Bangladesh vs Pakistan LIVE Streaming: बांग्लादेश की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लिया था। अब टीम वनडे फॉर्मेट में उतरने को तैयार है। टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। इसका पहला वनडे मैच 11 मार्च को खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर गई है जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी हैं।
बांग्लादेश की टीम की कमान मेंहदी हसन मिराज संभालेंगे। पाकिस्तान की टीम अब टी20 के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2027 को विजन बनाकर तैयारियां करना चाहती है। यही कारण है कि इस सीरीज के लिए कई बड़े नामी खिलाड़ी बाहर किए गए हैं। पाकिस्तानी टीम में युवा खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। बांग्लादेश की टीम को उनके घर पर हराना किसी के लिए कभी आसान नहीं रहा है। ऐसे में यह सीरीज काफी अहम होने वाली है।
BAN vs PAK 1st ODI LIVE Streaming In India Full Details in Hindi
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे कब खेला जाएगा?
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच 11 मार्च 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा और मैच का टॉस 1.15 पर होगा।
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे का भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे का भारत में लाइव टेलीकास्ट टीवी के चैनल पर नहीं होगा।
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड की ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
Pakistan in Bangladesh, 3 ODI Series, 2026
Bangladesh
115/2 (15.1)
Pakistan
114 (30.4)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
Bangladesh beat Pakistan by 8 wickets
ये हैं बांग्लादेश और पाकिस्तान के स्क्वाड
बांग्लादेश की टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हसन शांतो, तौहीद ह्रिदोय, लिट्टन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
पाकिस्तान की टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।
यह भी पढ़ें- भारत अब ऑस्ट्रेलिया से एक कदम दूर, पाकिस्तान भी लिस्ट का हिस्सा; ये हैं सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले देश
यह भी पढ़ें- “संजू सैमसन बन सकते हैं कप्तान”: भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, टीम इंडिया के नए टी20 कैप्टन पर दी राय
