IND A vs AFG A Match Highlights:: इंडिया ए का सामना ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अफगानिस्तान ए टीम से हुआ। इस मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। डकवर्थ लुईस सिस्टम के कारण भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी।

Also Read- IND A vs AFG A मैच के बाद अंकतालिका: अफगानिस्तान ए नंबर 1, इंडिया ए फिसली; टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और फिर इंडिया ए ने पहली पारी में 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए थे। अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 का लक्ष्य मिला था, लेकिन दूसरी पारी में काफी देर तक बारिश हुई और इसकी वजह से अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 38 ओवर में 294 रन का लक्ष्य दिया गया। 38 ओवर तक भी मैच नहीं जा पाया। अंत में डीएलएस प्रणाली से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान ए के लिए कप्तान इमरान मीर ने नाबाद 75 रन और बाहिर शाह ने नाबाद 51 रन बनाए। भारतीय टीम को पहले दो विकेट अरशद खान और अनुकूल रॉय ने दिलाए थे। अफगान टीम को 29 गेंद पर 34 रन बनाकर हसन ईसाखिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। यही बाद में डीएलएस मेथड से टीम की जीत का कारण बनी

Also Read: ODI World Cup 2027 की कब होगी शुरुआत? 47 दिन तक चल सकता है टूर्नामेंट, 3 देश करेंगे मेजबानी

इंडिया ए की पारी, प्रभसिमरन,ऋतुराज, तिलक के अर्धशतक

वैभव ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 44 रन की पारी खेली जबकि प्रियांश आर्या ने निराश किया और 8 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 84 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 65 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 66 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बडोनी अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 60 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और वो भी 66 रन बनाकर आउट हो गए। विप्रज निगम ने 8 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। अब्दुल्ला अहमदजई ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

Also Read: सरफराज की टीम बाहर, शिवम दुबे के ऑलराउंडर प्रदर्शन से फाइनल में पहुंची अंधेरी; अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी में फ्लाप

Live Updates
21:08 (IST) 11 Jun 2026

BAN vs AUS: बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती वनडे सीरीज, लगातार दूसरे मैच में विश्व चैंपियन को पीटा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को पीटा और सीरीज भी कब्जा ली। बांग्लादेश ने पहली बार कंगारू टीम को वनडे सीरीज में हराया है। विश्व चैंपियन टीम की बल्लेबाजी का बुरा हाल देखने को मिला। ...यहां पढ़ें
20:37 (IST) 11 Jun 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप की कब होगी शुरुआत? 47 दिन तक चल सकता है टूर्नामेंट, 3 देश करेंगे मेजबानी

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 47 दिन तक अगले साल यह टूर्नामेंट खेला जा सकता है। 2027 में अक्टूबर से नवंबर तक इस टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका समेत तीन देशों में होगा। ...अधिक जानकारी
19:45 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A: 349 रन बनाकर भी कैसे हारी इंडिया ए, यह 15 रन पड़ गए भारी; तिलक-ऋतुराज-प्रभसिमरन की पारियां बेकार

इंडिया ए को अफगानिस्तान ए ने वनडे त्रिकोणीय श्रंखला के दूसरे मुकाबले में हरा दिया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियां बेकार हो गईं। ...और पढ़ें
18:58 (IST) 11 Jun 2026

IND A vs AFG A मैच के बाद अंकतालिका, अफगानिस्तान ए नंबर 1, इंडिया ए फिसली; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

इंडिया ए की टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ त्रिकोणीय श्रंखला के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारतीय टीम अंकतालिका में फिसल गई है। टॉप 5 बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं है और टॉप 5 गेंदबाजों में दो भारतीय हैं। ...और पढ़ें
18:34 (IST) 11 Jun 2026

इमरान मीर बने प्लेयर ऑफ द मैच

अफगानिस्तान के कप्तान इमरान मीर ने 75 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए। इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

18:14 (IST) 11 Jun 2026

सरफराज खान की टीम बाहर, शिवम दुबे के ऑलराउंडर प्रदर्शन से फाइनल में पहुंची अंधेरी आर्क्स; अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी में फ्लाप

टी20 मुंबई 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम अंधेरी आर्क्स बन गई है। शिवम दुबे ने अपनी कप्तानी में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को बेहतरीन जीत दिलाई। अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी में फिर फ्लाप रहे। ...और पढ़ें
18:14 (IST) 11 Jun 2026

अफगानिस्तान के लिए बारिश बनी वरदान

अफगानिस्तान ए की टीम ने बारिश के कारण यह मुकाबला जीता और इंडिया ए की टीम 349 रन बनाकर भी हार गई। डकवर्थ लुईस सिस्टम के चलते अफगान टीम को जीत मिली है। बारिश के कारण खेल रुकने तक अफगानिस्तान ए ने 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए थे और DLS सिस्टम से वह 3 रन आगे थे।

18:05 (IST) 11 Jun 2026

बारिश जारी, इंडिया ए पर हार का खतरा

इंडिया ए की टीम अब हार सकती है अगर मुकाबला नहीं शुरू हुआ। अफगानिस्तान ए की टीम डकवर्थ लुईस नियम के स्कोर में 3 रन से आगे है।

17:28 (IST) 11 Jun 2026

बारिश के कारण खेल रुका, भारत पर हार का खतरा

बारिश के कारण एक बार फिर से खेल रुक गया है। अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। डीएसएस स्कोर के मुताबिक अफगानिस्तान ए की टीम 3 रन आगे है। यानी अब अगर मैच नहीं हुआ तो भारतीय टीम हार जाएगी। इमरान मीर 75 और बाहिर शाह 51 रन बनाकर नाबाद हैं।

17:25 (IST) 11 Jun 2026

बाहिर शाह का पचासा पूरा

इमरान मीर के बाद बाहिर शाह ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अफगानिस्तान ए ने अब इंडिया ए टीम की मुश्किल बढ़ा दी है। भारतीय टीम को हर हाल में विकेट की तलाश है।

17:23 (IST) 11 Jun 2026

अफगानिस्तान ए की पारी के 25 ओवर पूरे

अफगानिस्तान ए ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। बचे हुए 13 ओवर यानी 78 गेंद पर 122 रन और जीत के लिए उसे चाहिए हैं। भारतीय टीम को हर हाल में विकेट की तलाश है।

17:20 (IST) 11 Jun 2026

इमरान-बाहिर के बीच शतकीय साझेदारी

इमरान मीर और बाहिर ने 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। 69 रन पर 2 विकेट के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 169 रन हो गया है।

17:18 (IST) 11 Jun 2026

इमरान-बाहिर ने बढ़ाई इंडिया ए की चिंता

इमरान मीर 72 और बाहिर शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 24 ओवर में अफगानिस्तान ए ने 2 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। 84 गेंद पर उसे जीत के लिए 128 रन की जरूरत है।

17:10 (IST) 11 Jun 2026

वैभव सूर्यवंशी का बदला गियर: IPL में 327 गेंद में ठोके रिकॉर्ड 72 छक्के, श्रीलंका में 2 मैच की 34 गेंदों में नहीं लगाया एक भी छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को उन्हें टीम इंडिया में चुनने के लिए विवश किया। इंटरनेशनल सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए वनडे ट्राई सीरीज में वैभव का गियर बदला हुआ नजर आ रहा है। ...और पढ़ें
17:05 (IST) 11 Jun 2026

अफगानिस्तान ए डकवर्थ लुईस में आगे

अफगानिस्तान ए ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। यह मै पहले से ही बारिश से प्रभावित है। अगर यहां से बारिश खलल डालती है तो अफगान टीम डकवर्थ लुईस में आगे है। यानी इंडिया ए पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

16:55 (IST) 11 Jun 2026

इमरान मीर ने ठोका पचासा

अफगानिस्तान के कप्तान इमरान मीर ने पचासा पूरा कर लिया है। वह एक छोर पर डटे हैं और बाहिर भी उनका भरपूर साथ निभा रहे हैं। 18 ओवर में अफगान टीम का स्कोर 2 विकेट पर 123 रन है।

16:44 (IST) 11 Jun 2026

अफगानिस्तान का स्कोर 100 पार

अफगानिस्तान ए की टीम ने दो विकेट एक साथ जल्दी-जल्दी गंवाए थे लेकिन कप्तान इमरान मीर डटे हुए हैं। 16 ओवर में टीम ने 2 विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। रनरेट अच्छा है और यह इंडिया ए टीम की चिंता बढ़ा सकता है।

16:35 (IST) 11 Jun 2026

अफगान कप्तान इमरान मीर डटे

अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ओपनिंग करने उतरे थे और 34 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 91 रन हो चुका है।

16:20 (IST) 11 Jun 2026

अनुकूल रॉय ने दिलाया इंडिया ए को दूसरा विकेट

अफगानिस्तान ए की शुरुआत अच्छी थी लेकिन बैक टू बैक दो ओवर के अंदर दो बड़े झटके टीम को लग चुके हैं। अनुकूल रॉय ने अपने पहले ओवर में ही खालिद का विकेट झटका। अफगान टीम का स्कोर 69/2

16:12 (IST) 11 Jun 2026

अरशद खान को मिला विकेट

अरशद खान ने इंडिया ए को पहली सफलता दिला दी है। हसन इसाखिल 29 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान ए का स्कोर 63/1

16:04 (IST) 11 Jun 2026

अफगानिस्तान के 50 रन पूरे

अफगानिस्तान ने 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट की तलाश है। अब तक कोई भी भारतीय गेंदबाज असरदार साबित होता नहीं दिख रहा है। अफगानिस्ता के ओपनर आसानी से रन बना रहे हैं।

15:55 (IST) 11 Jun 2026

अर्जुन तेंदुलकर-शिवम दुबे ने झटके एक-एक विकेट, अंधेरी को मिला 151 रन का लक्ष्य; सरफराज ने खेली 34 रन की पारी

आकाश टाइगर्स के खिलाफ इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिए जबकि कप्तान शिवम दुबे ने 3 ओवर में 12 रन देकर एक सफलता हासिल की। ...यहां पढ़ें
15:51 (IST) 11 Jun 2026

इमरान और हसन की अच्छी बल्लेबाजी

इमरान और हसन की अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अफगानिस्तान ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

15:40 (IST) 11 Jun 2026

2 ओवर में बने 9 रन

भारत की अच्छी शुरुआत हुई है और अफगानिस्तान ने 2 ओवर में 9 रन बना लिए हैं, लेकिन कोई विकेट नहीं गिरा है। हसन और इमरान क्रीज पर मौजूद हैं।

15:38 (IST) 11 Jun 2026

IND U19 vs SL U19: वैभव-आयुष के बाद बदल गई भारतीय अंडर 19 टीम, राहुल द्रविड़ के बेटे का चयन; देखें श्रीलंका दौरे का पूरा स्क्वाड

भारतीय अंडर 19 टीम अब पूरी तरह बदल चुकी है। कुछ महीने पहले इसी साल आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे धाकड़ खिलाड़ियों वाली टीम जो विश्व चैंपियन बनी थी, अब वह प्रमोट हो गई है। नई अंडर 19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे का भी चयन हुआ है। ...पूरी जानकारी
15:35 (IST) 11 Jun 2026

38 ओवर का होगा मैच

इस मुकाबले में पहली पारी में बारिश होने की वजह से पहले मैच को 49-49 ओवर का किया गया, लेकिन दूसरी पारी में फिर से बारिश हुई और मैच को 39 ओवर का कर दिया गया साथ ही अफगानिस्तान को जीत के लिए 294 रन का लक्ष्य डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर मिला।

15:17 (IST) 11 Jun 2026

बारिश की वजह से नहीं शुरू हुआ मैच

इस मैच में लंच के दौरान बारिश हुई थी और अभी आउट फील्ड गीली होने की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि इस वक्त पिच के कवर्स नहीं हटाए गए हैं। पहली पारी में हुई बारिश की वजह से इस मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया था।

15:01 (IST) 11 Jun 2026

ऋतुराज नंबर 1, तिलक दूसरे पर, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर; ये हैं वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

श्रीलंका में जारी वनडे ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच हुआ। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत अच्छी रही लेकिन वह 22 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप 5 से भी बाहर हैं। ...अधिक जानकारी
14:50 (IST) 11 Jun 2026

तिलक, ऋतुराज, प्रभसिमरन के अर्धशतक, वैभव के बल्ले से निकले 44 रन; इंडिया ए ने अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य

इंडिया ए को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में टीम के तीन बल्लेबाजों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे ने भी टीम के लिए तेज पारी खेली। ...अधिक जानकारी
14:10 (IST) 11 Jun 2026

इंडिया ए ने बनाए 349 रन

इंडिया ए ने बारिश से बाधित इस मैच में 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए और अफगानिस्तान ए टीम को जीत के लिए 350 रन का टारगेट दिया। ये लक्ष्य हासिल करना अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं होगा।