ENG vs SL Pakistan ODI Tri-Series 2026 Top 5 batters and bowlers: इंग्लैंड ने पाकिस्तान में हो रहे ट्राई सीरीज के छठे मैच में गुरुवार (29 अक्टूबर) को श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, इस जीत का उसे कोई फायदा नहीं हुआ। वह 3 मैच हारकर पहले फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। इस मैच के बाद ट्राई सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की बात करें तो श्रीलंका के पवन रत्नायके और इंग्लैंड के बेन डकेट का बल्ले से जलवा रहा है। वहीं शाहीन अफरीदी से अराफात मिन्हास आगे हैं।

ट्राई सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो पवन रत्नायके ने 4 मैच की 4 पारियों में 116.67 के औसत और 123.67 के स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए हैं। बेन डकेट 4 मैच की 4 पारियों में 86.50 के औसत और 105.49 के स्ट्राइक रेट 346 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। हैरी ब्रूक 4 मैच की 4 पारियों में 63 के औसत और 153.66 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। टॉम बेंटन ने 4 मैच की 4 पारियों में 46.25 के औसत और 100.54 के स्ट्राइक रेट 185 रन बनाए हैं। अविष्का फर्नांडो ने 4 मैच की 4 पारियों में 41.50 के औसत और 104.40 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं।

टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारीरनऔतस्ट्राइक रेटचौकाछक्का
पवन रत्नायके44350116.67123.67386
बेन डकेट4434686.5105.49442
हैरी ब्रूक4425263153.662412
टॉम बैंटन4418546.25100.54234
अविष्का फर्नांडो4416641.5104.4223

टॉप-5 गेंदबाज

ट्राई सीरीज के टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने 4 मैच में 9 विकेट लिए हैं। शाहीन अफरीदी ने 4 मैच में 8 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने 4 मैच में 8 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने 3 मैच में 7 विकेट लिए हैं। असिथा फर्नांडो ने भी 4 मैच में 7 विकेट झटके हैं।

खिलाड़ीमैचओवरगेंदविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
अराफात मिन्हास430.4184916.1114501
शाहीन अफरीदी431.4190820.7516610
दिलशान मदुशंका437.3225831.7525401
लियाम डॉसन330180721.4315010
असिथा फर्नांडो43621673222400

पाकिस्तान में 21 साल बाद जीता इंग्लैंड

पाकिस्तान में खेले जा रहे वनडे त्रिकोणीय सीरीज में गुरुवार (29 अक्टूबर) को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया। लाहौर में इस जीत से इंग्लैंड को पाकिस्तान में लगातार 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उसे पाकिस्तान में 21 साल बाद जीत मिली। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान में आखिरी जीत 2005 की वनडे सीरीज के दौरान हासिल की थी। पूरी खबर पढ़ें।