GG-W vs DC-W Cricket Match Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स का सामना दिल्ली कैपटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 7 विकेट से हराया है। इसी के साथ दिल्ली की टीम लगातार चौथे विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में पहुंची है। फाइनल में 5 फरवरी को दिल्ली का सामना अब आरसीबी से होगा।

दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात जायंट्स ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 168 रन बनाए।दिल्ली को फाइनल के लिए 169 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में दिल्ली ने 15.4 ओवर में महज 3 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची, RCB से होगा सामना; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

दिल्ली के लिए लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत की और 43 गेंद पर ही 89 रन ओपनिंग करते हुए जोड़े। ली 43 और शेफाली 31 रन बनाकर आउट हुईं। उसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 41 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं लॉरा वोल्वार्ट 24 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Match Ended

Women's Premier League, 2026

Gujarat Giants 
168/7 (20.0)

vs

Delhi Capitals  
169/3 (15.4)

Match Ended ( Day – Eliminator )
Delhi Capitals beat Gujarat Giants by 7 wickets

Live Updates
23:18 (IST) 3 Feb 2026

क्रिकेट के नियमों में 73 बदलाव: बाउंड्री के कैच, विकेटकीपर की पोजीशन, टेस्ट मैच में अंतिम ओवर समेत कई नियम बदले

क्रिकेट के कई नए नियम सामने आए हैं। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने करीब 73 नियमों में बदलाव किया है। इसमें कई प्रमुख नियम बाउंड्री लाइन पर कैच, विकेटकीपर की पोजीशन और टेस्ट मैच के अंतिम ओवर से जुड़े हैं। यह सभी नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। ...पूरी जानकारी
23:18 (IST) 3 Feb 2026

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची, RCB से होगा सामना; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर

WPL 2026 Top 5 Batters and Bowlers After GGW vs DCW Eliminator Match: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया। इसी के साथ दिल्ली अब फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी। वहीं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस बेहद रोचक हो गई है। ...पूरी जानकारी
22:43 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथे WPL फाइनल में पहुंची

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 7 विकेट से हराया है। इसी के साथ दिल्ली की टीम लगातार चौथे विमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में पहुंची है। फाइनल में 5 फरवरी को दिल्ली का सामना अब आरसीबी से होगा।

22:17 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली का स्कोर 100 पार, आखिरी 10 ओवर बाकी

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स और लॉरा वोल्वार्ट क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को बची हुई 60 गेंद में जीत के लिए 62 रन और चाहिए हैं।

22:08 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली की दोनों ओपनर्स आउट, जॉर्जिया का डबल धमाल

जॉर्जिया वेयरहम ने गुजरात जायंट्स के लिए डबल विकेट अपने पहले ओवर में झटके। उन्होंने पहले लिजेल ली और फिर शेफाली वर्मा को पवेलियन भेजा। दिल्ली की दोनों ओपनर्स आउट हो गईं। दिल्ली का स्कोर 8 ओवर के बाद 92/2

22:04 (IST) 3 Feb 2026

लिजेल ली आउट, दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट 89 के स्कोर पर गंवाया। लिजेल ली 43 रन बनाकर जॉर्जिया वेयरहम का शिकार बनीं। जॉर्जिया ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को सफलता दिलाई। दिल्ली को जीत के लिए 77 गेंद पर 80 रन चाहिए हैं।

22:01 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स का तूफानी आगाज, गुजरात के हाथ से फिसलता मैच

7 ओवर के बाद दिल्ली की दोनों ओपनर्स लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने 89 रन जोड़ लिए हैं। ली 23 गेंद पर 43 और शेफाली 19 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रही हैं।

21:50 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली का स्कोर 50 पार

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 5वें ओवर में पचास के पार पहुंच गया है। लिजेल ली और शेफाली वर्मा दोनों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ली 13 गेंद पर 23 और शेफाली 17 गेंद पर 26 रन बना चुकी हैं। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 64/0

21:46 (IST) 3 Feb 2026

AUS U19 vs ENG U19: अंग्रेज कप्तान का ऐतिहासिक शतक, ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने 110 रन की ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ओलिवर पीक का शतक बेकार गया। ...और पढ़ें
21:44 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली का रनरेट बढ़ा, गुजरात की खराब गेंदबाजी

3.2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 39 रन बना लिए हैं। गुजरात के लिए पहला ओवर रेणुका ठाकुर ने अच्छा फेंका और सिर्फ 6 रन दिए थे। तब से अब तक 15 अतिरिक्त रन दिए। शेफाली और लिजेल ली भी अच्छी लय में दिख रही हैं।

21:33 (IST) 3 Feb 2026

रेणुका ठाकुर की कसी शुरुआत, ली ने चौके से खोला खाता

रेणुका सिंह ठाकुर ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। लिजेल ली ने चौके से खाता खोला। शेफाली वर्मा ने एक गेंद खेली और उनको अभी खाता खोलना है।

21:10 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स को मिला 169 रन का लक्ष्य

गुजरात जायंट्स ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 168 रन बनाए हैं। बेथ मूनी ने ओपनिंग उतरने के बाद आखिरी तक खेलते हुए 62 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल के टिकट के लिए अब 169 का लक्ष्य मिला है। दिल्ली के लिए चिनेल हेनरी ने 3 विकेट झटके।

20:54 (IST) 3 Feb 2026

हेनरी का तीसरा विकेट, भारती फूलमानी डक पर आउट

गुजरात जायंट्स का छठा विकेट 125 के स्कोर पर गिरा। भारती फूलमाली खाता नहीं खोल पाईं और चिनेल हेनरी ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया। इसी ओवर में हेनरी ने जॉर्जिया वेयरहम को पवेलियन भेजा था।

20:51 (IST) 3 Feb 2026

जॉर्जिया वेयरहम आउट, हेनरी का दूसरा विकेट

चिनेल हेनरी ने अपना दूसरा विकेट लिया और जॉर्जिया वेयरहम को 35 के स्कोर पर पवेलियन भेजा है। गुजरात जायंट्स की आधी टीम 120 पर आउट हो गई। उन्होंने बेथ मूनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की।

20:44 (IST) 3 Feb 2026

गुजरात का स्कोर 100 पार

15वें ओवर में गुजरात जायंट्स का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। बेथ मूनी 41 और जॉर्जिया वेयरहम 27 रन बनाकर खेल रही हैं। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 108/4

20:42 (IST) 3 Feb 2026

IND vs USA: इशान बाहर, सैमसन इन; टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए भारतीय स्पिनर ने चुनी प्लेइंग 11

भारतीय टीम 7 फरवरी को अपना पहला मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 पर सस्पेंस बना हुआ है। इशान किशन या संजू सैमसन किसे मौका मिलेगा यह बड़ा सवाल है। तिलक वर्मा की वापसी लगभग पक्की है। ...और पढ़ें
20:36 (IST) 3 Feb 2026

बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहम ने संभाली पारी

59 रन पर गुजरात के चार विकेट गिरने के बाद बेथ मूनी और जॉर्जिया वेयरहम ने पारी को कुछ हद तक संभाल लिया है। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 92 रन चार विकेट पर हो गया है।

20:15 (IST) 3 Feb 2026

कनिका आहूजा को मिन्नू मणि ने किया आउट

कनिका आहूजा को मिन्नू मणि ने स्टंप आउट कर दिया है। गुजरात जायंट्स को 59 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। इससे पहले दो विकेट नंदनी शर्मा और एक विकेट चिनेल हेनरी ने लिया था।

20:01 (IST) 3 Feb 2026

नंदनी शर्मा का डबल धमाल, गार्डनर भी डक पर आउट

नंदनी शर्मा ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर गुजरात जायंट्स को बैकफुट पर ला दिया है। उन्होंने पहले अनुष्का शर्मा को 16 पर फिर एश्लेग गार्डनर को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। गुजरात का स्कोर 38/3

19:56 (IST) 3 Feb 2026

अनुष्का शर्मा की अच्छी बल्लेबाजी

अनुष्का शर्मा अभी तक 12 गेंद पर 16 रन बना चुकी हैं। वहीं बेथ मूनी भी एक छोर पर 8 रन बनाकर खेल रही हैं। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 38/1

19:41 (IST) 3 Feb 2026

सोफी डिवाइन आउट, चिनेल हेनरी का कमाल

चिनेल हेनरी ने अपने पहले ओवर में खतरनाक सोफी डिवाइन को 6 रन पर आउट कर दिया। गुजरात जायंट्स को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

19:35 (IST) 3 Feb 2026

सोफी डिवाइन-बेथ मूनी क्रीज पर, कैप का अच्छा ओवर

सोफी डिवाइन ने मारिजान कैप के पहले ओवर में अपना चौके से खाता खोला। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज कैप ने चौके के बावजूद अपने पहले ओवर में सिर्फ 6 रन ही दिए। गुजरात का स्कोर पहले ओवर के बाद 6/0

19:22 (IST) 3 Feb 2026

पाकिस्तान पर चलेगा ICC का हंटर, 315 करोड़ की सालाना इनकम से हाथ धो सकता है PCB; क्या मोहसिन नकवी लेंगे यू टर्न?

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने के फैसला का उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नई रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉडकास्टर्स के नुकसान की भरपाई पाकिस्तान के सालाना आईसीसी रेवेन्यू तकरीबन 315 करोड़ रुपये (35 मिलियन यूएस डॉलर) से की जाएगी। ...यहां पढ़ें
19:04 (IST) 3 Feb 2026

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्लेग गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।

19:03 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

19:02 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। गुजरात जायंट्स की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

18:50 (IST) 3 Feb 2026

कुछ ही देर में मैच का टॉस

अब से कुछ ही देर में इस मैच का टॉस होगा। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और गुजरात की कप्तान एश्लेग गार्डनर करीब 10 मिनट बाद टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी।

18:12 (IST) 3 Feb 2026

IND vs SA: इशान-अभिषेक ओपनर, संजू की छुट्टी; साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच के लिए ओपनिंग जोड़ी बदलेंगे सूर्या?

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर सकती है। संजू सैमसन की छुट्टी हो सकती है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग के लिए उतार सकते हैं। ...यहां पढ़ें
18:09 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली को दोनों बार गुजरात ने हराया

गुजरात जायंट्स ने पिछले दोनों लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। पिछले दोनों मैच करीबी मुकाबले रहे थे। गुजरात ने एक मैच 4 रन से और दूसरा मैच 3 रन से जीता था। अब दिल्ली इस सीजन गुजरात के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने उतरेगी।

18:02 (IST) 3 Feb 2026

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।