IPL 2026 RCB vs SRH: श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उनके घर में 6 विकेट से हरा दिया और इस सीजन की छठी जीत हासिल की। इस जीत के साथ पंजाब की टीम के 13 अंक हो गए और ये टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर मजबूती के साथ बनी हुई है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने केएल राहुल की नाबाद 152 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया। इसके बाद पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 265 रन बनाकर मैच को जीत लिया। ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। इस मैच में केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2026
Delhi Capitals
264/2 (20.0)
Punjab Kings
265/4 (18.5)
Match Ended ( Day – Match 35 )
Punjab Kings beat Delhi Capitals by 6 wickets
प्रभसिमरन-श्रेयस ने लगाए अर्धशतक
प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 76 रन बनाकर आउट हुए। प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली और आउट हो गए। कूपर कोनोली 17 रन बनाकर आउट हो गए। नेहल वढ़ेरा 25 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो 36 गेंदों पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। शशांक सिंह भी 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव ने 2 जबकि अक्षर पटेल और विप्रज निगम ने एक-एक विकेट लिए।
केएल राहुल का शतक
केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पंजाब के खिलाफ इस मैच में 26 गेंदों पर पूरा किया जबकि उन्होंने अपना शतक 47 गेंदों पर लगाया। केएल राहुल इस मैच में 152 रन बनाकर नाबाद रहे और ये उनके आईपीएल करियर की बेस्ट पारी भी रही। यही नहीं वो आईपीएल में सबसे ज्यादा बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बैटर भी बने। पथुम निसांका 11 रन के स्कोर पर आउट हुए। नितिश राणा ने 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 91 रन बनाकर आउट हुए। नितिश और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों पर 220 रन की साझेदारी हुई। पंजाब के लिए अर्शदीप और बार्टलेट ने एक-एक विकेट लिए।
दिल्ली-पंजाब ने प्लेइंग 11 में नहीं किया कोई बदलाव
दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। इसके अलावा पंजाब ने भी इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में भी कोई बदलाव नहीं किया। स्टार्क टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन दिल्ली ने उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर- विप्रज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
वैभव ने लिया बदला, डक पर आउट करने वाले बॉलर की 4 गेंदों पर लगाए 4 छक्के; कमिंस का भी सिक्स से किया स्वागत
पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए दिल्ली को उनके घर में 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस 71 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। इस जीत के साथ पंजाब के कुल 13 अंक हो गए और ये टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। पंजाब की ये 7वें मैच में छठी जीत रही जबकि दिल्ली की ये 7वें मैच में चौथी हार रही।
पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रन का लक्ष्य
पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रन की जरूरत है। इस टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। पंजाब आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन चेज के बेहद करीब है।
श्रेयस ने 26 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
पंजाब ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 22 रन की जरूरत है। श्रेयस ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।
पंजाब का चौथा विकेट नेहल के रूप में गिरा जिन्होंने 25 रन की पारी खेली। पंजाब को जीत के लिए अब 33 गेंदों पर 64 रन बनाने हैं। 15 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बन चुके हैं।
तिलक वर्मा को पीछे छोड़ राहुल बने नंबर 1, अभिषेक-श्रेयस लिस्ट में; T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय
13 ओवर में बने 177 रन
पंजाब को जीत के लिए 42 गेंदों पर 88 रन की जरूरत है। इस टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।
कुलदीप यादव ने कूपर कोनोली को आउट कर दिया और ये उनका दूसरा विकेट रहा। कूपर ने 17 रन की पारी खेली। पंजाब का तीसरा विकेट गिरा। 10 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन बन चुके हैं।
66 गेंदों पर 122 रन की जरूरत
पंजाब को जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 122 रन की जरूरत है। पंजाब को तेज गति से रन बनाने की जरूरत है। दो विकेट गिरने के बाद टीम की रन गति धीमी हो गई है। 9 ओवर में 2 विकेट पर 243 रन बन चुके हैं।
4,4,4,4,4,4: प्रभसिमरन सिंह ने 6 गेंद पर लगाए छह चौके, IPL इतिहास में तीसरी बार हुआ ऐसा
पंजाब का दूसरा विकेट प्रभसिमरन के रूप में गिरा जिन्होंने 26 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।
प्रियांश आर्या ने 43 रन की पारी खेली और आउट हुए। पंजाब का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 7 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। तीसरे नंबर पर कूपर कोनोली आए हैं।
लुंगी एनगिडी गंभीर रूप से चोटिल, एंबुलेंस पर मैदान से गए बाहर
प्रभसिमरन सिंह ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और पंजाब ने 5.2 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए। प्रभसिमरन सिंह ने मुकेश कुमार के 6 गेंदों पर 6 चौके भी लगाए। 6 ओवर में इस टीम ने 116 रन बना लिए हैं और कोई विकेट नहीं गिरा।
4 ओवर में बने 83 रन
पंजाब के ओपनर गजब का खेल दिखा रहे हैं और इस टीम ने पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। दिल्ली के हर गेंदबाज की पिटाई हो रही है। लुंगी नगीडी का मैच से बाहर होना दिल्ली के लिए बड़ा झटका है।
3 ओवर में पूरे हुए 50 रन
प्रियांश और प्रभसिमरन तूफानी पारी खेल रहे हैं और पंजाब ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 56 रन बना लिए हैं। दोनों तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं। दिल्ली को विकेट की तलाश है।
लुंगी एनगिडी हुए चोटिल
लुंगी एनगिडी कैच लेने के प्रायस में गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उनके गर्दन में गंभीर चोट लग गई। वो प्रियांश आर्या का कैच लेने के प्रयास में पीछे की तरफ गिर गए और उन्हें चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा।
2 ओवर में बने 36 रन
प्रियांश और प्रभसिमरन दिल्ली को करारा जवाब दे रहे हैं और 2 ओवर में पंजाब ने 36 रन बना लिए हैं। दोनों बैटर खुलकर खेल रहे हैं। कोई विकेट नहीं गिरा है।
प्रियांश ने छक्के से खोला खाता
प्रियांश ने छक्के से खाता खोला और पंजाब ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन ने भी एक शानदार छक्का लगाया। इस टीम को 265 रन का विशाल टारगेट मिला है।
IPL 2026: केएल राहुल ने ठोका शतक, गेल की बराबरी की, शशांक का कैच छोड़ना पंजाब किंग्स को पड़ा भारी
दिल्ली ने बनाए 264 रन
दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन बनाए और पंजाब को जीत के लिए 265 रन का टारगेट दिया। केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली जबकि नितिश राणा ने भी 91 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई।
नितिश ने 44 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली और आउट हो गए। दिल्ली का दूसरा विकेट गिर चुका है। नितिश और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई। 19 ओवर में 2 विकेट पर 255 रन दिल्ली ने बना लिए हैं।
केएल राहुल का जबरा प्रदर्शन
राहुल कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और दूसरे विकेट के लिए उनके और नितिश के बीच 92 गेंदों पर 210 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली ने 18 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बना लिए हैं। दोनों इस लीग की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की तरफ बढ़ रहे हैं।
RR vs SRH IPL 2026 Today Match: राजस्थान और हैदराबाद के बीच टक्कर; पैट कमिंस की वापसी, इशान किशन नहीं करेंगे कप्तानी
केएल राहुल ने लगाया हैट्रिक छक्का
केएल राहुल ने विजय कुमार वैशाक की गेंदों पर हैट्रिक छक्का 16वें ओवर में लगाया। वो गरज रहे हैं और इस ओवर में कुल 24 रन बने। दिल्ली ने 16 ओवर में एक विकेट पर 213 रन बना लिए हैं।
केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का छठा शतक 47 गेंद पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जड़ा। राहुल ने चौके के साथ शतक जड़ा।
दिल्ली का स्कोर 150 के पार
दिल्ली की बैटिंग शानदार हो रही है और इस टीम ने 13 ओवर में एक विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। नितिश और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 125 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नितिश राणा ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनके और राहुल के बीत शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली ने 12 ओवर में एक विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। इस ओवर में नितिश ने जेवियर बार्टलेट की लगातार 4 गेंदों पर 4 चौके जड़े।
केएल राहुल ने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने 10 ओवर में एक विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 56 रन जबकि नितिश राणा 35 रन पर खेल रहे हैं।
