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हुए। अजीजुल्लाह मियाखिल ने 12 रन बनाए। अब्दुल अजीज 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया अंडर-19 की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए।

बिना बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें

टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान महबूब खान ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। इंडिया अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे भी बिना बदलाव के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरे।

ये हैं इंडिया और अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग 11: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: खालिद अहमदजई, उस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान, अकील खान।

Live Updates
22:49 (IST) 4 Feb 2026

U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी ने लगाए 15 छक्के, निकोलस पूरन को छोड़ा पीछे; भारत का लगातार छठा फाइनल

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंची है। भारत का यह लगातार छठा फाइनल है। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मैच में 33 गेंद पर 68 रन बनाए और उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 15 छक्के पूरे किए। ...और पढ़ें
21:01 (IST) 4 Feb 2026

IND U19 vs AFG U19: एरोन जॉर्ज का शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड चेज; फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत

भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य चेज किया। एरोन जॉर्ज ने 115 रन की शतकीय पारी खेली। फाइनल में भारत का सामना 6 फरवरी को इंग्लैंड से होगा। ...यहां पढ़ें
20:18 (IST) 4 Feb 2026

भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया

वेदांत त्रिवेदी ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर भारत की झोली में जीत डाल दी। भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। अब फाइनल में छह फरवरी को उसकी भिड़ंत इंग्लैंड से होगी।

20:17 (IST) 4 Feb 2026

एरोन जॉर्ज हुए कैच

एरोन जॉर्ज की जगह वेदांत त्रिवेदी बल्लेबाजी के लिए आए। स्थानापन्न खिलाड़ी नजीफुल्लाह अमीरी ने एरोन जॉर्ज का बैकवर्ड पॉइंट पर आसान रिवर्स का कैच लिया।

20:11 (IST) 4 Feb 2026

एरोन जॉर्ज पवेलियन लौटे

वहीदुल्लाह जादरान 40वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर एरोन जॉर्ज ने अपना विकेट गंवा दिया। एरोन जॉर्ज 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 104 गेंद में 115 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, आउट होने से पहले वह बहुत बड़ा काम कर गए। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 100 रन। वह अपनी इस पारी को जिंदगी भर याद रखेंगे।

20:06 (IST) 4 Feb 2026

भारत को जीत के लिए 13 रन की जरूरत

भारतीय पारी के 39 ओवरों का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 298 रन है। विहान मल्होत्रा के 42 गेंद में 31 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 102 गेंद में 114 रन हैं। दोनों के बीच 76 गेंद में 94 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए अब 13 रन की जरूरत है।

19:59 (IST) 4 Feb 2026

इंडिया U19 का स्कोर 2 विकेट पर 280 रन

37 ओवर के बाद इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 280 रन है। विहान मल्होत्रा के 36 गेंद में 29 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 96 गेंद में 103 रन हैं। दोनों के बीच 64 गेंद में 76 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:58 (IST) 4 Feb 2026

एरोन जॉर्ज का शतक पूरा

खातिर स्टानिकजई 37वां ओवर लेकर आए। एरोन जॉर्ज ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद एरोन जॉर्ज ने हेलमेट उतारकर बल्ला उठाया, लेकिन ज्यादा जश्न नहीं मनाया। भारतीय टीम ने खड़ी होकर ताली बजाई।

19:52 (IST) 4 Feb 2026

आउट होने से बचे विहान मल्होत्रा

इंडिया अंडर 19 को 36वें ओवर में तीसरा झटका लगा। अब्दुल अजीज 36वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर विहान मल्होत्रा का खुद ही कैच लपक लिया। अब्दुल अजीज खुशी से झूम उठे, लेकिन यह क्या उनकी यह गेंद नोबॉल निकली। इस तरह विहान मल्होत्रा आउट होने से बच गए। 36 ओवर के बाद इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 271 रन है। विहान मल्होत्रा के 33 गेंद में 28 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 93 गेंद में 97 रन हैं। दोनों के बीच 58 गेंद में 67 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:45 (IST) 4 Feb 2026

इंडिया U19 का स्कोर 2 विकेट पर 268 रन

35 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 268 रन है। विहान मल्होत्रा के 26 गेंद में 26 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 93 गेंद में 97 रन हैं। दोनों के बीच 52 गेंद में 64 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:40 (IST) 4 Feb 2026

इंडिया U19 का स्कोर 2 विकेट पर 260 रन

34 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 260 रन है। विहान मल्होत्रा के 22 गेंद में 21 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 91 गेंद में 95 रन हैं। दोनों के बीच 46 गेंद में 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:37 (IST) 4 Feb 2026

इंडिया U19 का स्कोर 2 विकेट पर 252 रन

33 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 252 रन है। विहान मल्होत्रा के 22 गेंद में 21 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 87 गेंद में 87 रन हैं। दोनों के बीच 40 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:21 (IST) 4 Feb 2026

T20 World Cup: संजू सैमसन की छुट्टी; वार्म अप मैच में कप्तान सूर्या ने किया साफ, इशान-अभिषेक होंगे नए ओपनर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में टॉस के वक्त कप्तान सूर्या ने बड़ा फैसला लेने की जानकारी दी। उन्होंने साफ कर दिया कि संजू सैमसन नहीं बल्कि इशान किशन अब अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। ...यहां पढ़ें
19:06 (IST) 4 Feb 2026

आयुष म्हात्रे लौटे पवेलियन

नूरिस्तानी उमरजई 25वां ओवर लेकर आए। नूरिस्तानी की दूसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे ने अपना विकेट गंवा दिया। आयुष म्हात्रे पांच चौके और चार छक्के की मदद से 59 गेंद में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष म्हात्रे की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज विहान मल्होत्रा क्रीज पर आए।

19:03 (IST) 4 Feb 2026

इंडिया U19 का 26 ओवर में स्कोर 204/1

26 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर एक विकेट पर 204 रन है। आयुष म्हात्रे के 57 गेंद में 62 और एरोन जॉर्ज के 67 गेंद में 65 रन हैं। दोनों के बीच 99 गेंद में 114 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:55 (IST) 4 Feb 2026

इंडिया U19 का 24 ओवर में स्कोर 196/1

24 ओवर के बाद इंडिया अंडर 19 का स्कोर एक विकेट पर 195 रन है। आयुष म्हात्रे के 50 गेंद में 58 और एरोन जॉर्ज के 62 गेंद में 61 रन हैं। दोनों के बीच 87 गेंद में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:53 (IST) 4 Feb 2026

आयुष म्हात्रे की भी फिफ्टी पूरी

नूरिस्तानी उमरजई 23वां ओवर लेकर आए। नूरिस्तानी की पहली गेंद पर आयुष म्हात्रे ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। आईसीसी अंडर1-19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 2026 में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। नूरिस्तानी की यह गुड लेंथ थोड़ा शॉर्ट बॉल थी, जो ऑफ स्टंप से काफी बाहर टप्पा खाई। आयुष ने कवर-पॉइंट के पास खेलकर एक रन लिया।

18:48 (IST) 4 Feb 2026

एरोन जॉर्ज का अर्धशतक पूरा

खतीर स्टानिकजई 21वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर एरोन जॉर्ज ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर से चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 21 ओवर के बाद इंडिया अंडर-19 का स्कोर एक विकेट पर 172 रन है। आयुष म्हात्रे के 40 गेंद में 47 रन हैं।

18:44 (IST) 4 Feb 2026

IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल; बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 68 रन बनाए और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। वह इस पारी में बाबर आजम का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ...और पढ़ें
18:37 (IST) 4 Feb 2026

भारत ने 19 ओवर में बनाए 150 रन

19 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 150 रन है। आयुष म्हात्रे के 32 गेंद में 34 रन और एरोन जॉर्ज 49 गेंद में 45 रन हैं। दोनों के बीच 57 गेंद में 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:19 (IST) 4 Feb 2026

एरोन-आयुष डटे, भारत का स्कोर 125 पार

भारतीय टीम ने 15 ओवर में एक विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। वैभव के विकेट के बाद दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की है। एरोन जॉर्ज 36 और आयुष म्हात्रे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:01 (IST) 4 Feb 2026

भारत का स्कोर 100 पार

आयुष म्हात्रे ने वैभव के विकेट के बाद अभी तक सकारात्मक बल्लेबाजी की है। उन्होंने 9 गेंद पर 12 रन बना लिए हैं। 11.3 ओवर में उन्होंने भारत का स्कोर 100 के पार भी पहुंचा दिया है।

17:50 (IST) 4 Feb 2026

वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत का पहला विकेट

भारतीय टीम को 10वें ओवर में 90 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 33 गेंद पर 68 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और चार छक्के लगाए। नूरिस्तानी ओमरजई को यह सफलता मिली।

17:38 (IST) 4 Feb 2026

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया। भारतीय टीम को वैभव ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/0

17:33 (IST) 4 Feb 2026

IND vs SA Today Match: भारत-साउथ अफ्रीका की जंग, टी20 वर्ल्ड कप के वार्म अप मैच में कांटे की टक्कर; देखें लाइव अपडेट्स

ICC World Cup 2026, India vs South Africa Cricket Match Scorecard, IND vs SA Warm-Up Match LIVE Score | भारत बनाम साउथ अफ्रीका वार्म-अप मैच लाइव स्कोरकार्ड: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां वार्म अप मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने जा रहा है। इस मुकाबले का का लाइव टेलीकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। ...अधिक जानकारी
17:32 (IST) 4 Feb 2026

वैभव सूर्यवंशी ने खोला मोर्चा, 6 ओवर में स्कोर 50 पार

भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है। 6 ओवर में इंडिया अंडर 19 का स्कोर बिना किसी विकेट के 55 रन हो गया है। एरोन जॉर्ज 20 और वैभव सूर्यवंशी 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:28 (IST) 4 Feb 2026

भारत का स्कोर 31/0 (4)

भारत का स्कोर चार ओवर में 31 रन है। वैभव सूर्यवंशी के 14 गेंद में 22 रन हैं। एरोन जॉर्ज के 10 गेंद में 8 रन हैं। भारत को जीत के लिए 311 रन का लक्ष्य मिला है। भारत का ताजा रन रेट 6.62 है।

17:17 (IST) 4 Feb 2026

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा चौका

वहीदुल्लाह जादरान दूसरा ओवर लेकर आए। वैभव सूर्यवंशी ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर दौड़कर दो रन लिए। दो ओवर के बाद इंडिया अंडर 19 का स्कोर 12/0

17:16 (IST) 4 Feb 2026

एरोन जॉर्ज ने खोला अपना और इंडिया 19 का खाता

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय पारी की शुरुआत की। अब्दुल अजीज अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर आए। एरोन जॉर्ज ने उनकी पहली गेंद खेली और उसको सीमा रेखा के पार भेज दिया। तीसरी गेंद पर लेग बाई से एक रन लिया। आखिरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद इंडिया अंडर 19 का स्कोर 6/0

16:51 (IST) 4 Feb 2026

IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विशाल स्कोर, भारत के सामने 311 का कठिन लक्ष्य; फैसल-नियाजई के शतक

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। अफगान टीम के लिए फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह निआजई ने शतक जड़े। भारतीय टीम को अब फाइनल के टिकट के लिए 311 का कठिन लक्ष्य चेज करना होगा। ...यहां पढ़ें