आईपीएल 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद अब आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है।
दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके ने 23 रन से हराया। 212 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत में बल्लबाजी के हीरो थे संजू सैमसन जिन्होंने 115 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने चार और अंशुल कम्बोज ने तीन विकेट लिए।
यहां देखें इस मैच का स्कोरकार्ड
Indian Premier League, 2026
Chennai Super Kings
212/2 (20.0)
Delhi Capitals
189 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 18 )
Chennai Super Kings beat Delhi Capitals by 23 runs
इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। सीएसके ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 20 ओवर में 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने बेहतरीन शतक जड़ा और 56 गेंद पर नाबाद 115 रन बनाए।
वहीं आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी खेली और उन्हें रिटायर्ड आउट किया गया। दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2026 की अंकतालिका में भी अब सीएसके का खाता खुला है और 10वें से 9वें स्थान पर आ गई है।
Video: सरफराज की सुपरमैन जैसी छलांग, लपका हैरतअंगेज कैच; अक्षर भी हक्के-बक्के
सरफराज खान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उन्होंने अपनी सुपरमैन जैसी छलांग से कैच पकड़ा और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। इसका वीडियो इस खबर में उपलब्ध है। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच
संजू सैमसन को 115 रन की नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी की बदौलत सीएसके का स्कोर 212 तक पहुंचाया और टीम को पहली जीत सीजन में मिली।
IPL 2026 Points Table: CSK-दिल्ली मैच के बाद अंकतालिका, ऑरेंज कैप लिस्ट में वैभव टॉप पर; ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
सीएसके की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार तीन हार के बाद अब आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके ने 23 रन से हराया। 212 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत में बल्लबाजी के हीरो थे संजू सैमसन जिन्होंने 115 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने चार और अंशुल कम्बोज ने तीन विकेट लिए।
कुलदीप यादव आउट, दिल्ली का 9वां विकेट
दिल्ली कैपिटल्स का 9वां विकेट 185 पर गिरा। अंशुल कम्बोज ने दूसरा विकेट लेकर कुलदीप यादव को पवेलियन भेजा। अब सीएसके जीत से एक विकेट दूर है।
Video: सरफराज खान की सुपरमैन जैसी छलांग, लपक लिया हैरतअंगेज कैच; अक्षर पटेल को भी नहीं हुआ विश्वास
ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन पर आउट, दिल्ली की उम्मीदें टूटी
जेमी ओवरटन ने अपना चौथा विकेट लेकर ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में बड़ा विकेट लिया। वह 60 रन बनाकर आउट हुए। 9 गेंद पर दिल्ली को 30 रन चाहिए हैं।
ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा पचासा, 10 गेंद पर दिल्ली को चाहिए 30 रन
दिल्ली कैपिटल्स को 10 गेंद पर 30 रन चाहिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स अकेले लड़ाई लड़ रहे हैं और 37 गेंद पर 30 रन बना चुके हैं।
आकिब नबी दार आउट, दिल्ली का 7वां विकेट गिरा
आकिब नबी दार ने आते ही अपने आईपीएल डेब्यू की पहली गेंद पर चौका जड़ा लेकिन उसके बाद वह दूसरी गेंद पर अगले ओवर में ओवरटन का शिकार बने। जेमी ओवरटन ने अपना तीसरा विकेट लिया। दिल्ली का स्कोर 154/7
आशुतोष शर्मा 19 पर आउट, नूर को मिला पहला विकेट
नूर अहमद ही नहीं सीएसके के स्पिन विभाग को आईपीएल 2026 में पहला विकेट तीन मैचों के इंतजार के बाद मिला। उन्होंने आशुतोष शर्मा को 19 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। दिल्ली का छठा विकेट 149 पर गिरा।
डेविड मिलर आउट, दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी
दिल्ली कैपिटल्स ने 121 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया। 46 गेंद पर 92 रन चाहिए हैं। डेविड मिलर को जेमी ओवरटन ने 17 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, आयुष म्हात्रे ने तोड़ा पृथ्वी शॉ का रिकॉर्ड; IPL में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
दिल्ली का स्कोर 100 पार, मिलर और स्टब्स डटे
11 ओवर में दिल्ली ने 4 विकेट पर 106 रन बनाए हैं। डेविड मिलर 16 और स्टब्स ने 13 रन बनाकर कुछ हद तक पारी को संभाला है। दिल्ली को जीत के लिए अभी 54 गेंद पर 107 रन चाहिए हैं।
समीर रिजवी को ओवरटन ने भेजा पवेलियन
समीर रिजवी को जेमी ओवरटन ने पवेलियन भेज दिया है। वह 9 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स को 76 के स्कोर पर चौथा झटका लगा है।
अक्षर पटेल आउट, सरफराज खान ने पकड़ा बेहतरीन कैच
सरफराज खान ने बेहतरीन डाइव लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा और गुरजपनीत सिंह ने आते ही स्पेल की पहली गेंद पर अक्षर पटेल का विकेट झटका। दिल्ली का स्कोर 66/3
पथुम निसांका आउट, दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी थी और 61 के स्कोर पर बैक टू बैक दो झटके टीम को लगे। पथुम निसांका को अंशुल कम्बोज ने पवेलियन भेजा।
केएल राहुल आउट, खलील अहमद को मिला विकेट
केएल राहुल 10 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। खलील अहमद ने पहला झटका दिया दिल्ली कैपिटल्स को। दिल्ली का स्कोर 61/1
3.5 ओवर में दिल्ली का स्को 50 पार, निसांका का तूफान
पथुम निसांका की तूफानी बैटिंग की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 3.5 ओवर में पचास रनों का आंकड़ा पार किया। वह 17 गेंद पर 32 रन बना चुके हैं। केएल राहुल भी दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। चार ओवर में दिल्ली का स्कोर 52/0
CSK vs DC: आयुष म्हात्रे 59 रन पर कर रहे थे बल्लेबाजी, अचानक टीम ने कर दिया रिटायर्ड आउट; IPL इतिहास में छठी बार हुआ ऐसा
निसांका-राहुल की तेज शुरुआत
पथुम निसांका और केएल राहुल ने तेज शुरुआत की है। 3 ओवर में टीम के 36 रन बन चुके हैं। राहुल 6 गेंद पर 13 और निसांका 14 गेंद पर 21 रन बना चुके हैं।
अकील हुसैन की नो बॉल से शुरुआत, निसांका का चौका
अकील हुसैन इस मैच में आयुष म्हात्रे की जगह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए। उन्होंने नो बॉल से शुरुआत की और फिर फ्री हिट पर पथुम निसांका ने चौका जड़ा और अपना खाता खोला। ओवर की चौथी गेंद भी उन्होंने नो डाली और फिर फ्री हिट पर राहुल ने डॉट बॉल खेली।
संजू ने लगाया IPL 2026 का पहला शतक; टी20 में पूरे किए 400 छक्के, रोहित-कोहली-सूर्यकुमार की खास लिस्ट में हुए शामिल
संजू सैमसन का शतक, सीएसके ने बनाए 212/2
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद रहते हुए 56 गेंद पर 115 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी खेली।
संजू सैमसन का शतक, आयुष म्हात्रे रिटायर्ड आउट
संजू सैमसन ने 52 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वहीं इससे पहले सेट बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को 59 के स्कोर पर टीम ने रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया। 18 ओवर में सीएसके का स्कोर 154/2
"टीम इंडिया में डेब्यू का हकदार": वैभव सूर्यवंशी पर अरुण सिंह धूमल का बड़ा बयान, क्या IPL चेयरमैन ने दिया हिंट?
संजू सैमसन के बाद आयुष म्हात्रे का भी अर्धशतक
आयुष म्हात्रे ने 27 गेंद पर पचासा जड़ा। वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंन संजू सैमसन के साथ बेहतरीन साझेदारी की है।
संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे की तूफानी बल्लेबाजी
संजू सैमसन 38 गेंद पर 77 रन और आयुष म्हात्रे 21 गेंद पर 35 रन बना चुके हैं। 13 ओवर में सीएसके का स्कोर 1 विकेट पर 130 रन हो चुका है। दोनों के बीच 41 गेंद पर 68 रन की साझेदारी हो चुकी है।
संजू सैमसन ने 35 गेंद पर 69 रन बना लिए हैं। 11 ओवर में सीएसके का स्कोर 1 विकेट पर 103 रन हो गया है। आयुष म्हात्रे भी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सीएसके का स्कोर 10 ओवर में 88/1
चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बनाए। संजू सैमसन 61 रन बनाकर डटे हैं। वहीं आयुष म्हात्रे 11 रन बना चुके हैं। ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर से फ्लाप हुए।
'वीडियो गेम की तरह क्रिकेट खेल रहे हैं', कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में गढ़े कसीदे
संजू सैमसन का 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा
संजू सैमसन ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनका सीएसके के लिए यह पहला आईपीएल पचासा है। वह अभी तक अपनी पारी में 9 चौके लगा चुके हैं।
