सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घरेलू मैदान पर इशान किशन की बेहतरीन 70 रन की पारी साथ ही कप्तान पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। यही नहीं हैदराबाद की जीत के साथ गुजरात की टीम भी प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई। आरसीबी के बाद अब हैदराबाद और गुजरात प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

RR vs LSG LIVE Cricket Score In Hindi: Watch Here

इंडियन प्रीमियर लीग के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में हुआ। इस मैच में सीएसके ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इशान किशन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Chennai Super Kings 
180/7 (20.0)

vs

Sunrisers Hyderabad  
181/5 (19.0)

Match Ended ( Day – Match 63 )
Sunrisers Hyderabad beat Chennai Super Kings by 5 wickets

संजू सैमसन ने बनाए 27 रन

संजू सैमसन ने 13 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली और आउट हुए जबकि उर्विल पटेल 13 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। ऋतुराज की बैटिंग काफी खराब रही और वो 21 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 26 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया जबकि प्रशांतवीर ने 11 रन बनाए। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए जबकि साकिब हुसैन को 2 सफलता मिली।

हैदराबाद की पारी, इशान ने लगाया अर्धशतक

ट्रैविस हेड नहीं चल पाए और 6 रन पर कैच आउट हो गए जबकि अभिषेक शर्मा ने 26 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की अच्छी पारी खेली। इशान किशन ने 37 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 47 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए। नितिश कुमार रेड्डी 11 रन के स्कोर पर आउट हुए। सीएसके के लिए मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इस मैच में सीएसके को उनकी कमजोर गेंदबाजी की वजह से हार मिली।

सीएसके ने प्लेइंग 11 में किए एक बदलाव

हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि सीएसके ने अपनी अंतिम ग्यारह में एक बदलाव किया और गुरजपनीत की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई।

India Squad for Afghanistan Series: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें वनडे और टेस्ट स्क्वाड

सीएसके की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।

इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।

हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Live Updates
00:09 (IST) 19 May 2026

IPL 2026 Points Table: CSK बनाम हैदराबाद मैच के बाद अंकतालिका; टॉप-5 बैटर-बॉलर, साई सुदर्शन से छिना ऑरेंज कैप

हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में तीसरे नंबर पर बनी रही। वहीं इस हार के बाद सीएसके अंकतालिका में राजस्थान से नीचे आ गई। इस मैच के बाद एक बार फिर से क्लासेन ने ऑरेंज कैप हासिल कर लिया। ...और पढ़ें
23:57 (IST) 18 May 2026

अभिषेक शर्मा ने लिए थे 1192 गेंद, अब क्लासेन ने 1214 गेंदों पर किया खास कमाल और तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

क्लासेन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए और वो इस लीग में सबसे कम पारियों में रन के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। ...पूरी जानकारी
23:40 (IST) 18 May 2026

हैदराबाद ने प्लेऑफ में बनाई जगह, गुजरात को भी हुआ फायदा

हैदराबाद ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं हैदराबाद की जीत के साथ ही गुजरात ने भी प्लेऑफ में जगह बना ली। यानी इस सीजन में तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं जिसमें आरसीबी के बाद हैदराबाद और गुजरात हैं। अब प्लेऑफ के लिए सिर्फ एक जगह खाली है। वहीं इस हार के साथ सीएसके के प्लेऑफ में पहुंची की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

23:39 (IST) 18 May 2026

हैदराबाद ने प्लेऑफ में बनाई जगह, गुजरात को भी हुआ फायदा

हैदराबाद ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया और प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं हैदराबाद की जीत के साथ ही गुजरात ने भी प्लेऑफ में जगह बना ली। यानी इस सीजन में तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं जिसमें आरसीबी के बाद हैदराबाद और गुजरात हैं। अब प्लेऑफ के लिए सिर्फ एक जगह खाली है। वहीं इस हार के साथ सीएसके के प्लेऑफ में पहुंची की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

23:32 (IST) 18 May 2026

इशान किशन 70 रन बनाकर आउट

इशान किशन ने 70 रन की शानदार पारी खेली और आउट हुए। हैदराबाद को जीत के लिए 9 गेंदों पर 6 रन बनाने हैं।

23:29 (IST) 18 May 2026

जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रन की जरूरत है

हैदराबाद को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रन की जरूरत है जो आसान दिख रहा है। इस टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं। इशान अभी 70 रन पर खेल रहे हैं।

23:22 (IST) 18 May 2026

नितिश रेड्डी 11 रन बनाकर हुए आउट

नितिश रेड्डी 11 रन बनाकर कैच आउट हुए। हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा।

23:11 (IST) 18 May 2026
इशान किशन का अर्धशतक

इशान किशन ने मुश्किल स्थिति में 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। हैदराबाद ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंदों पर 38 रन बना लिए हैं।

23:06 (IST) 18 May 2026

संजू ने क्लासेन के किया स्टंप आउट

संजू ने क्लासेन के किया स्टंप आउट और उन्होंने 47 रन की पारी खेली। हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। नितिश रेड्डी क्रीज पर आए।

22:53 (IST) 18 May 2026

क्लासेन-किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

क्लासेन और इशान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। हैदराबाद ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंदों पर 67 रन बनाने हैं।

22:34 (IST) 18 May 2026

10 ओवर मेंं बने 75 रन

हैदराबाद को जीत के लिए 60 गेंदों पर 106 रन की जरूरत है। 10 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बन चुके हैं। इशान और क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं।

22:27 (IST) 18 May 2026

अभिषेक शर्मा हुए आउट

अभिषेक शर्मा ने 26 रन की पारी खेली। हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। इस टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं।

22:17 (IST) 18 May 2026

हैदराबाद का स्कोर 50 के पार

हैदराबाद ने 7 ओवर में एक विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए इशान और अभिषेक के बीच 27 गेंदोें पर 35 रन की साझेदारी हो चुकी है।

22:13 (IST) 18 May 2026

6 ओवर में बने 45 रन

हैदराबाद ने पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। जीत के लिए यहां से 84 गेंदों पर 136 रन की जरूरत है। किशन और अभिषेक क्रीज पर हैं।

22:04 (IST) 18 May 2026

इशान ने लगाए तीन चौके

इशान ने चौथे ओवर में 3 चौके लगाए। हैदराबाद ने 4 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। अभिषेक और इशान पर बड़ी जिम्मेदारी हैं।

21:55 (IST) 18 May 2026
हेड हुए कैच आउट

ट्रैविस हेड को 6 रन के स्कोर पर मुकेश चौधरी ने कैच आउट कर दिया। हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। इस टीम ने 3 ओवर में एक विकेट पर 19 रन बनाए हैं।

21:52 (IST) 18 May 2026

स्पेंसर जॉनसन ने लिए 5 रन

स्पेंसर जॉनसन ने अच्छा ओवर फेंका और इस ओवर में सिर्फ 5 रन आए। हैदराबाद की टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं।

21:46 (IST) 18 May 2026

अभिषेक और हैड क्रीज पर

अभिषेक ने पहले ही ओवर में दो शानदार चौके लगाए। हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की है। एक ओवर में बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। सीएसके के लिए पहला ओवर मुकेश चौधरी ने फेंका।

21:27 (IST) 18 May 2026
सीएसके को जीत के लिए मिला 182 रन का लक्ष्य

सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए अब 182 रन की जरूरत है। पैट कमिंस ने शानदार बॉलिंग की और 3 विकेट लिए जबकि सीएसके के लिए ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली।

21:18 (IST) 18 May 2026
शिवम दुबे हुए आउट

शिवम दुबे इस मुकाबले में 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।

21:14 (IST) 18 May 2026

डेवाल्ड ब्रेेविस आउट

डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन की पारी खेली और आउट हो गए। सीएसके ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।

21:06 (IST) 18 May 2026

पैट कमिंस ने लिए 3 विकेट

पैट कमिंस ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने सीएसके के अहम बल्लेबाजों को आउट किया। सीएसके ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं।

21:03 (IST) 18 May 2026

कमिंस ने कार्तिक शर्मा को आउट करके हार्दिक पंड्या को छोड़ा पीछे, IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट वाले कप्तान बने

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स पर कहर बरपाया। उन्होंने उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा को पवेलियन भेजा। ...यहां पढ़ें
20:49 (IST) 18 May 2026

14वें ओवर में बने 18 रन

नितिश रेड्डी ने 14वां ओवर फेंका और इस ओवर से 18 रन आए। सीएसके ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं।

20:43 (IST) 18 May 2026

'गेल को कई बार आउट किया पर वैभव का लेवल अलग'; 15 साल के बैटर के खिलाफ क्या होगा बॉलिंग प्लान भज्जी ने बताया

भारत के पूर्व स्पिनर भज्जी ने बताया कि अगर वो वैभव के खिलाफ खेलते तो उनकी गेंदबाजी रणनीति उनके खिलाफ क्या होती। भज्जी ने कहा कि मैंने गेल को कई बार आउट किया, लेकिन वैभव की बात ही अलग है। ...पूरी जानकारी
20:37 (IST) 18 May 2026
ऋतुराज गायकवाड़ आउट

ऋतुराज गायकवाड़ की बैटिंग काफी खराब रही और उन्होंने सीएसके के कप्तान को आउट किया। ऋतुराज ने 15 रन बनाए। सीएसके ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं।

20:26 (IST) 18 May 2026
कार्तिक शर्मा आउट हुए

कार्तिक शर्मा 19 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए और उन्हें कमिंस ने अपना शिकार बनाया। सीएसके ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।

20:17 (IST) 18 May 2026

8वें ओवर में बने 16 रन

हैदराबाद के लिए 8वां ओवर में प्रफुल्ल ने फेंका और इस ओवर में कुल 18 रन बने। सीएसके ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।

20:08 (IST) 18 May 2026

6 ओवर में बने 57 रन

सीएसके ने पहले 6 ओवर में 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ कार्तिक शर्मा मौजूद हैं।

20:00 (IST) 18 May 2026
सीएसके का दूसरा विकेट गिरा

उर्विल पटेल ने 13 रन की पारी खेली और बोल्ड हो गए। ईशान मलिंगा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कार्तिक शर्मा क्रीज पर आए हैं। सीएसके ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं।