Covid-19: 800 करोड़ के मालिक MS Dhoni ने दान किए सिर्फ एक लाख, ट्विटर पर हो रही फजीहत
फैंस सोशल मीडिया पर धोनी को इस बात के लिए लताड़ लगा रहे हैं कि 800 करोड़ की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उनकी जेब से ऐसे मुश्किल समय में सिर्फ एक लाख रुपए निकले।

कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताओं पर विराम लग गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आम हो या खास सभी अपने घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। हालांकि, एक तबका ऐसा भी है, जिसके सामने अपना पेट भरने की समस्या पैदा हो गया है।
खासकर दिहाड़ी मजदूरों के सामने। कोई काम नहीं होने से उन्हें पेट पालना मुश्किल लग रहा है। सरकार ने अपनी तरह से काफी इंतजाम किए हैं, लेकिन वे नाकाफी दिख रहे हैं। ऐसे में सेलेब्रिटीज लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें खिलाड़ी भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपए का चावल देने की घोषणा की है। देश को 2-2 बार वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस अभियान का हिस्सा बनने की कोशिश की, लेकिन अब यही उनके मजाक उड़ने का कारण बन रहा है।
दरअसल, धोनी ने पुणे के दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक लाख रुपए दान करने का ऐलान किया। धोनी ने पुणे में सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट मुकुल माधव फाउंडेशन को क्राउडफंडिंग वेबसाइट केटो के माध्यम से 1 लाख रुपये दान किए।
Coronavirus in India Latest News Live Updates, Corona Virus Cases Latest News in India today Live updates:
Coronavirus in India Latest News Today Live Updates, Corona Virus Cases Current Status Latest News in India Live updates:
इसकी जानकारी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बस फिर क्या था, फैंस ने धोनी की फजीहत करने की शुरू कर दी। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें इस बात के लिए लताड़ लगा रहे हैं कि 800 करोड़ की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उनकी जेब से ऐसे मुश्किल समय में सिर्फ एक लाख रुपए निकले।
Coronavirus से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें:
कोरोना वायरस से बचना है तो इन 5 फूड्स से तुरंत कर लें तौबा
जानिये- किसे मास्क लगाने की जरूरत नहीं और किसे लगाना ही चाहिए
इन तरीकों से संक्रमण से बचाएं
क्या गर्मी बढ़ते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस?
महेंद्र सिंह धोनी के इस दान को लेकर लोग ऐसे ट्वीट्स कर रहे हैं:
MS Dhoni has donated Rs 1 lakh to support 100 families for 14 days in Pune.
His net worth is approximately Rs 800 crores.
— Nirmala Tai (@Vishj05) March 26, 2020
MS Dhoni has donated Rs 1 lakh to support 100 families for 14 days in Pune.
His net worth is approximately Rs 800 crores.
— Jêelån Shêikh (@JeelanPrince) March 27, 2020
And where are our Bollywood heroes.They earn 100cr per movies salman akshay sharukh aamir ranveer ajay devgn.And our cricket fraternity whom we laud so much. How much have they donated? Virat kohli India’s most richest sportsman donated 0 million and his net worth is 1000 cr.
— Thebeeinghuman (@thebeeinghuman) March 27, 2020
I am a dhoni tard but if he has donated 1 lakh only . I am the first one to be very sad about this. https://t.co/nFkqennP8A
— msdian 2511 (@swapnilbajpai82) March 27, 2020
Dhoni Donates to Help 100 Poor Families During COVID-19 Lockdown.
Net worth – 800 crore
Donation – 1 lakhThis is meant to support 100 families for 14 days.
100 x 14 x 3 meals = 4200 meals. 1,00,000 / 4200 = 23 bucks per meal.
Well done MSD.
— Knotty Commander (@KnottyCommander) March 27, 2020
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।