भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीम शुक्रवार 12 जून 2026 से बर्मिंघम में शुरू हो रहे आईसीसी टी20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक दबदबे को चुनौती दे सकती हैं। यह टूर्नामेंट पहले से कहीं अधिक बड़ा और रोमांचक होगा।
पिछले 9 में से 6 टूर्नामेंट जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया सातवां खिताब जीतने को बेताब होगी, लेकिन अब यह काम आसान नहीं है। गत चैंपियन न्यूजीलैंड भी काफी मजबूत है। भारत भी दावेदार है। भारत ने पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के रूप में अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था।
घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड और पिछली तीन आईसीसी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस लिहाज से इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से शुरू हो रहा विश्व कप अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा।
12 जून का मैच: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका।
England W vs Sri Lanka W Cricket Match Live Streaming: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका महिला टी20 विश्व कप मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच कब खेला जाएगा?
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच शुक्रवार 12 जून को खेला जाएगा।
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच कितने बजे शुरू होगा?
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच भारतीय समयानुसार रात रात 11 बजे शुरू होगा।
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैच के लिए कितने बजे टॉस होगा?
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा।
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच कहां खेला जाएगा?
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच का टेलीकास्ट किन चैनलों पर होगा?
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का उद्घाटन मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
महिला टी20 विश्व कप 2026 साल 2009 में हुए पहले सीजन के बाद से ब्रिटेन में होने वाला पहला विश्व कप भी है। यह हिस्सा लेने वाली टीम की संख्या (12) के हिसाब से भी सबसे बड़ा है, जिसमें 2024 की तुलना में आयरलैंड और नीदरलैंड्स भी शामिल हो गए हैं।
यह विस्तार इस बात का संकेत है कि महिला क्रिकेट दुनिया भर में मजबूत हो रहा है, लेकिन इससे भी अधिक खुशी की बात है कि सभी टीम को बराबरी का मौका मिल रहा है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।
इंग्लैंड के पास एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन और फ्रेया कैम्प जैसी युवा खिलाड़ी हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम में विश्मी गुणरत्ने, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी और काव्या काविंदी जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की कप्तान एमेलिया केर 25 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय सर्किट की सबसे युवा कप्तानों में से एक हैं। उनकी 2020-21 सत्र के दौरान अवसास और आत्महत्या के विचारों से उबरने की उनकी कहानी भी बहुत प्रेरणादायक है।
भारतीय टीम में एन श्री चरणी, यास्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा जैसी युवा खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा कर रही है, लेकिन उसकी टीम में बल्लेबाज जॉर्जिया वोल और बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी लूसी हैमिल्टन के रूप में बेहतरीन युवा स्टार भी हैं।
लॉरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को कायला रेनेके और एनेरी डर्कसेन जैसे नए खिलाड़ियों की पीढ़ी आगे बढ़ रही है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल और डैन वैन नीकर्क को संन्यास से बुलाया गया है।
इन नई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेगी, क्योंकि उन पर उन शानदार खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है, जो अपने शानदार करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। वर्ष 2017 के बाद पहली बार आईसीसी खिताब के बिना उतर रहे ऑस्ट्रेलिया का दबदबा अब भी कायम है और उन्हें हराना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
कई अनुभवी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जिनमें बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एलिस पैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और मेगन शट जैसी सीमित ओवरों की दिग्गज शामिल हैं। कप्तान के तौर पर सोफी मोलिन्यु के चयन पर शायद खिलाड़ियों विशेषकर एश्ले गार्डनर की ओर से सर्वसम्मत प्रतिक्रिया नहीं मिली हो, लेकिन उन्हें पुरानी बातों को भुलाकर एक बड़े लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा भारत होगा जो अब सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक मजबूत और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम बन गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया की तरह ही एक ही समय में 50 ओवर और टी20 विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम बनने की कोशिश करेगी। रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ जैसी तेज गेंदबाजों, दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी ऑलराउंडर और बहुत मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ टीम के पास सात महीने से भी कम समय में एक और विश्व खिताब जीतने का अच्छा मौका है।
श्रीलंका, वेस्टइंडीज और नई टीम आयरलैंड पर उम्मीदों का बोझ नहीं है और इससे उन्हें बिना किसी डर के मजबूत टीमों का सामना करने की प्रेरणा मिल सकती है। किसी कमजोर मानी जाने वाली टीम का शानदार प्रदर्शन इस टूर्नामेंट के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए भी बिल्कुल सही रहेगा। अब लॉर्ड्स में पांच जुलाई का इंतजार है जिस दिन टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।
ये हैं इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें
इंग्लैंड: नैट सीवर ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोंस, फ्रेया कैम्प, हीथर नाइट, लिंसी स्मिथ, इसी वोंग और डैनी वाट हॉज।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका दसानायके, निमाशा मदुशानी, काव्या काविंदी, मल्की मदारा, मिताली अयोध्या और चेतना विमुक्ति।
FIFA World Cup 2026 Schedule: 39 दिन, 104 मैच, 48 टीमों के बीच जंग; भारत में कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
FIFA World Cup 2026 Schedule: फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से (भारतीय समय के मुताबिक 12 जून से) होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 39 दिन तक कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 48 टीमों के बीच महाकुंभ होगा। (पूरा शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें)
