दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के संबंध में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ा दी है। सुशील कुमार को मंडोली जेल से तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाईं।
संगीन आरोपों में घिरा सुशील उस वक्त मुस्कुराता नजर आ रहा था। ऐसी तस्वीरें सामने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसे जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस पर गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों का कहना है कि हम ऐसी पुलिस से सही जांच की उम्मीद करते हैं, जो हत्यारोपियों संग तस्वीरें खिंचवाने में खुद को गौरवान्वित महसूस करती है। @TheRajeshPoint ने ट्वीट किया, ‘तिहाड़ जेल में ट्रांसफर के दौरान सुशील कुमार के साथ सेल्फी लेते दिखे दिल्ली पुलिस के जवान।’
@RoflGandhhi ने ट्वीट कर कहा, ‘इस पुलिस से हम सही इन्वेस्टिगेशन की उम्मीद कर रहे हैं।’ @saurabh3vedi ने लिखा, ‘पुलिसकर्मी देश के इकलौते दो बार ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार के साथ सेल्फी ले रहे हैं। उसे मंडोली से तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है। उसे छत्रसाल स्टेडियम में एक साथी रेसलर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।’
@mahendermanral ने लिखा, ‘चल भईया सेल्फी ले ले रे… ये तस्वीरें दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की हैं, जो छत्रसाल स्टेडियम में 23 साल के पहलवान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिसकर्मियों का सुशील कुमार के साथ फोटो सेशन।’ @Iamazhar___ ने लिखा, सागर धनखड़ की हत्या का मुख्य आरोपी सुशील कुमार के साथ ‘दिल की पुलिस’ दिल्ली पुलिस की बेहतरीन तस्वीर। एक हत्या के मुख्य आरोपी सुशील कुमार का हाव-भाव और उसके साथ पुलिस का दोस्ताना रवैया, रसूख के आगे प्रशासन व्यवस्था की जी-हुजूरी साबित कर रहा है।’
सुशील कुमार को तिहाल की जेल नंबर 2 में रखा गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, यह रूटीन प्रक्रिया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। मालूम हो, सागर राणा के साथ सोनू महाल को भी पीटा गया था। सोनू इस केस में चश्मदीद गवाह है। वह दुबई में छिपे बैठे गैंगस्टर काला जठेड़ी उर्फ संदीप काला का भांजा है। सुशील ने जेल प्रशासन से कहा था कि उसकी जान को लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग से खतरा है। मंडोली जेल में सुशील अपनी सेल में दिनभर चक्कर काटता रहता था।
इससे हम सही इन्वेस्टिगेशन की उम्मीद कर रहे हे #sushilkumar #DelhiPolice pic.twitter.com/LlQWpwlvIS
— Rofl Gandhi 2.0 (@RoflGandhhi) June 25, 2021
तिहाड़ जेल में शिफ्टिंग से पहले हत्या के आरोपी पहलवान सुशील कुमार के साथ सेल्फी लेते पुलिस के जवान। pic.twitter.com/WDGKfChpaz
— SUMIT KUMAR (@Sumit_Kr6) June 25, 2021
हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ सेल्फी लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. दिल्ली-पुलिस pic.twitter.com/uTQ96YXMSD
— M.Raja (@mujeebraja007) June 25, 2021
पहलवान सुशील कुमार की जेल शिफ्टिंग के दौरान पुलिस वालों ने सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली, सुशील को मंडोली जेल से तिहाड़ शिफ्ट किया गया। pic.twitter.com/juon2gjyHq
— HIMANSHU BHAKUNI (@himmi100) June 25, 2021
हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों ने कराया फोटो सेशन, तस्वीर वायरल। तिहाड़ जेल में शिफ्ट करते समय की यह फोटो बताई जा रही है। pic.twitter.com/YSWcBA3JVB
— Davesh bhati (@daveshbhati5) June 25, 2021
सागर धनकड़ की हत्या का मुख्य आरोपी सुशील कुमार के साथ “दिल की पुलिस” दिल्ली पुलिस की बेहतरीन तस्वीर।
एक हत्या के मुख्य आरोपी सुशील कुमार का हाव-भाव और उसके साथ पुलिस का दोस्ताना रवय्या, रसूख के आगे प्रशासन व्यवस्था की जी-हुज़ूरी साबित कर रहा है। pic.twitter.com/J2j8uJ9llN— Azhar Mewati اظھر میواتی (@Iamazhar___) June 25, 2021
सुशील कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार यानी 25 जून 2021 को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया। वह हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहा है। आरोपी के वकील के अनुसार उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ की जेल संख्या दो में भेजा गया है।
सुशील कुमार ने कथित संपत्ति विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर चार मई और पांच मई की मध्यरात्रि को स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों की पिटायी की थी। बाद में धनखड़ (23) की चोटों के कारण मौत हो गयी थी। पुलिस ने दावा किया है कि सुशील कुमार हत्या का ‘मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड’ है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं।
उनमें साक्ष्यों में सुशील कुमार और उसके साथियों को धनखड़ की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। सुशील कुमार को 23 मई को उनके साथी अजय कुमार सहरावत के साथ पकड़ा गया। अभी तक वह 10 और 23 दिनों की क्रमश: पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। घटना के संबंध में सुशील कुमार समेत कुल 10 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।