आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई। गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे मैच में पांचवीं हार मिली और टीम अभी भी पहली जीत के लिए तरस रही है। कोलकाता के 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान शुभमन गिल ने 86 रन की बेहतरीन पारी खेली।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Gujarat Titans
181/5 (19.4)
Kolkata Knight Riders
180 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 25 )
Gujarat Titans beat Kolkata Knight Riders by 5 wickets
कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। आखिरी 6 ओवर और पहले 6 ओवर में टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की। कैमरन ग्रीन ने 79 रन बनाए लेकिन खास स्कोर तक टीम को नहीं ले जा पाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले। वहीं राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। आखिरी 32 गेंद में में केकेआर ने 33 रन में छह विकेट गंवा दिए।
GT vs KKR: शुभमन गिल ने लगाई पचासे की ‘हैट्रिक’, विराट कोहली को भी छोड़ दिया पीछे
शुभमन गिल ने केकेआर के खिलाफ 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस सीजन यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने पचासे की हैट्रिक लगाई और टीम ने जीत की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
IPL 2026 Points Table: गुजरात-KKR मैच के बाद अंकतालिका, शुभमन गिल के नाम ऑरेंज कैप; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
GT vs KKR: शुभमन गिल ने लगाई पचासे की 'हैट्रिक', विराट कोहली को भी छोड़ दिया पीछे
गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे मैच में पांचवीं हार मिली और टीम अभी भी पहली जीत के लिए तरस रही है। कोलकाता के 181 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। कप्तान शुभमन गिल ने 86 रन की बेहतरीन पारी खेली।
ग्लेन फिलिप्स आउट, 5 गेंद पर चाहिए 4 रन
ग्लेन फिलिप्स 16 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 5 गेंद पर 4 रन चाहिए हैं। रमनदीप सिंह को आखिरी ओवर में विकेट मिला।
शुभमन गिल 86 पर आउट
शुभमन गिल 50 गेंद पर 86 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वैभव अरोड़ा ने उनका विकेट लिया। 17 ओवर में केकेआर का स्कोर 158 पर 4 विकेट। आखिरी 18 गेंद पर जीत के लिए 23 रन चाहिए हैं।
सुंदर आउट, वरुण को मिला विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने अपना दूसरा विकेट लिया और वाशिंगटन सुंदर को 13 पर आउट किया। गुजरात का तीसरा विकेट 141 रन पर गिरा। 33 गेंद पर टीम को जीत के लिए 40 रन और चाहिए हैं।
शुभमन गिल की बेहतरीन बल्लेबाजी, केकेआर एक और हार के करीब
शुभमन गिल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने अच्छी लय पकड़ी है। वह 42 गेंद पर 77 रन बना चुके हैं। 14 ओवर में गुजरात ने 2 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। 36 गेंद पर जीत के लिए सिर्फ उन्हें 42 रन चाहिए हैं।
शुभमन गिल का लगातार तीसरा अर्धशतक
शुभमन गिल ने 27 गेंद पर बेहतरीन अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस सीजन यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत 11वें ओवर में ही गुजरात के 100 रन पूरे हो गए हैं।
जोस बटलर 25 पर आउट, वरुण को मिला विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को 25 रन पर पवेलियन भेज दिया है। 95 के स्कोर पर गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा।
कैमरन ग्रीन ने लगाया '5 लाख' का एक छक्का, 55 गेंद पर खेली 79 रन की पारी; अंत में कर दिया निराश
पॉवरप्ले में गुजरात का अच्छा स्कोर
पॉवरप्ले में गुजरात टाइटंस ने 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन का विकेट जरूर गिरा लेकिन उसके बाद उसी ओवर में सुनील नरेन ने 14 रन खर्च कर दिए।
साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
साई सुदर्शन 16 गेंद पर 22 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। 57 के स्कोर पर केकेआर को पहला झटका लगा।
अनुकूल रॉय ने दिए 20 रन, गिल और सुदर्शन की आतिशी शुरुआत
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात को आतिशी शुरुआत दिलाई है। 3 ओवर में गुजरात ने 40 रन बना लिए हैं। 9 गेंद पर 22 गिल और 9 गेंद पर 17 रन बनाकर सुदर्शन खेल रहे हैं।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए पारी की शुरुआत की। गिल ने 4 गेंद पर 7 और सुदर्शन ने 2 गेंद पर 1 रन बनाया। पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 9/0
केकेआर ने बनाए सिर्फ 180 रन, गुजरात को मिला 181 का लक्ष्य
केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 180 रन बनाए हैं। आखिरी 6 ओवर और पहले 6 ओवर में टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की। कैमरन ग्रीन ने 79 रन बनाए लेकिन खास स्कोर तक टीम को नहीं ले जा पाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले। वहीं राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।
केकेआर की पारी फिर डगमगाई, नरेन नहीं खोल पाए खाता
166 रन पर केकेआर ने 8 विकेट गंवा दिए हैं। एक छोर पर अकेले कैमरन ग्रीन डटे हैं। सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल पाए और मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया।
GT vs KKR: जोस बटलर की टी20 में खास 'ट्रिपल सेंचुरी', दुनिया के सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने किया ऐसा; टॉप 5 में कोई भारतीय नहीं
रमनदीप सिंह आउट, अशोक का दूसरा विकेट
अशोक शर्मा ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए रमनदीप सिंह को पवेलियन भेजा। वह 8 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को 165 रन पर 7वां झटका लगा।
रिंकू सिंह फिर फ्लाप, 1 रन पर रबाडा ने किया आउट
रिंकू सिंह 1 रन पर आउट हुए और कगिसो रबाडा का तीसरा शिकार बने। केकेआर को 148 रन पर छठा झटका लगा।
अनुकूल रॉय 9 पर आउट, प्रसिद्ध को मिला विकेट
केकेआर की आधी टीम 147 रन पर पवेलियन लौट गई है। अनुकूल रॉय को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा।
कैमरन ग्रीन का 34 गेंद पर पचासा
कैमरन ग्रीन की शुरुआत धीमी थी लेकिन उन्होंने बाद में रफ्तार पकड़ी। 34 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 13 ओवर में केकेआर का स्कोर 122/4
केकेआर का स्कोर 100 पार, ग्रीन ने पकड़ी रफ्तार
कैमरन ग्रीन ने अब रफ्तार पकड़ी है। राशिद खान के ओवर की आखिरी दो गेंद पर उन्होंने चौका और छक्का जड़ा। 12 ओवर में केकेआर का स्कोर 103 रन है चार विकेट के नुकसान पर। ग्रीन 31 गेंद पर 37 रन बना चुके हैं।
अशोक शर्मा ने तोड़ी पार्टनरशिप, रोवमैन पॉवेल आउट
रोवमैन पॉवेल 27 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। अशोक शर्मा ने उनका विकेट झटका और 55 रन की साझेदारी को तोड़ा। 87 रन पर केकेआर को चौथा झटका 11वें ओवर में लगा।
पॉवेल-ग्रीन ने संभाली पारी, 10 ओवर में केकेआर 80/3
केकेआर की पारी को 32 पर तीन विकेट के बाद कुछ हद तक रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन ने संभाला है। पॉवेल 27 और ग्रीन 22 रन पर खेल रहे हैं। 10 ओवर में केकेआर ने 80 रन बना लिए हैं 3 विकेट पर।
पॉवेल की अच्छी बल्लेबाजी, 8 ओवर में केकेआर 59/3
केकेआर का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन हो गया है। रोवमैन पॉवेल 15 गेंद पर 21 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अजिंक्य रहाणे 6 साल बाद जीरो पर आउट, धवन और गंभीर को भी छोड़ा पीछे; IPL में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
कगिसो रबाडा का दूसरा विकेट, सीफर्ट भी लौटे पवेलियन
केकेआर एक बार फिर से मुश्किल में है और गुजरात के खिलाफ 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। टिम सीफर्ट भी फ्लाप साबित हुए और 14 गेंद पर सिर्फ 19 रन बनाए। रबाडा को दूसरा विकेट मिला।
अंगकृष रघुवंशी भी आउट, केकेआर का दूसरा विकेट गिरा
केकेआर को पारी के दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। अंगकृष रघुवंशी 8 रन पर पवेलियन लौटे। कगिसो रबाडा ने उनका विकेट लिया। 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 21/2
अजिंक्य रहाणे का नहीं खुला खाता, केकेआर का पहला विकेट
केकेआर को पहले ओवर में ही पहला झटका लगा और कप्तान अजिंक्य रहाणे खाता नहीं खोल पाए। मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। कोलकाता का स्कोर 5/1
सीफर्ट ने चौके से खोला खाता
टिम सीफर्ट इस सीजन पहला मैच खेलने उतरे और चौके से उन्होंने खाता खोला। मोहम्मद सिराज के हाथ में पहले ओवर के लिए गेंद है।
