फैन ने वीरेंद्र सहवाग से पूछा क्रिकेट से जुड़ा सवाल, वीरू का जवाब देख सब हो गए खुश
सहवाग और धोनी के बीच विवादों की खबरों ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरने का काम किया था। यहां तक कि भारतीय टीम से सहवाग के बाहर होने की वजह भी धोनी को ही माना जाता है। दरअसल, सोरव गांगुली अपने बाद सहवाग को बतोर कप्तान टीम में देखना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से सहवाग टीम से बाहर हो गए।

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के सवालों का जबाव देते रहते हैं। सहवाग से जब एक फैन ने पूछा कि वर्ल्ड में उनका पसंदीदा विकेटकीपर कौन है तो वीरू ने कुछ ऐसा कहा जिसे जान हर किसी के चेहरे पर खुशी आ गई। दरअसल, सहवाग ने लिखा, ”महेंद्र सिंह धोनी, धोनी को सहवाग ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया। सहवाग और धोनी के बीच विवादों की खबरों ने काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरने का काम किया था। यहां तक कि भारतीय टीम से सहवाग के बाहर होने की वजह भी धोनी को ही माना जाता है। दरअसल, सोरव गांगुली अपने बाद सहवाग को बतोर कप्तान टीम में देखना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से सहवाग टीम से बाहर हो गए। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी देने का फैसला किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को पहले से बेहतर बनाने का काम किया और फिर सहवाग वापसी के बाद भी कप्तानी नहीं बन सकें। हालांकि, सहवाग ने कभी कप्तान बनने की इच्छा नहीं जताई, लेकिन धोनी के कप्तान बनने के बाद से सहवाग के करियर का ग्राफ नीचे गिरता चला गया।

लगातार फ्लॉप होने के बाद धोनी ने टीम मैनेजमेंट से सहवाग की जगह किसी नए चेहरे को टीम में शामिल करने की वकालत की। इस घटना के बाद से धोनी और सहवाग की आपसी कड़वाहट को लेकर कई खबरे आने लगी। आईपीएल के दौरान भी जब दिल्ली और चेन्नई का मैच होता तो फैंस की नजरें बस दोनों टीमों के कप्तान पर ही टिकी रहती। हालांकि, कुछ समय बाद यह मामला शांत हो गया और दोनों के रिश्ते में सुधार की खबरें आने लगी।
धोनी और सहवाग एक साथ कई मौकों पर एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आ चुके हैं। सहवाग ने जब धोनी को अपने स्कूल में आने का न्योता दिया था तो धोनी ने बिना देर किए है उनकी बात मान ली थी और स्कूल आकर बच्चों का हौसला अफजाई किया था। ऐसे में सहवाग के इस ट्वीट को देखकर दोनों के फैंस बेहद खुश होंगे।
Mahendra Singh Dhoni https://t.co/CeRSn3JjwP
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 16, 2018