IPL 2026 CSK vs GT 37th Match Live Streaming, Date, Timing, Venue, Team Squad, Player List: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत बनाए रखने के लिए जीत जरूरी है। दोनों टीमों अब तक 7-7 मैच खेले हैं जिसमें से 3-3 मैच जीते हैं और दोनों के ही 6-6 अंक हैं।
चेन्नई 6 अंक के साथ अंकतालिका में जहां 5वें नंबर पर है तो वहीं गुजरात की टीम इतने ही अंक के साथ 7वें स्थान पर है। हालांकि चेन्नई का नेट रन रेट ज्यादा है इस वजह से वो ऊपर है। वैसे इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी वो अंकतालिका में मजबूत स्थिति में आ जाएगी। चेन्नई और गुजरात दोनों टीमें अच्छी दिख रही है और ये मैच रोमांचक होनें की संभावना है। आप इस मैच को किस तरह से देख सकते हैं साथ ही इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 कैसी होगी या फिर इस मैच के दौरान पिच और मौसम का क्या हाल रहेगा इसके बारे में जानते हैं।
सीएसके बनाम गुजरात मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस का मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस का मैच कब खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच 26 अप्रैल, 2026 (रविवार) को खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस का मैच किस समय शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में टॉस किस समय होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
चेन्नई बनाम गुजरात मैच के लिए पिच और मौसम रिपोर्ट
एक समय था जब चेन्नई में स्पिनर्स का बोलबाला रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है और इस मैदान पर खूब रन बनते हैं। यहां पर 200 का स्कोर बनना आम बात हो गई है और चेन्नई-गुजरात मैच के भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है। हालांकि चेन्नई की तेज गर्मी जिसमें तापमान 33 डिग्री से 34 डिग्री तक पहुंच जाता है ऐसे में पहली पारी के दौरान पिच सूख जाएगी जिससे स्पिनर्स को ग्रिप और तेज टर्न मिल सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच धीमी होगी और गेंद रुककर आएगी जिसकी वजह से लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
चेन्नई बनाम गुजरात हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं जिसमें से दोनों टीमों के 4-4 मैचों में जीत मिली है। चेन्नई गुजरात मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऋतुराज गायकवाड़ के नाम पर दर्ज है जिन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 350 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 92 रन है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर राशिद खान हैं जिन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11– संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11– साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष।
गुजरात टाइटंस की टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, इशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा।
वैभव ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
