विश्व कप में फ्रांस के हाथों पराग्वे की हार के बाद पराग्वे के एक सांसद द्वारा कीलियन एम्बाप्पे के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किये जाने के मामले में फ्रांस के अभियोजकों ने गंभीर सार्वजनिक अपमान और नफरत या हिंसा भड़काने के आरोपों में जांच शुरू कर दी है। फ्रांस के अभियोजकों के कार्यालय ने मंगलवार (7 जून) को बताया कि आनलाइन घृणा से निपटने वाली राष्ट्रीय ईकाई को फ्रेंच फुटबॉल महासंघ से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई है।
पराग्वे की लिबरल रेडिकल पार्टी की सीनेटर सेलेस्टी अमारिला ने एक्स पर नस्लीय टिप्पणी की थी । इससे पहले एम्बाप्पे के गोल के दम पर फ्रांस ने पराग्वे को हराया था। अमारिला ने फ्रांस के कप्तान के मूल, परवरिश , शिक्षा और चेहरे मोहरे का मजाक बनाया था। फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना मोरक्को से होगा । एम्बाप्पे ने उन्हें ‘घिनौनी महिला’ करार देते हुए कहा था कि वह पराग्वे की कांग्रेस में सेवा के लायक नहीं हैं।
अमारिला ने पत्र जारी किया
बाद में अमारिला ने सोशल मीडिया पर एम्बाप्पे के लिए फ्रेंच और स्पेनिश भाषा में एक खुला पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी समस्या खिलाड़ी से थी, न कि फ्रांस देश से। उन्होंने लिखा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि उन्होंने एमबाप्पे के साथ वैसा ही बुरा बर्ताव किया और उन्हीं अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिनका सामना उन्हें खुद एक मिश्रित नस्ल की होने के नाते करना पड़ा था। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।
एम्बाप्पे को उनसे माफी मांगनी चाहिए
उन्होंने कहा कि एम्बाप्पे को उनसे माफी मांगनी होगी। उन्होंने एम्बाप्पे पर उनके खिलाफ बयान में लिंग आधारित हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह बयान वापिस नहीं लेते तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं पराग्वे सरकार ने अमारिला के बयान से खुद को अलग करके एक बयान में कहा कि उनकी टिप्पणी पराग्वे सरकार या पराग्वे के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करती।
FIFA विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले शीर्ष 25 खिलाड़ी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में 8 में से छह मैच हो चुके हैं। अभी तक टॉप स्कोरर में किलियन एम्बाप्पे टॉप पर बने हैं। जबकि मेसी और हालैंड इस वक्त बराबरी पर हैं। रोनाल्डो इस लिस्ट के टॉप 20 में भी नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें।
