IND A vs USA Warm-Up Match Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वार्म अप मैच यूएसए और इंडिया ए के बीच नवी मुंबई में खेला गया। इंडिया ए ने यूएसए को इस मैच में 38 रन से मात दी। इंडिया ए ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में यूएसए की टीम 19.4 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए एन जगदीशन, रवि बिश्नोई, आयुष बदोनी और तिलक वर्मा जीत के हीरो रहे।
ICC Men's T20 World Cup Warm-up Matches, 2026
USA
200 (19.4)
India A
238/3 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 2 )
India A beat USA by 38 runs
इस मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। एन जगदीशन ने 104 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान आयुष बदोनी ने नाबाद 60 रन 26 गेंद पर बनाए। तिलक वर्मा ने भी इंजरी के बाद वापसी की और 38 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने भी तेजतर्रार ओपनिंग करते हुए 13 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। यूएसए को जीत के लिए अब 239 का लक्ष्य मिला।
संजू सैमसन बाहर, तिलक वर्मा की वापसी; टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए दिग्गज ने बताई प्लेइंग 11
इसके बाद गेंदबाजी में भारत ए के लिए रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। खलील अहमद-नमन धीर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं आयुष बदोनी, अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला। अब इंडिया की सीनियर टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच खेलने उतरेगी।
जगदीशन का शतक, तिलक-आयुष की अच्छी पारी; इंडिया ए ने यूएसए को दिया 239 का लक्ष्य
WLP T20 League: शिखर धवन के नाबाद 99 रन, अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया; देखें अंतिम 4 का पूरा शेड्यूल
4500 करोड़ का घाटा, PCB होगा कंगाल; भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं हुआ तो किसे कितना नुकसान? ये है पूरा गणित
T20 World Cup 2026: भारत, इंग्लैंड…ये 4 टीमें करेंगी सेमीफाइनल में एंट्री, अंग्रेज दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी
तिलक वर्मा की वार्म अप मैच में धुआंधार वापसी, भारत के लिए खुशखबरी; संजू सैमसन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इंडिया ए ने यूएसए को 38 रन से हराया
इंडिया ए की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में यूएसए को 38 रन से मात दी। इस मैच में एन जगदीशन ने शतकीय पारी खेली और 104 रन बनाए। वहीं रवि बिश्नोई ने 3 विकेट झटके। खलील अहमद-नमन धीर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं आयुष बदोनी, अशोक शर्मा और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला।
नमन धीर के एक ओवर में दो विकेट
नमन धीर आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली गेंद पर ही उन्हें विकेट मिल गया। इसके बाद उन्होंने अपने ओवर में दूसरा विकेट भी लिया और यूएसए की टीम ऑलआउट हो गई।
रवि बिश्नोई ने झटके तीन विकेट
रवि बिश्नोई ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने जसदीप सिंह को 2 रन पर आउट कर यूएसए को 8वां झटका दिया।
हरमीत सिंह 9 गेंद पर 25 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। अशोक शर्मा ने उनका विकेट झटका। यूएसए का स्कोर 18 ओवर के बाद 189/7
आयुष बदोनी ने शुभमन रांजने को किया आउट
शुभमन रांजने 17 गेंद पर 28 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। आयुष बदोनी ने अपना पहला विकेट लिया। यूएसए का स्कोर 154/6
संजय कृष्णमूर्ति की शानदार पारी का खलील ने किया अंत
खलील अहमद ने अपना दूसरा विकेट झटका और संजय कृष्णमूर्ति को पवेलियन भेजा। संजय ने 18 गेंद पर 41 रन की बेहतरीन पारी खेली। यूएसए का स्कोर 144/5
संजय कृष्णमूर्ति की तूफानी बल्लेबाजी
संजय कृष्णमूर्ति ने यूएसए के लिए चार विकट गिरने के बाद तूफानी बैटिंग की है। उन्होंने 11 गेंद पर 30 रन ठोक दिए हैं। 13 ओवर के बाद यूएसए का स्कोर 116/4
IND vs USA: संजू सैमसन बाहर, तिलक वर्मा की वापसी; टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए दिग्गज ने बताई प्लेइंग 11
तिलक वर्मा को मिला पहला विकेट
तिलक वर्मा ने इंजरी के बाद वापस लौटते हुए बल्लेबाजी में 38 रन बनाए थे। अब पहला विकेट उन्होंने सेट बल्लेबाज एंड्रीज गौस को 44 पर आउट करके लिया। यूएसए का स्कोर 75/4
रवि बिश्नोई का दूसरा विकेट, यूएसए को तीसरा झटका
रवि बिश्नोई ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए यूएसए को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने मिलिंद कुमार को 18 के स्कोर पर आउट किया। यूएसए ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।
गौस-मिलिंद क्रीज पर, यूएसए का स्कोर 50 पार
यूएसए की टीम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। एंड्रीज गौस 30 और मिलिंद कुमार 14 रन बना चुके हैं।
खलील अहमद ने दिलाई दूसरी सफलता
खलील अहमद ने पहले ओवर में 12 रन देने के बाद अपने दूसरे ओवर में अच्छी वापसी की। उन्होंने यूएसएके साईतेजा को 0 पर आउट किया और 33 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।
मोनांक पटेल आउट, रवि बिश्नोई को मिला विकेट
रवि बिश्नोई ने इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई और यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल को 10 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 32 रन के स्कोर पर अच्छी शुरुआत के बाद यूएसए को पहला झटका लगा।
यूएसए की अच्छी शुरुआत, मयंक-खलील पिटे
यूएसए के लिए एंड्रीज गौस और कप्तान मोनांक पटेल ने अच्छी शुरुआत की है। पहले दो ओवर में टीम ने 24 रन बना लिए हैं। मयंक यादव और खलील अहमद के ओवर में 12-12 रन आए।
IND A vs USA: जगदीशन का शतक, तिलक-आयुष की अच्छी पारी; इंडिया ए ने यूएसए को दिया 239 का लक्ष्य
खलील अहमद का महंगा ओवर
खलील अहमद ने भारत ए के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ओवर में 12 रन दिए। इस ओवर में एंड्रीज गौस ने तीन चौके लगाए।
इंडिया ए ने यूएसए को दिया 239 का लक्ष्य
इंडिया ए ने यूएएस के खिलाफ वार्म अप मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 238 रन बनाए। एन जगदीशन ने 104 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान आयुष बदोनी ने नाबाद 60 रन 26 गेंद पर बनाए।
एन जगदीशन 104 रन बनाकर आउट
एन जगदीशन 55 गेंद पर 104 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। अली खान ने उनका विकेट झटका। जगदीशन ने इस बेहतरीन पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए।
आयुष बदोनी का 21 गेंद पर तूफानी पचासा
इंडिया ए के कप्तान आयुष बदोनी ने 21 गेंद पर तूफानी पचासा जड़ा है। उन्होंने फिफ्टी के स्कोर तक पहुंचने के लिए पांच चौके और चार छक्के लगाए।
भारत का स्कोर 200 पार
भारतीय टीम का स्कोर 17.1 ओवर में 200 के पार पहुंच गया है। एन जगदीशन 102 पर खेल रहे हैं। कप्तान आयुष बदोनी भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 17 गेंद पर 38 रन बना चुके हैं।
एन जगदीशन का बेहतरीन शतक
एन जगदीशन ने 49 गेंद पर बेहतरीन शतक पूरा किया है। उन्होंने इस पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। वह प्रियांश आर्या के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188/2
तिलक वर्मा आउट, भारत ए का दूसरा विकेट गिरा
इंडिया ए ने 156 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया है। दूसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा और एन जगदीशन ने 113 रन की पार्टनरशिप की। तिलक ने 24 गेंद पर 38 रन की अच्छी पारी खेली। जगदीशन 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तिलक-जगदीशन डटे, भारत विशाल स्कोर की ओर
एन जगदीशन 82 और तिलक वर्मा 1 रन बना चुके हैं। 12 ओवर में भारत ए का स्कोर 1 विकेट पर 142 रन हो गया है। अभी कई बल्लेबाज बाकी हैं और इंडिया ए की टीम विशाल स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है।
तिलक वर्मा ने पकड़ी रफ्तार
इंजरी के बाद लौटे तिलक वर्मा अब शानदार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 14 गेंद पर 27 रन बना लिए हैं। 9 ओवर में भारत का स्कोर 106 रन है एक विकेट के नुकसान पर। एन जगदीशन भी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।
एन जगदीशन का बेहतरीन पचासा
एन जगदीशन ने 26 गेंद पर बेहतरीन पचासा जड़ा है। इस पारी में उन्होंने अभी तक 7 चौके और दो छक्के लगाए हैं। उन्होंने यूएसए के गेंदबाजों की खूब खबर ली है। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/1
