ENG vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना इंग्लैंड के साथ आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में हुआ। इस मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड की टीम मैच जीत जाएगी, लेकिन इंग्लैंड के बैटर विल जैक्स और रेहान अहमद ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया और अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। विल जैक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 160 का लक्ष्य मिला था और इस टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड को 2 अंक मिले और ये टीम अब सुपर 8 के ग्रुप 2 की अंकतालिका में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है।
अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार
न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद 2 अंक का नुकसान हुआ और इस टीम के अभी 3 अंक ही हैं। वहीं पाकिस्तान के अभी एक अंक हैं। पाकिस्तान को अब श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है और सलमान आगा की टीम ने श्रीलंका को हरा दिया तो उसके भी 3 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जिस टीम का रन रेट ज्यादा होगा वही सेमीफाइनल में पहुंचेगा।
रचिन रविंद्र ने लिए 3 विकेट
इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर खाता भी नहीं खोल पाए जबकि फिल साल्ट 2 रन पर आउट हो गए। हैरी ब्रुक ने 26 रन जबकि बेथेल ने 21 रन की पारी खेली। सैम करन 24 रन पर आउट हो गए जबकि बैंटन ने 33 रन की शानदार पारी खेली। फिर विल जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन और रेहान अहमद ने 7 गेंदों पर नाबाद 19 रन की पारी खेलकर बाजी ही पलट दी और इंग्लैंड को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले।
टिम सीफर्ट ने खेली 35 रन की पारी
न्यूजीलैंड ओपनर सीफर्ट 35 रन जबकि फिन एलन 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रविंद्र ने 11 रन की पारी खेली और आउट हुए। चैपमैन 15 रन पर स्टंप आउट हुए। डेरिल मिचेल ने 3 रन की पारी खेली जबकि कोल मैककोन्ची ने 14 रन की पारी खेली। कप्तान सैंटनर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 सफलता हासिल की जबकि लियाम डॉसन को एक सफलता मिली।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
England
161/6 (19.3)
New Zealand
159/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 9 )
England beat New Zealand by 4 wickets
ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड की टीम को मिली 4 विेकेट से जीत
कोलंबो में बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में 6 अंक के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड के हारने के बाद अब पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बनी हुई है। इंग्लैंड को जीत दिलाने में विल जैक्स और रेहान अहमद की नाबाद पारी का बड़ा योगदान रहा।
ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड को जीत के लिेए 6 गेंदों पर 5 रन की जरूरत
इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 5 रन की जरूरत है। इस टीम ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। रेहान अहमद और विल जैक्स ने मैच का पासा ही पलट दिया।
ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा
इंग्लैंड की टीम का छठा विकेट टॉम बैंटन के रूप में गिरा जिन्हें रचिन ने कैच आउट करवा दिया। रचिन का ये तीसरा विकेट रहा। इंग्लैंड की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंदों पर 43 रन बनाने हैं।
ENG vs NZ Live Score: सैम करन आउट हुए
सैम करन न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 रन बनाकर रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए। इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा। इस टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं।
ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड को जीत के लिए 42 गेदों पर 71 रन की जरूरत
इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों पर 71 रन की जरूरत है। 13 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बन चुके हैं। सैम करन और टॉम बैंटन का संघर्ष जारी है।
ENG vs NZ Live Score: 10 ओवर में बने 64 रन
इंग्लैंड के बैटर्स जीत के लिए जमकर लड़ रहे हैं। पहले 10 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बन चुके हैं। क्रीज पर बैंटन के साथ सैम करन मौजूद हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिए और विकेट की दरकार है।
ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता
रचिन ने कीवी टीम को चौथी सफलता दिलाई और उन्होंने जैकब बेथेल को 21 रन पर कैच आउट करवा दिया। इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया।
न्यूजीलैंड को हैरी ब्रुक के रूप में तीसरी सफलता मिली। हैरी, ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर डेरिल मिचेल के हाथों लपके गए। उन्होंने 24 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। क्रीज पर बैंटन आए हैं। इंग्लैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं।
6 ओवर में बने 47 रन
इंग्लैंड ने पहले 2 विकेट 2 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान हैरी ब्रुक के आते ही स्थिति में सुधार हुआ और इंग्लैंड ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। ब्रुक जोरदार बैटिंग कर रहे हैं।
हैरी ब्रुक ने खोले अपने हाथ
कप्तान हैरी ब्रुक ने आते ही अपने हाथ खोले और तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर चौका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का भी लगाया। तीसरा ओवर मैट हेनरी फेंक रहे थे। इंग्लैंड ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।
टीम के ओपनर जोस बटलर का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने कैच आउट करवा दिया। 2 ओवर में 8 रन बने हैं और 2 विकेट इंग्लैंड के गिर चुके हैं।
न्यूजीलैंड के बॉलर मैट हेनरी ने फिल साल्ट को 2 रन स्कोर पर आउट कर दिया और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने एक ओवर में एक विकेट पर 2 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को जीत के लिए 160 का लक्ष्य
इंग्लैंड के स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए और कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 160 रन बनाने हैं।
न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया
न्यूजीलैंड के विकेट जल्दी-जल्दी गिर रहे हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे ग्लेन फिलिप्स ने 39 रन पर अपना विकेट गंवाया। विल जैक्स की गेंद पर वो बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं।
डेरिल मिचेल कैच आउट
डेरिल मिचेल अच्छी पारी नहीं खेल पाए और वो लियाम डाउसन की गेंद पर विल जैक्स के हाथों लपके गए।
मार्क चैपमैन अच्छा खेल रहे थे, लेकिन आदिल राशिद की गेंद पर उन्हें जोश बटलर ने स्टंप आउट कर दिया। चैपमैन ने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
फिलिप्स-चैपमैन की तेज बैटिंग
फिलिप्स और चैपमैन काफी तेज बैटिंग कर रहे हैं। 14 ओवर में 3 विकेट पर 123 रन बन चुके हैं। चौथे विकेट के लिए 17 गेंदों पर 26 रन की साझेदारी हो चुकी है।
कीवी बैटर रचिन रविंद्र 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वो रेहान अहमद की गेंद पर जैकब बेथेल के हाथों कैच आउट हुए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। रचिन के आउट होने के बाद मैदान पर मार्क चैपमैन आए हैं।
Jansatta Exclusive: सेमीफाइनल की दहलीज पर भारत: क्या हो रणनीति? पढ़ें जनसत्ता के खेल पत्रकारों का विश्लेषण
10 ओवर में बने 84 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 15 रन जबकि रचिन रविंद्र 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10वें ओवर में विल जैक्स ने 7 रन दिए।
न्यूजीलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया
न्यूजीलैंड के दूसरे ओपनर फिन एलन 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए। उनका कैच बेथेल ने लपका। बैटिंग के लिए ग्लेन फिलिप्स आए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड को मिली पहली सफलता
इंग्लैंड की टीम को पहली सफलता स्पिनर आदिल राशिद ने दिलाई और उन्होंने कीवी ओपनर टिम सीफर्ट को बटलर के हाथों स्टंप आउट करवा दिया। न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए रचिन रविंद्र आए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया। इस टीम ने 6 ओवर में 54 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। फिन एलन ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया।
टिम सीफर्ट ने तीन गेंद में ठोके 14 रन
पांचवां ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। उनके इस ओवर से न्यूजीलैंड के खाते में 16 रन आए। टिम सीफर्ट ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया और चौथी गेंद पर छक्का लगाया।
फिन एलन ने जड़ा छक्का
चौथा ओवर लियाम डॉसन लेकर आए। उनके ओवर से न्यूजीलैंड के खाते में 11 रन आए। फिन एलन ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।
ENG vs NZ LIVE Score: फिन एलन ने खोला खाता
लायम डॉसन दूसरा ओवर लेकर आए। फिन एलन ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर टिम सीफर्ट ने दो रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं गेंद पर टिम सीफर्ट ने चौका लगाया। अंतिम गेंद पर भी एक रन लिया।
दूसरे ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8-0
ENG vs NZ LIVE Score: सीफर्ट नहीं खोल पाए अपना और न्यूजीलैंड का खाता
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए। टिम सीफर्ट ने पहली गेंद खेली। वह शुरुआती तीन गेंदों में अपना खाता नहीं खोल पाए। चौथी गेंद पर भी कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर सीफर्ट बीट हुए। आर्चर की अपील पर अंपायर ने आउट दिया। सीफर्ट ने रिव्यू लिया। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। हालांकि, आखिरी गेंद भी डॉट ही रही।
हैरानी की बात नहीं
कोई हैरानी की बात नहीं है कि न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस जगह पर अब तक हुए छह मैचों में से पांच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इसके अलावा, यह न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए मैच की इस्तेमाल की हुई पिच है। उस मैच में काफी स्पिन थी और आज भी यहां ऐसा ही होना चाहिए क्योंकि यह कितनी सूखी लग रही है।
पिच और कंडीशन
नासिर हुसैन और एरोन फिंच ने अपनी पिच रिपोर्ट में बताया कि दो रात पहले जैसी ही पिच है। यह बिल्कुल वैसी ही दिख रही है जैसी पिछली रात दिख रही थी। यह बहुत सूखी है, बहुत सारे खाली हिस्से हैं। सामने की ओर 75 मीटर लंबी बाउंड्री है। एक तरफ 75 मीटर, दूसरी तरफ 62 मीटर लंबी है।
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
