इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीसरे वनडे में रविवार (11 अक्टूबर) को 47.3 ओवर में 275 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने इंडिया ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 गेंद पर 83 रन जोड़े।
प्रभसिमरन सिंह के तौर पर पहला विकेट गिरा। उन्होंने 34 गेंद पर 6 चौके की मदद से 39 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल के तौर पर तीसरा विकेट गिरा। उन्होंने 6 गेंद पर 2 रन बनाए। इंडिया ए का स्कोर 12.5 ओवर में 96 रन था। प्रियांश आर्या ने 45 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इंडिया ए का स्कोर 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन हो गया।
रजत पाटीदार 3 रन बनाकर आउट
रजत पाटीदार के तौर पर इंडिया ए को चौथा झटका लगा। उन्होंने 3 रन बनाए। इंडिया ए का स्कोर 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन हो गया। इंडिया ए को 5वां झटका 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 118 रन पर लगा। निशांत सिंधु 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ 57 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए का स्कोर 29.3 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन था।
विप्रज निगम-सूर्यांश शेडगे ने 85 रनों की साझेदारी
इंडिया ए के लिए 7वें विकेट के लिए विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे ने 77 गेंद पर 85 रनों की साझेदारी की। सूर्यांश शेडगे ने 60 गेंद 66 रन बनाए। इंडिया ए का 8वां विकेट पर 44.3 ओवर में 263 रन पर लगा। यश ठाकुर 1 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए का स्कोर 46.2 ओवर में 9 विकेट पर 273 रन हो गया।
ड्वारशुईस-सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए
गुरजपनीत सिंह के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। वह खाता नहीं खोल पाए। अनुकूल रॉय 13 रन बनाकर नाबाद रहे।ऑस्ट्रेलिया ए के लिए बेन ड्वारशुईस और विल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए। लियाम स्कॉट ने 2 विकेट लिए। महली बीयर्डमैन और मिचेल ओवन ने 1-1 विकेट लिए।
