BCCI Naman Award 2026 List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नमन अवॉर्ड 2026 के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है। इस समारोह का आयोजन दिल्ली में 15 मार्च को किया जाएगा। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़, स्टुअर्ट बिन्नी को जहां कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने की घोषणा की है तो वहीं पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज को बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर वूमेन का खिताब दिया जाएगा।
गिल को मिलेगा पॉली उमरीगर अवार्ड
बीसीसीआई द्वारा आयोजन समारोह में शुभमन गिल को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर मेन्स (पॉली उमरीगर अवार्ड) जबकि स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर वूमेन के खिताब से नवाजा जाएगा। हर्षित राणा को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू मेन्स जबकि श्री चरणी को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (वूमेन) अवॉर्ड के लिए चुना गया है। मंधाना को महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए हाईएस्ट वनडे रन जबकि दिप्ती शर्मा को सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए हाईएस्ट वनडे विकेटेकर का खिताब दिया जाएगा।
आयुष म्हात्रे को मिलेगा लाला अमरनाथ अवॉर्ड
भारत ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीता था और उन्हें इस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट ऑलराउंड (लिमिटेड ओवर डोमेस्टिक) प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला ओपनर बैटर शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वन डे) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
हर्ष दुबे को मिलेगा बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब
विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर का लाला अमरनाथ अवार्ड मिलेगा जबकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को एक बार फिर बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट्स में बेस्ट प्रदर्शन का अवार्ड मिलेगा क्योंकि उन्होंने इस सीजन में चार ट्रॉफियां जीतीं और दो में उपविजेता रहे।
BCCI नमन अवॉर्ड्स 2024-25: विजेताओं की पूरी लिस्ट
जगमोहन डालमिया ट्रॉफी
बेस्ट महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) — इरा जाधव (मुंबई)
बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू, वनडे) — शेफाली वर्मा (हरियाणा)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) — यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) — किशन सरकार (त्रिपुरा)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (एलीट) — शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, विजय मर्चेंट ट्रॉफी U16 (प्लेट) — प्रीतम राज (बिहार)
एमए चिदंबरम ट्रॉफी
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (एलीट) — हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (प्लेट) — अर्काजित रॉय (त्रिपुरा)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (एलीट) — नित्या पांड्या (बड़ौदा)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कूच बिहार ट्रॉफी U19 (प्लेट) — राघवन राममूर्ति (पुडुचेरी)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (एलीट) — विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (प्लेट) — दीपज्योति सैकिया (असम)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (एलीट) — मैकनील एचएन (कर्नाटक)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, कर्नल CK नायडू ट्रॉफी U23 (प्लेट) — आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, रणजी ट्रॉफी (एलीट) — हर्ष दुबे (विदर्भ)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, रणजी ट्रॉफी (प्लेट) — सुचित J (नागालैंड)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले, रणजी ट्रॉफी (एलीट) — Y V राठौड़ (विदर्भ)
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, रणजी ट्रॉफी (प्लेट) — स्नेहल कौथंकर (गोवा)
लाला अमरनाथ पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, घरेलू लिमिटेड-ओवर्स — आयुष म्हात्रे (मुंबई)
सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, रणजी ट्रॉफी — हर्ष दुबे (विदर्भ)
अंपायर पुरस्कार
BCCI घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन — मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
घरेलू क्रिकेट 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ अंपायर — उल्हास गांधे (विदर्भ)
महिला वनडे में सबसे ज्यादा विकेट/रन
वनडे में सबसे ज्यादा विकेट, महिला — दीप्ति शर्मा
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी, महिला — स्मृति मंधाना
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, महिला — एन श्री चरणी
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, पुरुष — हर्षित राणा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, महिला — स्मृति मंधाना
पॉली उमरीगर पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पुरुष — शुभमन गिल
लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — रोजर बिन्नी
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — राहुल द्रविड़
महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — मिताली राज
ये खबरें भी पढ़ें
रोहित शर्मा नंबर 1, कोहली, बटलर, गेल भी लिस्ट में; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने चुने ऑल-टाइम टॉप 6 टी20 बैटर
‘असली इम्तिहान अभी बाकी’, भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने दी बड़ी चेतावनी
