DPL 2026 Points Table,Top-5 batters and bowlers: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 (DPL 2026) के 13वें मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 27 रनों से हरा दिया। आर्यन गौर की 91 रनों की पारी के बदौलत पुरानी दिल्ली ने 8 विकेट पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में न्यू दिल्ली टाइगर्स 8 विकेट पर 150 रन ही बना पाई। पुरानी दिल्ली 6 ने दूसरी जीत दर्ज की और वह अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

न्यू दिल्ली टाइगर्स तीसरा मैच हार गई। वह अंक तालिका में छठे नंबर पर है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स 4 में से 4 मैच जीतकर शीर्ष पर है। आउट दिल्ली वॉरियर्स 3 में से 2 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर है। वेस्ट दिल्ली लायंस 3 मैच में 2 जीत के साथ चौथ नंबर पर है। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पांचवें नंबर पर है। साउथ दिल्ली सुपर स्टार्स 7 वें नंबर पर है। ईस्ट दिल्ली राइडर्स का खाता नहीं खुला है।

टॉप-5 बल्लेबाज

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो यश ढुल शीर्ष पर हैं। उन्होंने 4 पारियों में 217 रन बनाए हैं। अनुज रावत ने 4 पारियों में 167 रन बनाए हैं। लक्ष्य थरेजा ने 4 पारियों में 163 रन बनाए हैं। सार्थक रंजन ने 2 पारियों में 159 रन बनाए हैं। यजस शर्मा ने 3 पारियों में 155 रन बनाए हैं।

DPL 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग
अंक तालिका और शीर्ष प्रदर्शन
राउंड 2 के बाद अपडेटेड अंक तालिका और शीर्ष प्रदर्शन
शीर्ष टीम
से.दि.किंग्स
शीर्ष रन
217 (धुल)
शीर्ष विकेट
8 (शोकीन)
कुल टीमें
8
# टीम P W L NR PTS NRR
1 सेंट्रल दिल्ली किंग्स 4400 8 +0.864
2 आउटर दिल्ली वॉरियर्स 3210 4 +0.976
3 पुरानी दिल्ली 6 4220 4 +0.314
4 वेस्ट दिल्ली लायंस 3210 4 +0.312
5 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 2110 2 +0.644
6 न्यू दिल्ली टाइगर्स 4130 2 +0.040
7 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ 3120 2 -0.810
8 ईस्ट दिल्ली राइडर्स 3030 0 -1.832
# बल्लेबाज Mat Inns Runs Avg SR 4s 6s
1 यश धुल 44 217 72.33 192.04 1417
2 अनुज रावत 44 167 83.50 170.41 168
3 लक्षय थरेजा 44 163 81.50 141.74 194
4 सार्थक रंजन 22 159 79.50 178.65 1411
5 याजस शर्मा 33 155 77.50 221.43 1411
# गेंदबाज Mat Overs Balls Wkts Avg Runs 4W 5W
1 ऋतिक शौकीन 4 14.0 84 8 10.13 81 1 0
2 लक्ष्मण 4 15.0 90 7 20.57 144 1 0
3 कुलवंत खेजरोलिया 3 12.0 72 6 12.67 76 0 0
4 आशीष मीना 3 9.0 54 6 11.00 66 0 0
5 मनन भारद्वाज 3 12.0 72 6 15.67 94 0 0
स्रोत: क्रिकबज

टॉप-5 गेंदबाज

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में टॉप-5 गेंदबाजों की बात करं तो ऋतिक शौकीन ने 4 मैच में 8 विकेट लिए हैं। लक्ष्मण ने 4 मैच में 7 विकेट लिए हैं। कुलवंत खेजरोलिया ने 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। आशीष मीणा ने 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। मनन भारद्वाज ने 3 मैच में 6 विकेट झटके हैं।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को हराया

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। सार्थक रंजन इस मैच में अपने शतक के बेहद करीब आकर उससे चूक गए। पूरी खबर पढ़ें