आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में पहले तीन मैच लगातार हारने के बाद अब लगातार दो मैच जीत लिए हैं। सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराया। सीएसके के 193 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी।

नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा अंशुल कम्बोज को 2 और अकील होसेन व खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। सीएसके की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और पहले खेलते हुए टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए।

चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। पॉवरप्ले में सीएसके ने 72 रन बनाए थे और फिर अगले 14 ओवर में 120 रन बनाए। खासतौर से स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। कार्तिक त्यागी ने अपने वैरिएशन्स से कमाल किया। संजू सैमसन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन की पारी खेली।

कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला। केकेआर को अभी भी पांच मैचों में चार हार के बाद सीजन की पहली जीत का इंतजार है।

यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड

Match Ended

Indian Premier League, 2026

Chennai Super Kings 
192/5 (20.0)

vs

Kolkata Knight Riders  
160/7 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 22 )
Chennai Super Kings beat Kolkata Knight Riders by 32 runs

IPL 2026: CSK-KKR मैच के बाद अंकतालिका; संजू सैमसन भी ऑरेंज कैप की रेस में, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई ने केकेआर को हराकर अंकतालिका में छलांग लगाई है। वहीं संजू सैमसन भी अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में आगे आ गए हैं। पर्पल कैप की लड़ाई भी रोचक है। क्लिक करें और देखें पूरी अंकतालिका, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

Live Updates
23:55 (IST) 14 Apr 2026

नूर अहमद बने प्लेयर ऑफ द मैच

4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लेकर चेन्नई की जीत में सबसे बड़ा योगदान निभाया अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने। उन्हें इस बेहतरीन गेंदबाजी परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

23:52 (IST) 14 Apr 2026

IPL 2026 Points Table: CSK-केकेआर मैच के बाद अंकतालिका; संजू सैमसन भी ऑरेंज कैप की रेस में, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज

IPL 2026 Points Table, Top 5 Orange Cap and Purple Cap List After CSK vs KKR 22nd Match: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई ने केकेआर को हराकर अंकतालिका में छलांग लगाई है। वहीं संजू सैमसन भी अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में आगे आ गए हैं। पर्पल कैप की लड़ाई भी रोचक है। ...और पढ़ें
23:34 (IST) 14 Apr 2026

सीएसके ने केकेआर को 32 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में पहले तीन मैच लगातार हारने के बाद अब लगातार दो मैच जीत लिए हैं। सीएसके ने केकेआर को 22वें मैच में 32 रन से हराया। सीएसके के 193 रन के लक्ष्य के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। नूर अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा अंशुल कम्बोज को 2 और अकील होसेन व खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला।

23:10 (IST) 14 Apr 2026

आखिरी 3 ओवर बाकी, 18 गेंद पर केकेआर को चाहिए 62 रन

17 ओवर में 6 विकेट पर केकेआर का स्कोर है 131 रन। पॉवेल 20 और रमनदीप 21 रन पर खेल रहे हैं। आखिरी 18 गेंद पर केकेआर को जीत के लिए 62 रन चाहिए हैं।

23:06 (IST) 14 Apr 2026

आखिरी 4 ओवर बाकी, 24 गेंद पर चाहिए 73 रन

सीएसके ने मैच पर पकड़ मजबूत बना ली है। केकेआर ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन बनाए। हैं। अब 24 गेंद पर 73 रन जीत के लिए चाहिए हैं।

22:51 (IST) 14 Apr 2026

ऑस्ट्रेलिया में क्या अगले साल होगा IPL मैच? 20वें सीजन के लिए एडिलेड में बन रही खास योजना

ऑस्ट्रेलिया अगले साल से आईपीएल का एक मुकाबला अपने यहां कराने की योजना बना रहा है। इसके तहत मार्च 2027 में वह आईपीएल मैच कराना चाहता है। वहीं बिग बैश लीग का मैच चेन्नई में करवाने की प्लानिंग है। ...अधिक जानकारी
22:44 (IST) 14 Apr 2026

नूर अहमद का तीसरा विकेट, रिंकू सिंह भी आउट

रिंकू सिंह की 12 गेंद पर 6 रन की एक और खराब पारी का अंत हुआ। नूर अहमद ने तीसरा विकेट लिया और केकेआर ने 90 रन पर छठा विकेट गंवाया। अब मैच सीएसके की तरफ मुड़ता दिख रहा है।

22:35 (IST) 14 Apr 2026
नूर अहमद ने केकेआर को बैकफुट पर लाया, बैक टू बैक दो विकेट

नूर अहमद ने 11वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर बैक टू बैक दो विकेट लेकर केकेआर को बैकफुट पर ला दिया है। उन्होंने पहले अजिंक्य रहाणे को 28 पर आउट किया, उसके बाद कैमरन ग्रीन गोल्डन डक पर उनका शिकार बने। केकेआर का स्कोर 85/5

22:27 (IST) 14 Apr 2026

अंगकृष रघुवंशी को अकील ने किया आउट, रहाणे को मिला जीवनदान

अजिंक्य रहाणे को पिछली गेंद पर सरफराज खान ने जीवनदान दिया, उसके बाद अगली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी अकील होसेन का शिकार बने। रघुवंशी ने 19 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। उन्हें 12 के स्कोर पर ब्रेविस ने जीवनदान दिया था। केकेआर का स्कोर 79/3

22:22 (IST) 14 Apr 2026

रहाणे-रघुवंशी की अच्छी बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे 17 गेंद पर 24 रन और अंगकृष रघुवंशी 15 गेंद पर 21 रन बना चुके हैं। 8.4 ओवर में केकेआर ने 2 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। 6 ओवर में टीम का स्कोर 36 रन ही था।

22:13 (IST) 14 Apr 2026

ब्रेविस से छूटा कैच, गेंद गई बाउंड्री पार और मिले 6 रन

अंगकृष रघुवंशी भाग्यशाली रहे और उन्हें 12 रन पर जीवनदान मिला। डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका कैच तो छोड़ा साथ ही गेंद भी बाउंड्री के पार छक्के के लिए चली गई।

22:08 (IST) 14 Apr 2026

केकेआर की धीमी बैटिंग, पॉवरप्ले में बने सिर्फ 36 रन

केकेआर ने पॉवरप्ले में 2 विकेट खोकर सिर्फ 36 रन ही बनाए हैं। दोनों ओपनर्स फिन एलन और सुनील नरेन पवेलियन लौट चुके हैं।

21:59 (IST) 14 Apr 2026

सुनील नरेन आउट, खलील अहमद को मिली सफलता

केकेआर ने 29 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। खलील अहमद ने सुनील नरेन को पवेलियन भेजा। नरेन ने 17 गेंद पर 24 रन की पारी खेली। इससे पहले 18 रन पर ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें जीवनदान दिया था।

21:54 (IST) 14 Apr 2026

ऋतुराज गायकवाड़ ने छोड़ा सुनील नरेन का कैच

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से बड़ी चूक हो गई और उन्होंने खतरनाक दिख रहे सुनील नरेन का आसान कैच 18 रन पर छोड़ दिया। केकेआर को 22 रन पर दूसरा झटका लग सकता था। अंशुल कम्बोज इसके बाद निराश दिखे।

21:45 (IST) 14 Apr 2026

फिन एलन आउट, अंशुल कम्बोज को मिला विकेट

अंशुल कम्बोज को बड़ा विकेट मिला और अपने पहले ओवर में ही उन्होंने फिन एलन को 1 रन पर आउट कर दिया। इस तरह फिर से केकेआर की शुरुआत खराब रही और 13 के स्कोर पर पहला झटका लगा।

21:42 (IST) 14 Apr 2026

संजू सैमसन का पहले बेहतरीन छक्का, फिर 148 KMPH की गेंद पर कार्तिक ने दिया चकमा; 21 चौके, 8 छक्के के साथ बना लिए 185 रन

संजू सैमसन ने केकेआर के खिलाफ मुश्किल पिच पर 32 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए फिर कार्तिक त्यागी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। संजू ने इस सीजन अभी तक 21 चौके और 8 छक्के के साथ 185 रन बना लिए हैं। ...पूरी जानकारी
21:42 (IST) 14 Apr 2026

सुनील नरेन ने छक्के से खोला खाता, KKR का स्कोर 7/0

सुनील नरेन आज ओपनिंग के लिए उतरे। उन्होंने छक्के से खाता खोला और खलील के खिलाफ सिक्स लगाया। पहले ओवर के बाद केकेआर ने 7 रन बनाए।

21:36 (IST) 14 Apr 2026

फिन एलन और सुनील नरेन क्रीज पर

इस मैच में केकेआर की टीम नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी है। फिन एलन और सुनील नरेन बल्लेबाजी करने आए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे इस मैच में सलामी जोड़ी का हिस्सा नहीं हैं।

21:22 (IST) 14 Apr 2026

सीएसके ने केकेआर को दिया 193 का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए हैं। यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। खासतौर से स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। वहीं कार्तिक त्यागी ने अपने वैरिएशन्स से कमाल किया। संजू सैमसन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन की पारी खेली। कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं सुनील नरेन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला।

21:04 (IST) 14 Apr 2026

सीएसके की आधी टीम आउट, ब्रेविस बने कार्तिक का दूसरा शिकार

डेवाल्ड ब्रेविस 29 गेंद पर 41 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी ने आउट किया और वैभव अरोड़ा ने अच्छा कैच पकड़ा। सीएसके का स्कोर 171/5

20:56 (IST) 14 Apr 2026

सरफराज खान 23 पर आउट, नरेन ने किया क्लीन बोल्ड

सीएसके को 162 के स्कोर पर चौथा झटका सुनील नरेन ने दिया और सरफराज खान को चकमा देते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। सरफराज ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए।

20:54 (IST) 14 Apr 2026

वैभव अरोड़ा के ऊपर पड़े 20 रन, सीएसके का स्कोर 162/3

डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन की साझेदारी कर ली है। दोनों पारी के 16वें ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ 20 रन ठोके।

20:49 (IST) 14 Apr 2026

15.3 ओवर में सीएसके के 150 रन पूरे

15.3 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 150 रन बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 33 और सरफराज खान 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:40 (IST) 14 Apr 2026

सरफराज-ब्रेविस ने वरुण को ठोका, 14 ओवर में सीएसके 136/3

सीएसके ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। 14वें ओवर में सरफराज ने वरुण पर छक्का लगाया और फिर लगातार ब्रेविस ने दो चौके लगाए।

20:27 (IST) 14 Apr 2026
संजू सैमसन आउट, कार्तिक ने किया क्लीन बोल्ड

कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया और सीएसके को तीसरा झटका दिया। संजू ने 32 गेंद पर 48 रन की बेहतरीन पारी खेली। फिर सरफराज खान ने आते ही पहली गेंद पर चौका जड़ा। सीएसके का स्कोर 115/3

20:20 (IST) 14 Apr 2026

सीएसके का स्कोर 10 ओवर में 102/2

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 26 गेंद पर 40 रन बना चुके हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 11 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:15 (IST) 14 Apr 2026

केकेआर के स्पिनर्स ने लगाई रनरेट पर लगाम

अनुकूल रॉय ने 2 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट और सुनील नरेन ने 2 ओवर में 14 व वरुण चक्रवर्ती ने एक ओवर में 8 रन देकर सीएसके के रनरेट में लगाम लगाई है। 9 ओवर में सीएसके का स्कोर 94/2

20:10 (IST) 14 Apr 2026

‘कोविड वैक्सीन से गई जान’: शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा बयान, सरकार पर लगाया सीधा आरोप

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का 2022 में थाईलैंड में निधन हुआ था। अब इसके चार साल बाद दिग्गज क्रिकेटर के बेटे ने उनकी मौत के लिए कोविड वैक्सीन पर आरोप लगाते हुए सरकार को दोषी ठहराया है। ...अधिक जानकारी
20:00 (IST) 14 Apr 2026

आयुष म्हात्रे 17 गेंद पर 38 बनाकर आउट, पॉवरप्ले में सीएसके 72/2

आयुष म्हात्रे 17 गेंद पर 38 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट चुके हैं। वैभव अरोड़ा ने उन्हें पवेलियन भेजा। सीएसके ने पॉवरप्ले के अंत में 72 रन जरूर 6 ओवर में बनाए लेकिन दो विकेट भी गिरे।

19:51 (IST) 14 Apr 2026

आयुष म्हात्रे की तूफानी बैटिंग, सीएसके 4 ओवर में 50 पार

आयुष म्हात्रे ने 7 गेंद पर 25 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने कैमरन ग्रीन पर एक ही ओवर में दो चौके और दो छक्के समेत 20 रन ठोक दिए। 4 ओवर में सीएसके का स्कोर 52/1