ENG vs AUS Women’s T20 World Cup 2026 Final LIVE Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (5 जून) को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं। दोनों ने 5-5 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता है।

इंग्लैंड को 17 साल से खिताब का इंतजार है। उसने 2009 में पहले संस्करण में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वह ऑस्ट्रेलिया को कभी भी फाइनल में नहीं हरा सका है। अगर इंग्लैंड ने फाइनल जीता तो वह घरेलू सरजमीं पर कभी न खिताब गंवाने का रिकॉर्ड कायम रख पाएगी। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टॉस कब होगा?
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगा।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल कब से होगा?
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

महिला विश्व कप फाइनल में 7वीं बार इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत

महिला विश्व कप में इंग्लैंड ने नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया को एक बार हराया है। 2009 में टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। पूरी खबर पढ़ें