DC W vs UPW W Match Scorecard: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के आखिरी मैच में यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में तीसरे नंबर पर रहते हुए एंट्री की है। अब एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली का सामना 3 फरवरी को गुजरात जायंट्स के साथ होगा।
दिल्ली-यूपी मैच के बाद अंकतालिका, मुंबई इंडियंस बाहर, टॉप 3 कंफर्म; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलते हुए यूपी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना पाई। दिल्ली के लिए मारिजान कैप ने 3 और छिनेल हेनरी व श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए।
पाकिस्तान का ‘बायकॉट’ ड्रामा: भारत को मिलेगा फायदा, नॉकआउट मैचों पर सस्पेंस; क्या एक्शन लेगा ICC?
वहीं दिल्ली के लिए बल्लेबाजी में लॉरा वोल्वार्ट ने 47 रन बनाए। अंत में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स 34 रन पर नॉटआउट रहीं और टीम को जीत तक पहुंचाया। जेमिमा का बतौर कप्तान यह पहला सीजन है और उन्होंने पहले सीजन ही टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। अब उनकी नजरें होंगी गुजरात को हराकर 5 फरवरी को फाइनल में आरसीबी से भिड़ने पर।
Women's Premier League, 2026
Delhi Capitals
126/5 (18.4)
UP Warriorz
122/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 20 )
Delhi Capitals beat UP Warriorz by 5 wickets
WPL 2026 Points Table: दिल्ली-यूपी मैच के बाद अंकतालिका, मुंबई इंडियंस बाहर, टॉप 3 कंफर्म; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
यूपी को हराकर प्लेऑफ में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के आखिरी मैच में यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में तीसरे नंबर पर रहते हुए एंट्री की है। अब एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली का सामना 3 फरवरी को गुजरात जायंट्स के साथ होगा।
दिल्ली की आधी टीम आउट, फंस गया मैच...
दिल्ली की आधी टीम 101 पर आउट हो चुकी है। चिनेल हेनरी को दीप्ति शर्मा ने अपनी गेंदबाजी में शानदार कैच पकड़ते हुए आउट किया। अब दिल्ली को जीत के लिए 22 गेंद पर 22 रन चाहिए हैं।
दिल्ली का चौथा विकेट, खाता नहीं खोल पाईं कैप
सोफी एक्लेस्टोन ने मारिजान कैप को डक पर आउट कर दिया। लॉरा, शेफाली और मारिजान कैप के जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बाद दिल्ली प्रेशर में आ गई है। दिल्ली को जीत के लिए 28 गेंद पर 25 रन चाहिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 98/4
शेफाली वर्मा लौटीं पवेलियन
शेफाली वर्मा 33 गेंद पर 29 रन की धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गई हैं। शिखा पांडे ने विकेट झटका लेकिन अब देर हो चुकी है। दिल्ली को 34 गेंद पर 26 रन जीत के लिए चाहिए हैं।
दिल्ली का दूसरा विकेट, लॉरा 47 पर आउट
दिल्ली कैपिटल्स को 84 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। दीप्ति शर्मा ने लॉरा वोल्वार्ट को 47 के स्कोर पर आउट किया। अब दिल्ली को जीत के लिए 45 गेंद पर सिर्फ 39 रन की जरूरत है।
पाकिस्तान का 'बायकॉट' ड्रामा: भारत को मिलेगा फायदा, नॉकआउट मैचों पर सस्पेंस; क्या एक्शन लेगा ICC?
लॉरा-शेफाली की साझेदारी 50 पार
लॉरा वोल्वार्ट और शेफाली वर्मा के बीच पार्टनरशिप 50 के पार पहुंच चुकी है। 10 ओवर में दिल्ली का स्कोर है 1 विकेट पर 70 रन। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रन जुड़ चुके हैं। दिल्ली की जीत यहां से आसान लग रही है। 60 गेंद पर उसे 53 रन चाहिए हैं।
पॉवरप्ले खत्म, लॉरा और शेफाली डटीं
दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में एक विकेट गंवाकर 38 रन बना लिए हैं। लिजेल ली के विकेट के बाद कुछ हद तक शेफाली वर्मा और लॉरा वोल्वार्ट ने पारी को संभाला है। टीम के सामने 123 रन का लक्ष्य है और टॉप 3 की पोजीशन पक्की करने का मौका।
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लिजेल ली के रूप में लगा है। वह 10 रन बनाकर डिआंड्रा डॉटिन का शिकार बनीं। 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में दिल्ली का स्कोर 11/1
दिल्ली के सामने 123 का लक्ष्य, MI की किस्मत दांव पर
यूपी वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को अगर टॉप 3 में फिनिश करना है तो उसे अब 123 रन बनाने होंगे। वहीं अगर दिल्ली यह लक्ष्य चेज करने में नाकामयाब रही तो मुंबई इंडियंस टॉप 3 में पहुंच जाएगी।
IND U19 vs PAK U19: अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान बाहर; जानें किससे होगा टीम इंडिया का SF मैच
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर आई बड़ी खबर
मुश्किल में यूपी वॉरियर्स
यूपी वॉरियर्स की टीम ने 76 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। मारिजान कैप ने 3, छिनेल हेनरी ने 2 और श्री चरणी व सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट अभी तक लिया है।
हरलीन देओल आउट, मुश्किल में यूपी वॉरियर्स
यूपी वॉरियर्स की टीम ने 40 रन पर अपना चौथा विकेट 8.1 ओवर में गंवा दिया है। श्री चरणी ने हरलीन देयोल को आउट किया। हरलीन ने 11 गेंद पर 3 रन बनाए।
दीप्ति शर्मा आउट, यूपी को तीसरा झटका
मारिजान कैप ने अपना दूसरा विकेट लिया और दीप्ति शर्मा को 24 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। यूपी वॉरियर्स का स्कोर 37/3
चार्ली नॉट आउट, यूपी को दूसरा झटका
यूपी वॉरियर्स को दूसरा झटका मारिजान कैप ने दिया। उन्होंने चार्ली नॉट को 12 रन पर आउट किया। दीप्ति शर्मा का साथ देने अब हरलीन देयोल आई हैं। यूपी का स्कोर 29/2
दिल्ली की कसी गेंदबाजी, यूपी की धीमी शुरुआत
यूपी वॉरियर्स ने पहली गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग का विकेट गंवाया और अभी तक शुरुआत धीमी रही। दीप्ति शर्मा और चार्ली नॉट क्रीज पर हैं। 3 ओवर के बाद यूपी का स्कोर 19/1
हेनरी ने पहली गेंद पर झटका लैनिंग का विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के लिए छिनेल हेनरी ने पहला ओवर फेंका और पहली बॉल पर ही यूपी की कप्तान मेग लैनिंग को डक पर आउट कर दिया। अब दीप्ति शर्मा का साथ देने चार्ली नॉट आई हैं।
यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, डिआंड्रा डॉटिन, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), चार्ली नॉट, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शोभना आशा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निक्की प्रसाद, छिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यूपी वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया गया है। इस मैच में दिल्ली जीती तो एलिमिनेटर खेलेगी और मुंबई बाहर हो जाएगी। वहीं यूपी जीती तो दिल्ली बाहर होगी और मुंबई को एलिमिनेटर में एंट्री मिलेगी।
कुछ ही देर में टॉस
इस मैच का टॉस अब से तकरीबन 20 मिनट बाद होगा। दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और यूपी की कप्तान मेग लैनिंग टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी।
IND U19 vs PAK U19: वैभव-आयुष फ्लाप, वेदांत का पचासा; पाकिस्तान को मिला 253 का लक्ष्य, हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, निक्की प्रसाद, छिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, डिआंड्रा डॉटिन, क्लोए ट्रॉयन, श्वेता सेहरावत, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शोभना आशा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
कब शुरू होगा मैच?
इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।
आरसीबी पहुंची फाइनल में
आरसीबी की टीम टॉप पर बरकरार है और छह मैच जीतकर सीधे फाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं नंबर 2 पर गुजरात जायंट्स काबिज है जिसका एलिमिनेटर में मुकाबला दिल्ली या मुंबई से होगा, जो टीम नंबर 3 पर रहेगी।
मुंबई इंडियंस की किस्मत यूपी पर टिकी
अगर यहां दिल्ली कैपिटल्स हारी तो मुंबई इंडियंस की किस्मत खुल जाएगी। दिल्ली का नेट रनरेट मुंबई के कम है। दोनों टीमों के अभी 6-6 अंक हैं। अगर दिल्ली जीत गई तो डिफेंडिंग चैंपियन और दो बार की विनर मुंबई प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स की नजरें तीसरे स्थान पर
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह करो या मरो की जंग है। इस मैच में अगर दिल्ली जीती तभी टॉप 3 में बनी रह पाएगी। दिल्ली ने अभी तक 7 में से तीन मैच जीते हैं। वहीं मुंबई की टीम 8 मैच खेलकर तीन मैच जीती है।
