जीवा से छह भाषाओं में बात कर रहे एमएस धोनी, आपने देखा यह मजेदार VIDEO
IPL 2019, MS Dhoni: धोनी की कप्तानी में चेन्नई इस सीजन की शुरुआत भी शानदार अंदाज में किया है। धोनी इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे।

Chennai Super Kings, MS Dhoni: चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन आईपीएल का आगाज जीत के साथ किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम पहले ही मुकाबले में आरसीबी को बुरी तरह से हराया। चेन्नई का अगला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ मंगलवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाना है। इस मैच से पहले धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आए। जीवा अपने पापा धोनी के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें, वीडियो खूब वायरल होती है। इन दिनों जीवा का एक और वीडियो क्रिकेट फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी जीवा से छह भाषाओं में उनका हाल जानने की कोशिश करते हैं। इन भाषाओं में तमिल, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी और उर्दू शामिल है। धोनी भोजपुरी में जीवा से पूछते हैं- ‘कैसन बा’, जीवा बोलती हैं- ‘ठीक बा’। इसके बाद धोनी एक बार फिर जीवा से पंजाबी में पूछते हैं- ‘किद्दा’, जीवा बोलती हैं- ‘वडिया’। धोनी इसी तरह जीवा से छह भाषाओं में एक ही सवा करते हैं और जीवा भी बिना देर किए उनका एक जैसा ही जवाब देती हैं।
इससे पहले जीवा का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह खाना खा रही थी और जब कोई उनकी तस्वीर लेने की कोशिश कर रहा था तो इससे नाराज जीवा ने ‘नो फोटो’ कहकर ऐसा करने से मना कर दिया था। इसके अलावा कई बार जीवा अंग्रेजी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे चुकी है। वहीं आईपीएल में मैच के बाद वह अक्सर मैदान पर अपने पापा धोनी के साथ मस्ती करती रहती हैं।
View this post on Instagram
धोनी की कप्तानी में चेन्नई इस सीजन की शुरुआत भी शानदार अंदाज में किया है। धोनी इस लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे। आरसीबी को मात देने के बाद चेन्नई की नजर अब दिल्ली को दिल्ली के घर में हराने की होगी। चेन्नई की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी हैं, वहीं दिल्ली की टीम इस मामले में चेन्नई से पिछड़ी नजर आती है।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App