कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया और जीत का चौका लगाया। केकेआर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी और उसके बाद फिन एलन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली को आसानी से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई और ना तो इस टीम की गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी प्रभावशाली रही।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य मिला। केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। फिन एलन को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Indian Premier League, 2026
Delhi Capitals
142/8 (20.0)
Kolkata Knight Riders
147/2 (14.2)
Match Ended ( Day – Match 51 )
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 8 wickets
केएल राहुल ने बनाए 23 रन
केकेआर के खिलाफ केएल राहुल नहीं चले और 23 रन पर आउट हुए जबकि नितिश राणा 8 रन पर ही निपट गए। पथुम निसांका ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन पर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हो गए जबकि समीर रिजवी ने 3 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। आशुतोष शर्मा 39 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 सफलता हासिल की।
फिन एलन ने लगाया शतक
दिल्ली के विरुद्ध रहाणे 13 रन पर रन आउट हो गए जबकि अंगकृष रघुवंशी ने सिर्फ एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। फिन एलन ने 32 गेंदों पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने 47 गेंदों पर छक्का लगाकर ही अपना शतक भी पूरा किया जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा। फिन एलन इस मैच में 100 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कैमरन ग्रीन भी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल को एकमात्र सफलता मिली।
केकेआर ने प्लेइंग 11 में नहीं किया बदलाव
केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली ने अपनी अंतिम ग्यारह में दो बदलाव किए। मुकेश कुमार को टी नटराजन की जगह मौका दिया गया जबकि करुण नायर की जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर- करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर- रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, फिन एलन ने की ग्रीन की बराबरी; IPL में चेज करते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-8 बल्लेबाज
IPL 2026 Points Table: दिल्ली बनाम KKR मैच के बाद अंकतालिका, टॉप-5 बैटर और बॉलर
केकेआर 8 विकेट से जीता, फिन एलन ने लगाया 47 गेंदों पर शतक
फिन एलन ने 47 गेंदों पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और केकेआर ने दिल्ली को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया। केकेआर की ये इस सीजन में लगातार चौथी जीत रही। फिन एलन का ये आईपीएल में पहला शतक भी रहा।
फिन एलन ने लगाया हैट्रिक छक्का
फिन ने 13 वें ओवर में विप्रज निगम की गेंदों पर हैट्रिक छक्का लगाया। केकेआर ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 42 गेंदों पर 18 रन चाहिए।
ग्रीन-एलन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
ग्रीन और एलन के बीच अब तक 50 गेंदों पर 73 रन की साझेदारी हो चुकी है। केकेआर को जीत के लिए 48 गेंदों पर 39 रन बनाने हैं। इस टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं।
फिन एलन ने 32 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक रहा। केकेआर ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। ये टीम धीरे-धीरे जीत की तरफ अग्रसर है।
केकेआर को जीत के लिए 60 गेंदों पर चाहिए 68 रन
केकेआर को जीत के लिए अब 60 गेंदों पर 68 रन की जरूरत है। इस टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। फिन एलन 45 रन बनाकर नाबाद हैं।
केकेआर का स्कोर 50 के पार
केकेआर ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। फिन एलन 43 जबकि कैमरन ग्रीन 10 रन पर खेल रहे हैं। 8वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगा। इस ओवर में कुल 11 रन बने।
पावरप्ले में बने 43 रन
केकेआर ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए यहां से 84 गेंदों पर 100 रन बनाने हैं। हालांकि पिच जिस तरह से खेल रही है वहां पर स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला दिख रहा है
केकेआर ने गंवाया दूसरा विकेट
केकेआर का दूसरा विकेट अंगकृष रघुवंशी के रूप में गिरा जो एक रन बनाकर अजीब तरीके से बोल्ड हो गए। केकेआर ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं।
रहाणे हुए रन आउट
अजिंक्य रहाणे दिल्ली के खिलाफ 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। केकेआर का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।
कोलकाता की तेज शुरुआत
कप्तान रहाणे ने फिन एलन के साथ मिलकर केकेआर को तेज शुरुआत दिलाई है और इस टीम ने पहले 2 ओवर में ही 17 रन बना लिए हैं। कोी विकेट इस टीम का नहीं गिरा है।
केकेआर को जीत के लिए मिला 143 रन का टारगेट
दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। अब केकेआर को जीत के लिए 143 रन की जरूरत है। दिल्ली के लिए आशुतोष शर्मा ने 39 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।
अक्षर पटेल ने काफी खराब बैटिंग की और 22 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली का छठा विकेट गिर चुका है। दिल्ली ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं।
18 ओवर में बने 126 रन
आशुतोष शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। दिल्ली ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। केकेआर से फाइट के लिए इस टीम को कम से कम 160 रन तो बनाने ही होंगे।
'कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा', रोहित शर्मा टीवी पर डेब्यू करने के लिए तैयार
IPL में मुंबई के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, रोहित नहीं इस खिलाड़ी के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड
दिल्ली के 100 रन पूरे
दिल्ली ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। केकेआर के सामने ये टीम रन बनाने के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रही है।
14 ओवर में बने 96 रन
केकेआर के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस रखा है। इस टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। दिल्ली को जीत के लिए बड़ा स्कोर बनाना ही होगा। क्रीज पर अभी अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा मौजूद हैं।
दिल्ली का 5वां विकेट गिरा
दिल्ली का 5वां विकेट स्टब्स के रूप में गिरा। उन्हें अनुकूल रॉय ने आउट किया। दिल्ली ने 11 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं।
IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 रन पूरे, पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ा
पथुम निसांका ने 29 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
पथुम निसांका ने केकेआर के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके ठीक बाद ही वो अनुकूल की गेंद पर आउट भी हो गए। दिल्ली का चौथा विकेट गिरा।
दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा
दिल्ली का तीसरा विकेट समीर रिजवी के रूप में गिरा। उन्हें सुनील नरेन ने आउट कर दिया। दिल्ली ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं।
नितिश राणा हुए आउट
नितिश राणा 8 रन बनाकर कैमरन ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए। दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 77 रन बना लिए हैं।
6 ओवर में बने 55 रन
दिल्ली की टीम ने पहले 6 ओवर में यानी पावरप्ले में एक विकेट केएल राहुल के रूप में गंवाया, लेकिन 55 रन भी बनाए। अभी क्रीज पर पथुम निसांका के साथ नितिश राणा मौजूद हैं।
केएल राहुल आउट
केएल राहुल इस मैच में 23 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली ने 5 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं।
केकेआर की अच्छी गेंदबाजी
केकेआर की गेंदबाजी अच्छी हो रही है। हालांकि राहुल और निसांका तेज गति से रन बना रहे हैं। दिल्ली ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बना लिए हैं।
दिल्ली की अच्छी शुरुआत
दिल्ली ने पहले 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। दूसरे ओवर में कुल 10 रन बने। पथुम निसांका ने एक शानदार छक्का लगाया।
पहले ओवर में बने 7 रन
दिल्ली के लिए पहला ओवर अनुकूल ने फेंका और इस ओवर में 7 रन बनाए। पथुम ने एक चौका भी लगाया। कोई विकेट नहीं गिरा।
दिल्ली की पारी की शुरुआत हो चुकी है और इस टीम के लिए ओपन करने के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर आ चुके हैं। केकेार के लिए पहला ओवर अनुकूल रॉय फेकेंगे।
