दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की अर्धशतकीय पारी साथ ही मिचेल स्टार्क के फोर विकेट हॉल की मदद से 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के लिए जीत का छक्का आशुतोष शर्मा ने लगाया और ये राजस्थान की लगातार तीसरी हार रही। इस हार के बाद राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार लंबा हो गया तो वहीं दिल्ली की उम्मीद अभी कायम है।

आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया। मिचेल स्टार्क को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Delhi Capitals 
197/5 (19.2)

vs

Rajasthan Royals  
193/8 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 62 )
Delhi Capitals beat Rajasthan Royals by 5 wickets

वैभव ने खेली 46 रन की पारी, रियान-ध्रुव के अर्धशतक

राजस्थान के ओपनर वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली जबकि यशस्वी जायसवाल ने 12 रन की पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 51 रन बनाकर आउट हुए। रविं सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए जबकि डोनोवन फरेरा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शुभम दुबे ने टीम के लिए सिर्फ 5 रन की पारी खेली जबकि दासुन शनाका ने 10 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 53 रन बनाकर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी को 2-2 सफलता मिली।

अभिषेक-केएल राहुल ने लगाए अर्धशतक

दिल्ली के ओपनर अभिषेश पोरेल ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 51 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 34 गेंदों पर राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक लगाया और 56 रन की पारी खेलकर आउट हुए। साहिल परख 9 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 4 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। डेविड मिलर ने 5 रन बनाए और कैच आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल 34 रन जबकि आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

राजस्थान ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव

दिल्ली ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया जबकि राजस्थान ने दो बदलाव किए। रविंद्र जडेजा को इस मैच में मौका नहीं दिया गया जबकि इस टीम के लिए रवि सिंह ने डेब्यू किया तो वहीं दिल्ली के लिए त्रिपुराना विजय ने डेब्यू किया।

राजस्थान की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट प्लेयर- दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।

दिल्ली की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर-आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर।

Live Updates
09:52 (IST) 18 May 2026

वैभव सूर्यवंशी का अद्भुत कारनामा: 8वीं बार छक्के से खोला खाता, IPL 2026 में पहली गेंद पर सिक्स लगाने का भी बनाया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धूम मचा रखी है। बुमराह, हेजलवुड, बोल्ट, रबाडा की पिटाई के बाद उन्होंने अब मिचेल स्टार्क को भी नहीं बख्शा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव ने पहली गेंद पर छक्का लगाने का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किया। ...और पढ़ें
23:57 (IST) 17 May 2026

IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद अंकतालिका, RCB शीर्ष पर; टॉप-5 बैटर-बॉलर, वैभव आउट

आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में केकेआर से ऊपर आ गई। वहीं 61वें मैच में आरसीबी ने पंजाब को हरा दिया और वो अंकतालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। आरेंज कैप अभी साई सुदर्शन के नाम ही है जबकि वैभव टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। ...और पढ़ें
23:34 (IST) 17 May 2026

आशुतोष ने लगाया जीत का छक्का, राजस्थान को मिली हार

आशुतोष ने छक्का लगाकर दिल्ली को 5 विकेट से जीत दिला दी। राजस्थान को इस सीजन में लगातार तीसरी हार मिली जबकि दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत रही। इस हार के बाद राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को धक्का जरूर लगा है तो वहीं दिल्ली की उम्मीदें कायम है।

23:25 (IST) 17 May 2026
डेविड मिलर आउट

डेविड मिलर 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए। दिल्ली का 5वां विकेट गिरा। जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 7 रन की जरूरत है। 19 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बन चुके हैं।

23:23 (IST) 17 May 2026

जीत के लिए 12 गेंदों पर 19 रन की जरूरत

दिल्ली लगभग जीत के करीब है और अब 12 गेंदों पर 19 रन बनाने हैं। इस टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। मिलर और अक्षर क्रीज पर हैं।

23:20 (IST) 17 May 2026

राजस्थान को मिली चौथी सफलता

राजस्थान को चौथी सफलता जोफ्रा आर्चर ने दिलाई और उन्होंने स्टब्स को 4 रन पर आउट करवा दिया। दिल्ली ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंदों पर 35 रन की जरूरत है।

23:12 (IST) 17 May 2026

दिल्ली का स्कोर 150 के पार

दिल्ली ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 24 गेंदें पर 43 रन बनाने हैं। कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं।

23:02 (IST) 17 May 2026
केएल राहुल हुए आउट

केएल राहुल को दासुन शनाका ने क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 56 रन की पारी खेली। 14 ओवर में दिल्ली ने 2 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं।

22:52 (IST) 17 May 2026

साहिल परख आउट हुए

दिल्ली को ददूसरा झटका साहिल के रूप में लगा जिन्हों जोफ्रा आर्चर ने आउट कर दिया। दिल्ली ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 71 रन बनाने हैं।

22:45 (IST) 17 May 2026
केएल राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल ने इस मैच में 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने 12 ओवर में एक विकेट पर 121 रन बना लिए हैं।

22:37 (IST) 17 May 2026
अभिषेक 51 रन पर हुए आउट

अभिषेक ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर 105 रन की शतकीय साझेदारी की। वो 51 रन पर आउट हुए। दिल्ली का पहला विकेट गिरा। दिल्ली ने 11 ओवर में एक विकेट पर 113 रन बना लिए हैं।

22:35 (IST) 17 May 2026

अभिषेक ने लगाया अर्धशतक

अभिषेक ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने 10 ओवर में 105 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 60 गेंदोें पर 89 रन की जरूरत है।

22:27 (IST) 17 May 2026

दिल्ली को जीत के लिए 72 गेंदों पर 105 रन की जरूरत

दिल्ली को जीत के लिए 72 गेंदों पर 105 रन बनाने हैं जो आसान लग रहा है। इस टीम को शानदार शुरुआत मिल चुकी है। राजस्थान को विकेट की तलाश है। दिल्ली ने 8 ओवर में 89 रन बना लिए हैं।

22:14 (IST) 17 May 2026

दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 72 रन

दिल्ली ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 72 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए इस टीम को 84 गेंदों पर 122 रन बना लिए हैं।

22:06 (IST) 17 May 2026

दिल्ली का स्कोर 50 के पार

दिल्ली की टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 144 रन और बनाने हैं। राहुल 16 रन जबकि अभिषेक 27 रन पर खेल रहे हैं।

21:58 (IST) 17 May 2026

दिल्ली की तेज शुरुआत

दिल्ली ने काफी तेज शुरुआत की है और इस टीम ने पहले दो ओवर में बिना किसी नुकसान 27 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

21:29 (IST) 17 May 2026

वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...पूरी जानकारी
21:25 (IST) 17 May 2026

दिल्ली को मिला 194 रन का लक्ष्य

राजस्थान की बल्लेबाज आखिरी 5 ओवर में काफी खराब रही और इस दौरान सिर्फ एक बाउंड्री आया। इस टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए अब 194 का लक्ष्य मिला है। स्टार्क ने 4 विकेट लिए जबकि राजस्थान के लिए रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।

21:15 (IST) 17 May 2026

दासुन शनाका आउट

दासुन शनाका ने 10 रन बनाए और स्टार्क का शिकार बने। स्टार्क का ये चौथा विकेट रहा। राजस्थान ने 19 ओवर में 7 विकेट 188 रन बना लिए है। स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए।

21:05 (IST) 17 May 2026

शुभम दुबे आउट हुए

शुभम दुबे 5 रन बनाकर आउट हुए और राजस्थान का छठा विकेट गिर गया। उन्हें भी माधव ने आउट किया और ये उनका तीसरा विकेट रहा। राजस्थान ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए हैं।

20:52 (IST) 17 May 2026
स्टार्क ने 4 गेंदों पर लिए 3 विकेट

स्टार्क ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रियान को आउट किया और फिर तीसरी ही गेंद पर डोनोवन फरेरा को डक पर आउट कर दिया। उन्होंने दो गेंदों पर 2 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंन ओवर की 5वीं गेंद पर रवि सिंह को पगबाधा आउट कर दिया और इस ओवर में तीन विकेट लिए। राजस्थान ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं।

20:41 (IST) 17 May 2026
रियान पराग ने 23 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

रियान पराग ने शानदार बैटिंग करते हुए 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राजस्थान ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं।

20:34 (IST) 17 May 2026

रियान का चल रहा है बल्ला

कप्तान रियान पराग शानदार बैटिंग कर रहे हैं। 12वें ओवर में कुल 23 रन बने और राजस्थान ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।

20:28 (IST) 17 May 2026

राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान की बैटिंग अच्छी हो रही है और इस टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर ध्रुव जुरेल के साथ कप्तान रियान पराग मौजूद हैं।

20:20 (IST) 17 May 2026

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बने

वैभव ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी के दौरान जैसे ही 2 छक्के लगाए उन्होंने अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ...और पढ़ें
20:13 (IST) 17 May 2026
वैभव 46 रन बनाकर आउट

वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और आउट हो गए। राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।

20:09 (IST) 17 May 2026

7 ओवर में बने 85 रन

वैभव और ध्रुव जुरेल शानदार बैटिंग कर रहे हैं और राजस्थान ने 7 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

19:56 (IST) 17 May 2026

राजस्थान का स्कोर 50 के पार

राजस्थान की टीम ने 5 ओवर में एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। वैभव गरज रहे हैं और इस ओवर में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया।

19:54 (IST) 17 May 2026

IPL 2026: RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब की लगातार छठी हार से राह मुश्किल; अब 3 जगह के लिए 7 टीमों में रेस

आईपीएल 2026 के 61 मैचों के बाद आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। अब बचे हुए तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग है। पंजाब किंग्स की लगातार तीन हार से अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। ...अधिक जानकारी
19:52 (IST) 17 May 2026

4 ओवर में बने 40 रन

राजस्थान की टीम ने 4 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। वैभव भी 23 रन पर खेल रहे हैं। इस ओवर में ध्रुव जुरेल का कैच केएल राहुल ने छोड़ दिया।