IPL 2019: पार्थिव पटेल की वजह से हारी चेन्नई, धोनी ने 5 गेंदों पर ठोके 24 रन, फिर अंतिम गेंद पर हो गया ऐसा
RCB vs CSK, Highlights: दस ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 57 रन था। धोनी और रायडू क्रीज पर थे। धोनी के पास तेजी से रन बनाकर उनके स्ट्राइक रेट की आलोचना करने वालों को जवाब देने जबकि रायुडु के पास विश्व कप की निराशा को भुलाकर अच्छी पारी खेलने का मौका था।

IPL 2019, RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में चेन्नई को अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 84 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सकें। चेन्नई को आखिरी ओवर में 26 रन की जरूरत थी। धोनी ने उमेश यादव की पहली पांच गेंदों पर पहले चौका, फिर दो छक्के, दो रन और फिर एक छक्का लगाया लेकिन उनके आखिरी गेंद पर चूकने से बैंगलोर की आईपीएल में उम्मीदें बनी रही। अंतिम गेंद पर पार्थिव पटेल ने बड़ी चालाकी के साथ शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर दिया। इस काम के लिए वह पहले से ही तैयार थे। इस वजह से चेन्नई ने आठ विकेट पर 160 रन बनाए। चेन्नई की यह दस मैचों में तीसरी हार जबकि बेंगलोर की इतने ही मैचों में तीसरी जीत है। चेन्नई अब भी टॉप पर और बैंगलोर सबसे निचले पायदान पर है।
दस ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 57 रन था। धोनी और रायडू क्रीज पर थे। धोनी के पास तेजी से रन बनाकर उनके स्ट्राइक रेट की आलोचना करने वालों को जवाब देने जबकि रायुडु के पास विश्व कप की निराशा को भुलाकर अच्छी पारी खेलने का मौका था। लेकिन रायुडु (29) ने अभी अपने हाथ खोलने शुरू ही किये थे कि चहले ने उनकी गिल्लयां गिरा दी। धोनी टिके रहे। अपनी पारी केा शुरू में स्टोइनिस पर छक्का लगाने वाले धोनी ने चहल की गेंद को छह रन के लिए भेजकर 16 ओवर में चेन्नई का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया।
Mahi magic https://t.co/X9UnT3EcLm via @ipl
— amit kumar (@amitkum66253697) April 22, 2019
धोनी ने स्टेन पर लांग आन पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद भी मोर्चा संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। धोनी ने हालांकि अपने आलोचकों के मुंह बंद कर दिये। (भाषा इनपुट के साथ)
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।