IPL 2019, DC vs MI: पांड्या भाईयों के ऑलराउंड प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया
IPL 2019, DC vs MI Highlights: फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 40 रनों से हरा दिया।

IPL 2019, DC vs MI Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12 संस्करण का 34वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 40 रनों से हरा दिया। मुंबई के लिए मैच के हीरो राहुल चाहर और क्रुणाल पांड्या रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पांड्या की नाबाद 37, हार्दिक पांड्या (32) और क्विंटन डी कॉक (35) की शानदार पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही शिखर धवन और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 48 रन बनाए। लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 129 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन शिखर धवन ने बनाए। धवन ने 22 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। मुंबई के लिए राहुल चाहर ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो और क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट चटकाए।
Highlights
दिल्ली ने 17 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल (23) रन बना कर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीतने के लिए 18 गेंदों में 62 रन चाहिए।
दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा ऋषभ पंत 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, मात्र 63 रन पर खोए चार अहम विकेट। श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ राहुल चाहर की गेंद पर लम्बा शॉट खेलने के चक्कर में हार्दिक पांड्या को कैच दे बैठे। धवन ने 24 गेंदों में दो चौके की मदद से 20 रन बनाए।
पंत और धवन की शानदार बल्लेबाजी। दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (13) और शिखर धवन (35) रन बना कर खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने 2 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं। क्रीज पर युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (8) और क्रुशिखर धवन (10) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 168 रन बनाए। मुंबई इंडियन्स की ओर से कृणाल पंड्या ने नाबाद 37, क्विंटन डी कॉक ने 35 और हार्दिक पंड्या ने 32 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कागिसो रबादा ने दो विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या (26) और क्रुणाल पांड्या (28) रन बना कर खेल रहे हैं। दोनों भाईयों ने पांचवे विकेट के लिए जोड़े 46 रन।
मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हार्दिक पांड्या (3) और क्रुणाल पांड्या (20) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई का चौथा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव 27 गेंदों में दो चौके की मदद से 26 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर आउट हुए।
मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (17) और क्रुणाल पांड्या (5) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। ख़राब तालमेल के चलते अच्छी बल्लेबाजी कर रहे क्विंटन डी कॉक रनआउट हुए। डी कॉक ने 27 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (3) और क्विंटन डी कॉक (33) रन बना कर खेल रहे हैं।
अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर के 150 विकेट पूरे किए। ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज।
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। रोहित शर्मा 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर बोल्ड हो गए।
क्विंटन डी कॉक ने मुंबई इंडियन की पारी का पहला छक्का मारा। कीमोन पॉल की गेंद पर स्क्वायर लेग में लम्बा छक्का मारा।
रोहित ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 8000 रन। ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी। सुरेश रैना और विराट कोहली पहले ऐसा कर चुके हैं।
रोहित शर्मा अच्छी लय में। मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा (10) और क्विंटन डी कॉक (5) रन बना कर खेल रहे हैं।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 5 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान रोहित शर्मा (2) और क्विंटन डी कॉक (2) रन बना कर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने दो बदलाव किये हैं। ईशान किशन को बाहर कर बैन कटिंग्स को मौका दिया है और जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर कर जयंत यादव को मौका मिला है।