AUS vs BAN 2nd Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त यानी शनिवार से ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने चौंकाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब कंगारू टीम कोशिश करेगी कि वो दूसरे मैच को जीतें और सीरीज को बराबर करें तो वहीं बांग्लादेश की नजर दूसरे मैच को जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने की होगी।
बांग्लादेश की टीम ने पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर रखा था वो शानदार था। बांग्लादेश ने बेहद अनुशासित खेल दिखाया था और इस टीम की बल्लेबाज व गेंदबाज दोनों शानदार रही थी। अब इसमें कोई शक नहीं है कि दवाब ऑस्ट्रेलिया पर है और बांग्लादेश ये सीरीज कम से कम हारेगी नहीं। मैके में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक होगा और इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं आइए बताते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट कब से शुरू होगा और कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच शनिवार यानी 22 अगस्त से शुरू होगा और ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 5.30 बजे शुरू होगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण कहां किया जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, जोश इंगलिस।
बांग्लादेश की टीम: शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, मुश्फिकुर रहीम, अमित हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, तस्कीन अहमद, जेकर अली, एबादोत हुसैन, मुस्फिक हसन, शोरफुल इस्लाम।
सिराज हैं बेन स्टोक्स से आगे, टॉप-10 में दो भारतीय; WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 बॉलर
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो विकेट लिए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
