क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बुधवार (31 मार्च) को 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया। इनमें 18 खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में डेविड मिलर और नांद्रे बर्गर जैसे खिलाड़ियों का नाम नहीं है। डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश जैसे खिलाड़ियों को पहली बार केंद्रीय अनुबंध मिला है। गेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर और लिजार्ड विलियम्स को चोटिल होने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
पिछले साल अप्रैल में पिछला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के बाद से साउथ अफ्रीका ने 53 मैच सात टेस्ट, 12 वनडे और 34 टी20 खेले। कोएत्जी ने 8 टी20 खेले। बर्गर 9 वनडे और 6 टी20 समेत 15 मैच खेले। विलियम्स ने एक वनडे और पांच टी20 खेले थे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कॉन्ट्रैक्ट से रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर और रसी वैन डेर डूसन बाहर हो गए हैं।
मिलर-डूसन बाहर
हेंड्रिक्स ने 53 मैच में एक दर्जन टी20 मैच खेले। मिलर और वैन डेर डूसन को हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जिसे बोर्ड ने पिछले साल शुरू किया था। अब 36 और 37 साल के होने के कारण वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला।
5 नए चेहरे को मौका
इस साल हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ साइमन हार्मर को दिया गया है, जो 37 साल के हैं, लेकिन फरवरी और मार्च में श्रीलंका में दो टेस्ट में साउथ अफ्रीका के लिए अहम हो सकते हैं। हार्मर को स्पिन डिपार्टमेंट में केशव महाराज के साथी के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के इस साल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस नए नाम के तौर पर शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका ने इन खिलाड़ियों को दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगहम, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।
हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट: साइमन हार्मर।
यह भी पढ़ें: राहुल तेवतिया को जिस गेंद पर अर्शदीप सिंह ने किया आउट वह क्यों दी गई नोबॉल, ये है नियम
