तीन देशों की ए टीमों की त्रिकोणीय सीरीज पांचवें मैच में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद इंडिया ए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उसके और श्रीलंका के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर रनरेट के आधार पर तिलक वर्मा की अगुआई वाली इंडिया ए टॉप पर है।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए का यह मैच रंगिरी दाम्बुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान ए 31 ओवर तक मुकाबले में बनी हुई थी। उसका 31.4 ओवर में स्कोर 5 विकेट पर 198 रन था। इसके बाद उसने अगले 5.1 ओवर में सिर्फ 20 रन के भीतर अपने शेष पांचों विकेट गंवा दिए। इंडिया ए की ओर से निशांत संधू सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 6.5 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए।
अफगानिस्तान की पारी: बाहिर शाह रहे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर
निशांत संधू के अलावा यश ठाकुर ने 7 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज, विप्रज निगम, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। अफगानिस्तान ए की ओर से बाहिर शाह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। बाहिर शाह ने 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। फैसल शिनोजादा 56 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान इमरान मीर ने 27 गेंद में 32 रन की तेज पारी खेली। हसन ईसाखिल ने 14 रन की पारी खेली, जबकि खालिद तानीवाल 13 रन बनाकर आउट हुए।
प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र ने ठोके अर्धशतक
इससे पहले इंडिया ए को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान तिलक वर्मा, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र, निशांत संध और विप्रज निगम ने अहम भूमिका निभाईं। वैभव ने 28 गेंदो पर 38 रन बनाए। प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह 58 रन पर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन के स्कोर पर कैच हुए।
कुमार कुशाग्र ने 60 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह 58 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 67 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह 59 रन के स्कोर पर आउट हुए। विप्रज निगम ने 30 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने 2-2 विकेट लिए।
इंडिया ए ने प्लेइंग इलेवन में किए 3 बदलाव
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इस मैच के लिए इंडिया ए ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किये। प्रभसिमरन सिंह और आयुष बदोनी को मौका नहीं मिला, जबकि अंशुल कम्बोज की वापसी हुई। अफगानिस्तान ए ने भी अपने अंतिम 11 में दो बदलाव किए।
इंडिया ए की प्लेइंग 11
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, फैसल शिनोजादा, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान,
मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।
इंडिया A फाइनल में, श्रीलंका A-अफगानिस्तान A में जंग, जानें कौन और कैसे कर सकता है क्वालिफाई; ये है समीकरण
इंडिया A ने शानदार प्रदर्शन के साथ ट्राई-नेशन ए सीरीज के फाइनल में जगह बनाई। अब श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच मुकाबला होगा, जहां अफगानिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है। (पूरा समीकरण जानने के लिए क्लिक करें)
वैभव नहीं यह खिलाड़ी नंबर 1, प्रियांश-ऋतुराज दूसरे पर; ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
इशान किशन नंबर 1, शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित और सहवाग का रिकॉर्ड; ये हैं ODI में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
निशांत संधु प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए
निशांत संधू को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने कहा, ऐसी सपाट पिच पर गेंदबाजी करना मुश्किल था। मैंने बस अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश की। भारत में भी हम ऐसी ही पिचों पर खेलते हैं, इसलिए हमें इसकी आदत है। अफगानिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका को 121 या उससे ज्यादा रनों से हराना होगा।
इंडिया ए ने 101 रन से जीता मैच
निशांत संधू 37वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शम्स उर रहमान को बोल्ड किया। पांचवीं गेंद पर जहीर खान को अंशुल कम्बोज के हाथों कैच करा दिया। इस तरह अफगानिस्तान ए की पारी 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई और इंडिया ए ने 101 रन से मैच जीत लिया।
IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी का हैरतअंगेज कैच, बल्लेबाजी से किया निराश तो फील्डिंग में किया कमाल; देखें Video
प्रियांश आर्या ने किया शानदार काम
निशांत संधू की ऑफ स्टम्प पर हवा में आई गेंद को अब्दुल्ला अहमदजई ने लॉन्ग-ऑन की तरफ जोर से मारा। डीप में खड़े फील्डर (प्रियांश आर्या) बाउंड्री रोप के ठीक सामने थे। वह साइड में खड़े रहे, कैच पकड़ा, फिर उन्हें अहसास हुआ कि वह बाउंड्री के बाहर जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने गेंद को हवा में उछाला, खुद को संभाला और वापस आकर कैच पूरा किया। मामला बहुत करीबी था। थर्ड अंपायर ने कई एंगल से देखने के बाद रेड लाइट जला दी। भारत के दृष्टिकोण से प्रियांश आर्या ने शानदार काम किया।
इंडिया ए को मिली आठवीं सफलता
निशांत संधू 35वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला अहमदजई को लॉन्ग-ऑन पर प्रियांश आर्या के हाथों कैच कराया। थर्ड अंपायर ने काफी देर तक चेक करने के बाद अहमदजई को आउट करार दिया। अहमदजई 4 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान ए का स्कोरः 212-8
अफगानिस्तान ए का स्कोर 212 रन
यश ठाकुर 34वां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से अफगानिस्तान के खाते में 8 रन आए। अफगानिस्तान ए का स्कोर 7 विकेट पर 212 रन है। शम्स उर रहमान के 7 गेंद में 7 रन हैं। अब्दुल्लाह अहमदजई के 3 गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 8 गेंद में 12 रन की साझेदारी हुई है।
सूर्यांश शेडगे को भी मिली सफलता
सूर्यांश शेडगे 33वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर फरमानुल्लाह सफी को पवेलियन की राह दिखाई। फरमानुल्लाह सफी एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 गेंद में 17 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल्ला अहमदजई क्रीज पर आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। 33 ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोरः 204-7
भारत को मिली छठी सफलता
यश ठाकुर 32वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी अशोक शर्मा ने डीप थर्ड मैन के पास हवा में छलांग लगाते हुए लपक लिया। अशोक शर्मा डीप थर्ड से तेजी से दौड़कर आए। उन्होंने काफी दूरी तय की और आगे की डाइव लगाकर जमीन से बस कुछ इंच ऊपर दोनों हाथों से कैच लपक लिया। यह ठाकुर को यह देखकर मजा आया। यश ठाकुर शॉर्ट और ऑफ-स्टम्प के बाहर गेंद फेंकते हैं। 32 ओर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोरः 198/6
अफगानिस्तान ए का स्कोर 174-5
बाहिर शाह की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज फरमानुल्लाह साफी क्रीज पर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। ॅ8 ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोरः 174-5
अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे बाहिर शाह
विप्रज निगम 28वां ओवर लेकर आये। उन्होंने पहली ही गेंद पर बाहिर शाह को सूर्यांश शेडगे के हाथों लॉन्ग ऑफ पर लपकवाया। यह एक अच्छी लेग-ब्रेक गेंद थी। दाएं हाथ के बल्लेबाज बाहिर शान ने ज़ोरदार शॉट खेलने की कोशिश में लाइन के आर-पार बल्ला घुमाया, जिससे गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में ऊंची उठी और लॉन्ग-ऑफ पर खड़े शेडगे के हाथों में चली गई। बाहिर शाह ने 52 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया।
बहिर शाह का अर्धशतक
बाहिर शाह ने 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अभी 147 रन बनाने हैं।
फैसल शिनोजादा 46 रन बनाकर आउट हो गए और इंडिया ए को चौथी सफलता मिली। ये विकेट अनुकूल रॉय ने लिया। अफगानिस्तान की टीम ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान का स्कोर 150 के पार
अफगानिस्तान की टीम ने 23 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं और जीत के लिए इस टीम को 169 रन बनाने हैं। भारत को किसी भी हाल में विकेट निकालना ही होगा। बहिर शाह और फैजल 44-44 रन पर खेल रहे हैं।
इशान ने लगाया वनडे करियर का दूसरा शतक, 71 बॉल पर पूरा किया शतक और तोड़ दिया ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड
20 ओवर में बने 138 रन
अफगानिस्ता ए टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं और जीत के लिए इस टीम को अब 182 रन की जरूरत है। फैजल और शाह के बीच चौथे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी हो चुकी है।
शुभमन गिल का 9वां वनडे शतक, बतौर कप्तान पहली बार लगाई सेंचुरी; खास मामले में कोहली, धवन, अय्यर, इशान को छोड़ा पीछे
अफगानिस्तान के 100 रन पूरे
अफगानिस्तान ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट की तलाश है। फैजल और शाह ने चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी कर ली है।
अफगानिस्तान को जीत के लिए 223 रन की जरूरत
अफगानिस्तान को जीत के लिए 223 रन की जरूरत है। इस टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। भारत के लिए यश, अंशुल और निशांत ने एक-एक विकेट लिए हैं।
कंबोज ने 5 ओवर में दिेए 30 रन
अंशुल कंबोज ने 5 ओवर में 30 रन दिए हैं और एक विकेट उन्हें अब तक मिला है। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।
इमरान मीर आउट हुए
अफगानिस्तान के कप्तान इमरान मीर 32 रन बनाकर आउट हुए और वो निशांत सिंधू का शिकार बने। अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए 40 ओवर में 249 रन बनाने हैं।
9 ओवर में बने 62 रन
भारतीय गेंदबाजों को मैच जीतने के लिए विकेट निकालने होंगे। 9 ओवर में अफगानिस्तान ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। मीर भारत के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं।
अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार
अफगानिस्तान तेज बैटिंग कर रहे है और इस टीम ने 7 ओवर में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं और वो 26 रन पर खेल रहे हैं।
अंशुल कंबोज ने खालिद तानीवाल को आउट किया और इंडिया ए को दूसरी सफलता दिलाई। खालिद तानीवाल ने 13 रन बनाए और उनका कैच वैभव ने लिया। अफगानिस्तान ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 48 रन बना लिए हैं।
4 ओवर में बने 30 रन
अफगानिस्तान ने 4 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं। खालिद तानीवाल और इमरान मीर क्रीज पर मौजूद हैं। मीर ने 14 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा
भारत को पहल सफलता यश ठाकुर ने दिलाई और उन्होंने हसन ईसाखिल को 14रन के स्कोर पर आउट कर दिया। अफगानिस्तान ने 3 ओवर में एक विकेट पर 25 रन बना लिए हैं।
तिलक, प्रियांश, कुशाग्र के अर्धशतक, वैभव ने किया निराश; इंडिया ए ने अफगानिस्तान को जीत के लिए दिया 320 का लक्ष्य
इंडिया ए ने बनाए 319 रन
इंडिया ए ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 319 रन बनाए और अफगानिस्तान ए टीम को जीत के लिए 320 का लक्ष्य दिया है। इस टारगेट तक पहुंचना अफगानिस्तान के लिए पिच को देखते हुए आसान नहीं होगा। भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है।
